Thursday, May 02, 2024
BREAKING
कोलंबिया कैंपस में न्यूयॉर्क पुलिस के दाख़िल होने पर यूनिवर्सिटी ने कहा- हमारे पास कोई विकल्प नहीं था Heatwave: बढ़ती गर्मी के कारण झारखंड में आठवीं तक की कक्षाएं निलंबित, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में पारा 40 के पार Congress Candidate List: राज बब्बर को गुरुग्राम तो आनंद शर्मा को कांगड़ा से टिकट, कांग्रेस ने जारी की एक और कैंडिडेट लिस्ट आम चुनावों के बीच महंगाई से राहत, सस्ता हो गया कमर्शियल सिलेंडर उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के रोहतक जोन की उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही 2 मई को रोहतक में प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी शहीदी स्मारक का निर्माण कार्य 15 अगस्त तक हो जाएगा पूरा : रस्तोगी सी-विजिल बन रही चुनाव आयोग की तीसरी आँख फसल अवेशष को जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए कृषि विभाग ने किया टीमों का गठन पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा एक अन्य पहलकदमी- लोकतंत्र के सबसे बड़े त्योहार में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए वोटरों को दिया जायेगा ‘चुनाव निमंत्रण’ - सिबिन सी दैनिक राशिफल 02 मई, 2024

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-15 नवंबर, 2022

November 14, 2022 10:16 PM

मेष

मन में नये रचनात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। अपने खर्च का हिसाब रखें। जीवनसाथी के साथ झगड़ा हो सकता है। उत्तम वाहन सुख की प्राप्ति होगी। माता का आशीर्वाद लेकर काम शुरू करें। व्यापार में उधारी करने से बचें।

वृषभ

आपको व्यावसायिक उद्देश्य से यात्रा करनी पड़ सकती है। जॉब में आपको बड़ा काम सौंपा जा सकता है। विद्यार्थी गम्भीर विषयों का अध्ययन करने में रुचि लेंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। आज आप कई सारे कार्यों को एकसाथ करने का प्रयास करेंगे।

मिथुन

कार्यक्षेत्र में थोड़ी परेशानियाँ हो सकती हैं। पैतृक सम्पदा को लेकर विवाद दूर होंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। परिवार के सदस्यों के बीच व्यवहार खराब हो सकता है। धन की कमी के कारण कुछ काम रुक सकते हैं।

कर्क

रिश्तेदारों के बीच आप काफी लोकप्रिय रहेंगे। विदेश यात्रा में आ रही बाधा दूर होगी। आप लोगों की मदद करने को आतुर रहेंगे। सामाजिक कार्यों में आप रुचि लेंगे। आप जिस कार्य को हाथ में लेंगे उसे पूरा कर के ही दम लेंगे। मनोरञ्जन के साधनों का आनन्द लेंगे।

सिंह

सम्पत्ति के मामलों को लेकर सावधानी जरूरी है। मन में अज्ञात भय रहेगा। वाद-विवाद और बहसबाजी से आपको बचना चाहिये। घरेलू कार्यों में आप उलझे रहेंगे। अपनी उपलब्धियों पर अहंकार न करें। भावनाओं के कारण नुकसान हो सकता है।

कन्या

कारोबार में आपको बड़ा आर्थिक लाभ होगा। अपने संवादकौशल के दम पर उलझे मामलों को सुलझा लेंगे। मित्रों के साथ आप गम्भीर विषयों पर चर्चा करेंगे। अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव लाने का प्रयास करेंगे। ऑफिस में आप अपना काम समय पर पूरा कर लेंगे। सन्तान के करियर को लेकर चिन्ता दूर होगी।

 तुला

आप अपनी कुशल रणनीति से विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। पुराने नुकसान की भरपाई हो जायेगी। आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। अपने सिद्धान्तों से समझौता न करें। व्यापार में आपको बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है।

वृश्चिक

परिवार के किसी सदस्य पर क्रोध आ सकता है। मौसम में बदलाव के कारण परेशानी होगी। बुरी संगत से आपको बचना चाहिये। जॉब में आपको बॉस से ज्यादा बहस नहीं करनी चाहिये। हल्का और सुपाच्य भोजन ग्रहण करें। रिश्तों में समझदारी दिखाने की आवश्यकता है।

धनु

उतावलेपन के कारण काम प्रभावित हो सकते हैं। धन उधार देने से आपको बचना चाहिये। दूसरों पर ज्यादा निर्भर न रहें। घर का वातावरण नकारात्मक हो सकता है। अपने बजट का ध्यान रखते हुये ही काम करें। भाइयों के साथ मनमुटाव हो सकता है।

मकर

जीवनसाथी के साथ मूवी देखने जाने का प्लान करेंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा। शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कारोबार में विस्तार कर सकते हैं। इससे आपकी आय में वृद्धि होगी।

कुम्भ

कार्यक्षेत्र में आपको कठिन काम सौंपा जा सकता है। अधीनस्थ कर्मचारी आपकी काफी प्रशंसा करेंगे। ऑफिस में लापरवाही के कारण काम रुक सकते हैं। स्वयं को व्यस्त रखना सबसे ज्यादा जरूरी है। धन सम्बन्धी मामलों को लेकर थोड़े परेशान होंगे।

मीन

बेरोजगार लोगों को करियर को लेकर चिन्ता रहेगी। जोड़ों और टांगों में दर्द की समस्या हो सकती है। अति आत्मविश्वास के कारण काम बिगड़ सकते हैं। काम की अधिकता के कारण प्रेमी जन से झगड़ा भी हो सकता है। उच्च पद पर आसीन लोगों का समर्थन मिलेगा। ऑफिस में घरेलू मामलों को लेकर तनाव हो सकता है।

Have something to say? Post your comment