🔴 मेष (Aries):
आज आपको कार्यक्षेत्र में पदोन्नति की संभावना है। पुराने मित्रों से मेल-जोल बढ़ेगा, जिससे संबंधों में मजबूती आएगी। बच्चों की गलतियों को नजरअंदाज करना आपके लिए भारी पड़ सकता है। प्रेम जीवन में तनाव रह सकता है। संध्या के समय आपके कार्यों की आलोचना हो सकती है।
🔴 वृषभ (Taurus):
दिन की शुरुआत धीमी हो सकती है और घुटनों में तकलीफ की संभावना है। बार-बार रणनीति बदलना आपको हानि पहुँचा सकता है। अधूरे कार्यों को पूरा करने का संकल्प लें। कानूनी विवादों में जीत के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों की आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है।
🔴 मिथुन (Gemini):
दाम्पत्य जीवन में प्रेम और समझ बढ़ेगी। परिवार के साथ मनोरंजक यात्रा की योजना बन सकती है। रुका हुआ धन मिलने की प्रबल संभावना है। आज यात्रा करना शुभ रहेगा। कार्यस्थल पर किसी महत्वपूर्ण मीटिंग में भाग लेना पड़ सकता है।
🔴 कर्क (Cancer):
वित्तीय स्थिति थोड़ी कमजोर रह सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं। प्रेम संबंधों में विवाद संभव है। छात्रों को पढ़ाई में ध्यान देना होगा। अनजान लोगों से दूरी बनाए रखें। विरोधी सक्रिय रहेंगे, सतर्क रहें।
🔴 सिंह (Leo):
व्यवसाय में बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को नया अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में उत्साह बना रहेगा और करियर से जुड़ी उलझनों का समाधान मिलेगा। सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध बनेंगे, हालांकि प्रेम जीवन में दबाव महसूस हो सकता है।
🔴 कन्या (Virgo):
आपके कार्यों की सराहना होगी। लेकिन शत्रु नुकसान पहुँचाने की कोशिश कर सकते हैं। विदेशी कंपनियों में कार्यरत लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। पैरों और घुटनों में दर्द की शिकायत रह सकती है। उम्मीद से अधिक अपेक्षाएं ना रखें।
🔴 तुला (Libra):
सामाजिक दायरे में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। बच्चों के लिए नई चीजें खरीद सकते हैं। निवेश से लाभ के संकेत हैं। पारिवारिक चिंता थोड़ी बनी रह सकती है लेकिन आसपास का माहौल सकारात्मक रहेगा।
🔴 वृश्चिक (Scorpio):
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। पुराने अधूरे काम पूरे होंगे। व्यापारिक अड़चनों का हल मिलेगा। जीवनशैली में बदलाव ला सकते हैं। ईर्ष्या और नकारात्मकता से बचें। विरोधी परास्त होंगे।
🔴 धनु (Sagittarius):
पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पारिवारिक तनाव कम होगा। सरकारी कार्य अटक सकते हैं। सहकर्मियों से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। धार्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी।
🔴 मकर (Capricorn):
अधिकारियों से टकराव हो सकता है। अपनी वाणी में संयम रखें। खानपान में असंतुलन से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। थकान रह सकती है। शाम को कोई शुभ समाचार मिल सकता है जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
🔴 कुंभ (Aquarius):
परिवार में भावनात्मक माहौल रहेगा। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन सुदृढ़ होगा। व्यापार में विस्तार के अवसर मिलेंगे। रचनात्मक प्रयासों में सफलता संभव है।
🔴 मीन (Pisces):
कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी। दूसरे के मामलों में दखल न दें। व्यापार में साझेदारों से तालमेल बिगड़ सकता है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। कुछ कार्यों में देरी हो सकती है लेकिन आप सूझबूझ से हालात संभाल लेंगे।