Friday, April 26, 2024
BREAKING
अमेरिका ने यूक्रेन को सीक्रेट तरीके से दी लंबी दूरी की मिसाइल, जेलेंस्की ने रूस पर कर दिया बड़ा हमला, भड़केंगे पुतिन हरियाणा की आठ सीटों पर कांग्रेस की लिस्ट, कुमारी शैलजा और दीपेंद्र हुड्डा को टिकट Weather Alert : दिल्ली में आज आंधी-बारिश का अंदेशा, यलो अलर्ट जारी; 30-40 KM की रफ्तार से चलेंगी धूल भरी हवाएं Lok Sabha Phase 2 Election Live: आज लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा चरण, 13 राज्यों की 88 सीटों पर पड़ेंगें वोट दैनिक राशिफल 27अप्रैल, 2024 पंजाब में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद 321.51 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थ, नकदी और अन्य कीमती वस्तुएँ ज़ब्त : सिबिन सी लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल : ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र दैनिक राशिफल 26अप्रैल, 2024 दैनिक राशिफल 25अप्रैल, 2024 लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-11 नवंबर, 2022

November 10, 2022 08:33 PM

मेष

जॉब बदलने को लेकर बड़ा निर्णय न लें। अति आत्मविश्वास से आपको बचना चाहिये। लक्ष्य प्राप्ति के लिये आपको मेहनत करनी पड़ेगी। किसी पर भी अपने काम के लिये ज्यादा दबाव न बनायें। नये रिश्तों को लेकर थोड़ा सावधान रहें।

वृषभ

जॉब में आपको ओवरटाइम करना पड़ सकता है। रुका हुआ धन आपको वापस मिलेगा। आपको बड़ी सम्पत्ति मिलने के योग बन रहे हैं। कारोबार में बड़ा धन लाभ होगा। अधूरे छूटे काम आज शुरू हो सकते हैं। परिजनों के साथ आपका व्यवहार अच्छा रहेगा।

मिथुन

उधार धन के लेन-देन से आपको बचना चाहिये। अपने खर्चों पर लगाम लगायें। रक्तचाप आदि के रोगी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पुराने मित्रों से आपकी मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको परेशानी का अनुभव होगा। अप्रिय समाचार मिलने की आशंका है।

कर्क

आपको अपने करियर को लेकर काफी ध्यान रखने की आवश्यकता है। मन में नये-नये विचार उत्पन्न होंगे। कला और संगीत से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त होगा। अधिकारी वर्ग से आपको प्रोत्साहन मिलेगा। आय के नये स्रोत बन सकते हैं। व्यापार में बड़ी उपलब्धि मिलने के योग बन रहे हैं।

सिंह

आपका स्वास्थ्य बहुत ही अच्छा रहेगा। शत्रु आपके समक्ष नहीं ठहरेंगे। दिल की बजाय दिमाग से काम लें। समाज कल्याण के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा। मन में सुकून का भाव रहेगा। व्यापार में नये साझेदार जुड़ सकते हैं।

कन्या

आपके सभी काम बनते हुये नजर आयेंगे। किसी सामाजिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। ज्यादातर काम फोन से ही हो जायेंगे। ऑफिस में बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। धर्म-कर्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी।

 तुला

घर में अनुशासन बनाये रखें। मन में असुरक्षा की भावना पनप सकती है। गुस्से और कटु वाणी पर नियन्त्रण रखें। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। पुराना मुद्दा उभरने की सम्भावना बन रही है। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी।

वृश्चिक

व्यापार में बड़ा शोध कार्य कर सकते हैं। करियर में आप शानदार प्रदर्शन करेंगे। किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है। आपके स्वभाव और सौन्दर्य की लोग प्रशंसा करेंगे। काम की अधिकता रहेगी। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।

धनु

वैवाहिक जीवन में खुशहाली रहेगी। अधीनस्थ कर्मचारियों की अवहेलना न करें। नये आभूषण और वस्त्र खरीद सकते हैं। आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। घर के सदस्यों के बीच तालमेल बढ़ेगा। अपनी क्षमताओं पर विश्वास करें।

मकर

कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल कर सकते हैं। बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। फैशन और ग्लैमर से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। आपकी सकारात्मक सोच के कारण लाभ मिलेगा। नये विचार मन में उत्पन्न होंगे। पूरी मेहनत से काम करें।

कुम्भ

आज आपकी परेशानियों का हल निकलेगा। सहकर्मी आपको बहुत सहयोग करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को दस्तावेजों को सम्भाल कर रखना चाहिये। मधुमेह रोगियों को स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये। पति-पत्नी के बीच की गलतफहमी दूर होगी। रचनात्मक कार्यों में आप भाग लेंगे।

मीन

नया व्यापार शुरू करने के लिये दिन बहुत अच्छा है। अपने खानपान पर ध्यान दें। छात्रों के लिये दिन अनुकूल है। सरकारी जॉब में स्थानान्तरण हो सकता है। आप कुछ बेहतर सीखने का प्रयास करेंगे। व्यायाम और योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा अवश्य बनायें।

Have something to say? Post your comment