Sunday, June 21, 2026
BREAKING
Horoscope Today: दैनिक राशिफल 22 जून 2026 आईटीआरए जामनगर ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले 100-दिवसीय योग अभियान पूरा किया, 4,500 से ज़्यादा लोग जुड़े दौड़ से ध्यान 2026 ने 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह से पहले कोलकाता को एकजुट किया केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ 'टीबी मुक्त भारत अभियान' की उच्च-स्तरीय वर्चुअल समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की; टीबी-मुक्त भारत की दिशा में प्रयासों को तेज करने का आह्वान किया एमआईएफएफ 2026 मास्टरक्लास में संजीव सिवन ने कहा: फिल्म निर्माता का सबसे बड़ा उपकरण कैमरा नहीं, बल्कि जिज्ञासा है रेल मंत्री ने स्टेशन प्रबंधन को अधिक कुशल बनाने के लिए स्टेशन मास्टरों को सशक्त बनाने हेतु व्यापक उपायों की समीक्षा की एनसीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा मार्गदर्शन कार्यक्रम “प्रोजेक्ट सुपर 50” का आयोजन किया सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग ने छात्रवृत्ति तक पहुंच को आसान बनाने के लिए प्रमुख सुधार और डिजिटल पहल कीं शुरुआत की Horoscope Today: दैनिक राशिफल 21 जून 2026 लेह में अंतर्राष्ट्रीय योग एवं ध्यान महोत्सव 2026 मनाया गया

हेल्थ

भारतीय औषध संहिता आयोग ने ब्राजील में आयोजित विश्व औषध संहिताओं की 16वीं अंतर्राष्ट्रीय बैठक में देश का प्रतिनिधित्व किया

June 19, 2026 05:56 AM

भारतीय औषध संहिता ने औषध मानकों में हुई प्रगति और वैश्विक सामंजस्य के प्रयासों पर प्रकाश डाला; इन मानकों को प्रमुख अंतरराष्ट्रीय औषध संहिताओं के समकक्ष माना गया

भारत को तपेदिक-रोधी, कैंसर-रोधी और एनीमिया की दवाओं, रक्त उत्पादों और अन्य जटिल औषधीय उत्पादों के लिए गुणवत्ता मानकों के विकास में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए सराहा गया

अंतर्राष्ट्रीय औषध संहिताओं के साथ सहयोग को और सुदृढ़ किया गया जिससे वैश्विक औषधीय गुणवत्ता मानकों को बढ़ावा देने में भारत की बढ़ती भूमिका को मान्यता मिली
 
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन कार्यरत भारतीय औषध संहिता आयोग (आईपीसी) के एक प्रतिनिधिमंडल ने सचिव-सह-वैज्ञानिक निदेशक, डॉ. वी. कलाइसेल्वन के नेतृत्व में, डॉ. पवन सैनी और डॉ. श्रुति रस्तोगी के साथ 15 से 17 जून 2026 के दौरान ब्राजील के ब्रासीलिया में आयोजित विश्व औषध संहिता की 16वीं अंतर्राष्ट्रीय बैठक (आईएमडब्लूपी) और इससे संबंधित हितधारकों की बैठकों में हिस्सा लिया।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के सहयोग से आयोजित इस बैठक में ब्राजीलियन फार्माकोपिया (ब्राजील), यूरोपीय फार्माकोपिया (यूरोप), भारतीय फार्माकोपिया (भारत), जापानी फार्माकोपिया (जापान), कोरियाई फार्माकोपिया (दक्षिण कोरिया), मैक्सिकन फार्माकोपिया (मेक्सिको), रूसी फार्माकोपिया (रूस), ब्रिटिश फार्माकोपिया (यूनाइटेड किंगडम), यूनाइटेड स्टेट्स फार्माकोपिया (संयुक्त राज्य अमेरिका), उज्बेकिस्तान गणराज्य की फार्माकोपिया (उज्बेकिस्तान), वियतनामी फार्माकोपिया (वियतनाम) और डब्ल्यूएचओ की अंतर्राष्ट्रीय फार्माकोपिया सहित दुनिया भर की प्रमुख औषध संहिता आयोग के प्रतिनिधि एक मंच पर जुटे।

बैठक के दौरान, डॉ. कलाइसेल्वन ने भारतीय औषध संहिता पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने औषध संहिता मानकों में हालिया प्रगति, आधुनिकीकरण की पहल और औषधि गुणवत्ता मानकों के वैश्विक सामंजस्य में भारत के योगदान का उल्लेख किया। बैठक के दौरान हुई चर्चाओं से यह पुनः साबित हुआ कि भारतीय औषध संहिता के मानक अग्रणी अंतरराष्ट्रीय औषध संहिताओं के समकक्ष हैं। तपेदिक रोधी दवाओं, कैंसर रोधी दवाओं, रक्त और रक्त उत्पादों, एनीमिया में प्रयुक्त दवाओं और अन्य जटिल औषधीय अणुओं के लिए गुणवत्ता मानकों के विकास और स्थापना में भारत के नेतृत्व को भी सराहा गया। यह देश की बढ़ती वैज्ञानिक, नियामक और औषध संहिता संबंधी क्षमताओं को दर्शाता है।

भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने आधुनिक सूक्ष्मजीव विज्ञान तकनीकों, औषध संहिता के अभिसरण और पर्यावरणीय स्थिरता जैसे विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा में सक्रिय भागीदारी निभाई। हितधारकों की बैठक के दौरान, डॉ. कलाइसेल्वन ने विज्ञान-आधारित मानकों और नियामक सहयोग के माध्यम से जन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भारत की भूमिका का उल्लेख किया। उन्होंने दवाओं की गुणवत्ता, सुरक्षा और प्रभावशीलता को सुनिश्चित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के महत्व पर भी चर्चा की। सम्मेलन में भारत की भागीदारी ने वैश्विक औषध संहिताओं के साथ सहयोग को और मजबूत किया। यह भी दर्शाया कि भारत अब दवाओं की वैश्विक गुणवत्ता मानकों को तय करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है, जिससे विश्वभर के रोगियों को लाभ मिल रहा है।

***

Have something to say? Post your comment

और हेल्थ समाचार

आईटीआरए जामनगर ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले 100-दिवसीय योग अभियान पूरा किया, 4,500 से ज़्यादा लोग जुड़े

आईटीआरए जामनगर ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले 100-दिवसीय योग अभियान पूरा किया, 4,500 से ज़्यादा लोग जुड़े

दौड़ से ध्यान 2026 ने 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह से पहले कोलकाता को एकजुट किया

दौड़ से ध्यान 2026 ने 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह से पहले कोलकाता को एकजुट किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ 'टीबी मुक्त भारत अभियान' की उच्च-स्तरीय वर्चुअल समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की; टीबी-मुक्त भारत की दिशा में प्रयासों को तेज करने का आह्वान किया

लेह में अंतर्राष्ट्रीय योग एवं ध्यान महोत्सव 2026 मनाया गया

लेह में अंतर्राष्ट्रीय योग एवं ध्यान महोत्सव 2026 मनाया गया

रेड रोड पर ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के आयोजन के लिए कोलकाता पूरी तरह तैयार है

रेड रोड पर ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के आयोजन के लिए कोलकाता पूरी तरह तैयार है

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने मॉनसून से पहले डेंगू और मलेरिया से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने मॉनसून से पहले डेंगू और मलेरिया से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की

योग संगम पोर्टल IDY 2026 का डिजिटल मेरुदंड बनकर उभरा: 1.7 लाख से अधिक आयोजक पंजीकृत

योग संगम पोर्टल IDY 2026 का डिजिटल मेरुदंड बनकर उभरा: 1.7 लाख से अधिक आयोजक पंजीकृत

भारतीय चिकित्‍सा एवं होम्‍योपैथी फार्माकोपिया आयोग ने अंतर्राष्ट्रीय हर्बल फार्माकोपिया पर 5वीं डब्ल्यूएचओ विशेषज्ञ बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किया

भारतीय चिकित्‍सा एवं होम्‍योपैथी फार्माकोपिया आयोग ने अंतर्राष्ट्रीय हर्बल फार्माकोपिया पर 5वीं डब्ल्यूएचओ विशेषज्ञ बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किया

योग पार्क पोर्टल: सार्वजनिक स्थानों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में बदल रहा है

योग पार्क पोर्टल: सार्वजनिक स्थानों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में बदल रहा है

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने औषधि नियम, 1945 में संशोधन किया; छोटे गांवों में खांसी की दवाइयों की बिक्री पर दी गई छूट वापस ली गई

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने औषधि नियम, 1945 में संशोधन किया; छोटे गांवों में खांसी की दवाइयों की बिक्री पर दी गई छूट वापस ली गई

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss