Friday, April 26, 2024
BREAKING
अमेरिका ने यूक्रेन को सीक्रेट तरीके से दी लंबी दूरी की मिसाइल, जेलेंस्की ने रूस पर कर दिया बड़ा हमला, भड़केंगे पुतिन हरियाणा की आठ सीटों पर कांग्रेस की लिस्ट, कुमारी शैलजा और दीपेंद्र हुड्डा को टिकट Weather Alert : दिल्ली में आज आंधी-बारिश का अंदेशा, यलो अलर्ट जारी; 30-40 KM की रफ्तार से चलेंगी धूल भरी हवाएं Lok Sabha Phase 2 Election Live: आज लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा चरण, 13 राज्यों की 88 सीटों पर पड़ेंगें वोट दैनिक राशिफल 27अप्रैल, 2024 पंजाब में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद 321.51 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थ, नकदी और अन्य कीमती वस्तुएँ ज़ब्त : सिबिन सी लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल : ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र दैनिक राशिफल 26अप्रैल, 2024 दैनिक राशिफल 25अप्रैल, 2024 लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-16 नवंबर, 2022

November 15, 2022 09:13 PM

मेष

आज आप अपने काम के बजाय दूसरों पर ज्यादा ध्यान दे सकते हैं। हालांकि इससे आपकी कार्यक्षमता पर नकारात्मक असर पड़ेगा। अपनी जिम्मेदारियों को समझें और सिर्फ अपने काम पर ध्यान दें। माता की सलाह लेना हितकर होगा। अचानक आये खर्चों के कारण आपका बजट बिगड़ सकता है। सहकर्मियों के साथ पुराने मतभेद दोबारा उभरने की आशंका है।

वृषभ

वैवाहिक जीवन बहुत ही खुशहाल रहने वाला है। उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। आज आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे। भाग्य पूरी तरह से आपके पक्ष में रहेगा। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारी आपकी मदद करेंगे। नयी जॉब मिलने के योग बन रहे हैं।

मिथुन

जॉब के नये ऑफर मिल सकते हैं। कुटुम्ब जनों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। घर में बच्चों के साथ मनोरञ्जन का आनन्द लेंगे। सरकारी कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। महिलाओं को स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है। फाइनेंस की कमी दूर होगी। सहकर्मी आपसे बहुत प्रसन्न रहने वाले हैं।

कर्क

कार्यक्षेत्र की बाधा दूर होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होने की सम्भावना है। प्रेम विवाह को पारिवारिक सहमति मिल सकती है। विरोधी आपके सामने काफी कमजोर होते प्रतीत हो रहे हैं। अनावश्यक खर्चों को कम करने की रणनीति पर काम करना चाहिये।

सिंह

परिवार में थोड़ी खींचतान हो सकती है। अपने जल्दबाज़ी वाले स्वभाव पर नियन्त्रण लायें। वरना व्यवसाय में बड़ा नुकसान हो सकता है। मन में किसी अभाव के कारण विचलन रहेगा। आज पूरा दिन कोरी-कल्पनाओं में बर्बाद हो सकता है। काम की गुणवत्ता पर ध्यान दें।

कन्या

कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन की प्रशंसा होगी। जीवनसाथी के साथ सुकून भरा समय बितायेंगे। मित्रों के साथ किसी समारोह में मुलाकात हो सकती है। आपके द्वारा लिये गये निर्णय सटीक सिद्ध होंगे। किसी महत्वपूर्ण योजना को बनाने के लिये आज का दिन बेहद शुभ है। गृहकलह से छुटकारा मिलेगा।

 तुला

प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। परिवार में सब आपकी प्रशंसा करेंगे। व्यापार में नये अनुबन्ध हो सकते हैं। प्रेमी जन की भावनाओं की कद्र करें। आपको अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में कठिनाई महसूस होगी।

वृश्चिक

आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कई दिनों से काम का तनाव आज दूर होगा। आप लोगों को अपने अनुकूल करने में सफल रहेंगे। लेकिन किसी भी स्थिति में अपने सिद्धान्तों से समझौता न करें। आज आपको नयी जानकारियाँ मिलेंगी। बेरोजगार लोग यदि जॉब के लिये इंटरव्यू देते हैं तो उसमें सफलता मिलने की सम्भावना बन रही है।

धनु

विवाह योग्य सदस्यों को लेकर थोड़ी चिन्ता होगी। हृदय रोगी आज तनाव वाले कारणों से स्वयं को दूर रखें। यदि आप लोन के लिये आवेदन करना चाहते हैं तो आज का दिन बिल्कुल भी सही नहीं है। लोग आपको सही सलाह भी नहीं दे रहे हैं। इसीलिये इस समय शान्त होकर परिस्थितियों का स्वतः मूल्यांकन करना चाहिये।

मकर

घर की जरूरतों के लिये आज मंहगी शॉपिंग कर सकते हैं। सन्तान को लेकर परेशानी दूर होगी। बड़े-बुजुर्ग आपका उत्साहवर्धन करेंगे। आपकी कार्यशैली में काफी बदलाव आयेगा। घर और कार्यक्षेत्र में खुशियों का माहौल रहने वाला है। आपकी दिनचर्या काफी सन्तुलित रहेगी।

कुम्भ

यदि आप मेडिकल या लॉ क्षेत्र से जुड़े हुये हैं तो दिन आपके लिये विशेष रूप से भाग्यशाली है। व्यस्तता के बावजूद घर को पर्याप्त समय देंगे। मनमौजी स्वभाव के लोगों से थोड़ी दूरी बनाकर रखें। लोगों की आर्थिक मदद के लिये आपको अपनी जेब ढीली करनी पड़ सकती है। यदि आपने किसी से उधार लिया है तो उसे आज चुका दें।

मीन

बौद्धिक चर्चाओं में आपका मान बढ़ेगा। महिलायें आज बच्चों की परवरिश को लेकर थोड़ी चिन्ता में हो सकती हैं। प्रेमी जन के साथ मतभेद दूर होंगे। शेयर मार्केट से बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। विशिष्ट और रचनात्मक प्रकृति की विधाओं में आप रुचि लेंगे।

Have something to say? Post your comment