Saturday, June 20, 2026
BREAKING
आईटीआरए जामनगर ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले 100-दिवसीय योग अभियान पूरा किया, 4,500 से ज़्यादा लोग जुड़े दौड़ से ध्यान 2026 ने 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह से पहले कोलकाता को एकजुट किया केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ 'टीबी मुक्त भारत अभियान' की उच्च-स्तरीय वर्चुअल समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की; टीबी-मुक्त भारत की दिशा में प्रयासों को तेज करने का आह्वान किया एमआईएफएफ 2026 मास्टरक्लास में संजीव सिवन ने कहा: फिल्म निर्माता का सबसे बड़ा उपकरण कैमरा नहीं, बल्कि जिज्ञासा है रेल मंत्री ने स्टेशन प्रबंधन को अधिक कुशल बनाने के लिए स्टेशन मास्टरों को सशक्त बनाने हेतु व्यापक उपायों की समीक्षा की एनसीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा मार्गदर्शन कार्यक्रम “प्रोजेक्ट सुपर 50” का आयोजन किया सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग ने छात्रवृत्ति तक पहुंच को आसान बनाने के लिए प्रमुख सुधार और डिजिटल पहल कीं शुरुआत की Horoscope Today: दैनिक राशिफल 21 जून 2026 लेह में अंतर्राष्ट्रीय योग एवं ध्यान महोत्सव 2026 मनाया गया रेड रोड पर ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के आयोजन के लिए कोलकाता पूरी तरह तैयार है

चंडीगढ़

एमआईएफएफ 2026 मास्टरक्लास में संजीव सिवन ने कहा: फिल्म निर्माता का सबसे बड़ा उपकरण कैमरा नहीं, बल्कि जिज्ञासा है

June 20, 2026 06:50 AM

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता और डॉक्यूमेंट्री फिल्मकार श्री संजीव सिवन ने शुक्रवार को 19वें मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (एमआईएफएफ) में “सामाजिक प्रचार-प्रसार का सिनेमा: मुद्दों को कहानी में बदलना और उन्हें सामने लाना” विषय पर मास्टरक्लास देते हुए उभरते कहानीकारों से कहा कि वे टेक्नोलॉजी से अधिक जिज्ञासा को महत्व दें।

महोत्‍सव की चल रही मास्टरक्लास सीरीज़ के तहत आयोजित इस कार्यशाला में, सिवन ने प्रतिभागियों को दिखाया कि असल ज़िंदगी के मुद्दों को असरदार फ़िल्मी कहानियों में कैसे बदला जा सकता है। इसके लिए उन्होंने अपने करियर में बनाई 75 से अधिक डॉक्यूमेंट्री, 30 से ज़्यादा शॉर्ट फ़िल्मों और कई फ़ीचर फ़िल्मों के उदाहरण दिए।

सिवन ने कहा, "मुझे लगता है कि आपके लिए सबसे ज़रूरी कैमरे नहीं, बल्कि जिज्ञासा होनी चाहिए।" उन्होंने कहा कि शानदार कहानियां महंगे उपकरणों से नहीं, बल्कि लोगों को देखने-समझने, रिसर्च करने और उनसे सच्चे जुड़ाव से बनती हैं।

सिवन ने अपने फिल्म निर्माण के सफर से जुड़े अनुभव साझा करते हुए, अपनी कई सराहनीय कृतियों के बनने की कहानी बताई। उन्होंने बताया कि कैसे अमेरिका में एक 'ओइजा बोर्ड' (Ouija board) से अचानक हुई मुलाक़ात से उनकी जिज्ञासा बढ़ी, जिससे उनकी 15 मिनट की पहली एक डॉक्यूमेंट्री बनी और बाद में ममूटी स्टारर मलयालम फ़ीचर फ़िल्म 'अपरिचितन' बनी। उन्होंने बताया,"यह फ़िल्म पहले एक डॉक्यूमेंट्री थी, लेकिन बाद में फ़ीचर फ़िल्म बन गई।" इस तरह उन्होंने समझाया कि कैसे एक ही विचार अलग-अलग फ़ॉर्मेट में विकसित हो सकता है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/WhatsAppImage2026-06-19at6.59.52PM(1)S7Y2.jpeg

पूरे सत्र के दौरान, सिवन ने उभरते फिल्मकारों को याद दिलाया कि डॉक्यूमेंट्री फ़िल्में अंततः विषयों की बजाय लोगों के बारे में होती हैं। उन्होंने कहा, "यदि आप मछुआरों पर कोई डॉक्यूमेंट्री बना रहे हैं, तो कहानी मछली पकड़ने के बारे में नहीं है। यह उनके जीवन निर्वाह के बारे में है। यदि आप किसी गांव पर फ़िल्म बना रहे हैं, तो वह भूगोल के बारे में नहीं, बल्कि उसकी पहचान के बारे में है।"

उन्होंने डॉक्यूमेंट्री के विषयों (जिन लोगों पर फ़िल्म बन रही है) के साथ भरोसा कायम करने के महत्व पर भी ज़ोर दिया। उन्होंने कहा, "लोगों को खुलकर बात करने से पहले सहज महसूस करना चाहिए। इसमें कई दिन, कई महीने या यहां तक कि कई वर्ष भी लग सकते हैं।"

सिवन ने नॉन-फ़िक्शन फ़िल्ममेकिंग में नैतिक ज़िम्मेदारियों की चर्चा करते हुए, सनसनी फैलाने से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा, "जब आप डॉक्यूमेंट्री बनाते हैं, तो आपकी एक ज़िम्मेदारी होती है। आप सिर्फ़ इसे नाटकीय बनाने के लिए गलत चीज़ें नहीं दिखा सकते या बता सकते हैं।"

अनुभवी फिल्म निर्माता ने अपनी फिल्मों  जैसे 'लिटिल विमेन' पर भी चर्चा की, जिसमें तस्करी और वेश्यावृत्ति के बाद अपना जीवन फिर से संवारने वाली महिलाओं के जीवन को दिखाया गया था। उन्होंने संगीतकार शंकर महादेवन पर आधारित बायोग्राफिकल डॉक्यूमेंट्री 'डिकोडिंग शंकर' और भारतीय नौसेना के लिए किए गए प्रोजेक्ट्स  पर भी बात की। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे उनकी डॉक्यूमेंट्री 'आफ़्टर लाइफ़' से उन्हें अपनी पुरस्कार विजेता मलयालम फ़ीचर फ़िल्म 'वेनालोडुंगाथे' (एंडलेस समर) बनाने की प्रेरणा मिली। इससे पता चलता है कि डॉक्यूमेंट्री में की गई ऑब्ज़र्वेशन (अवलोकन) कैसे फ़िक्शन (काल्पनिक कहानी) का आधार बन सकती हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/WhatsAppImage2026-06-19at6.59.53PMM7TF.jpeg

युवा फ़िल्म निर्माताओं को डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म और ओटीटी सर्विस की वजह से उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए सिवन ने कहा कि फ़िल्म बनाना अब पहले से कहीं ज़्यादा आसान हो गया है। उन्होंने कहा, "आपको बड़े क्रू की ज़रूरत नहीं है। बस अच्छी लाइव साउंड होनी चाहिए। इसके अलावा, फ़िल्म शूट करने के लिए तीन से अधिक लोगों की आवश्यकता नहीं होती है।"

सत्र का समापन करते हुए, सिवन उसी बात पर वापस आए जिसने उनके करियर को दिशा दी है। उन्होंने कहा, "हर जगह, हर उस व्यक्ति में जिससे आप मिलते हैं, एक कहानी होती है। अपनी कहानी बनाएं और उसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सवों में सही तरीके से प्रदर्शित करें, ताकि आपकी पहचान बढ़े और फ़िल्म के डिस्ट्रीब्यूशन के अवसर मिल सकें।"

* * *

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

आईटीआरए जामनगर ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले 100-दिवसीय योग अभियान पूरा किया, 4,500 से ज़्यादा लोग जुड़े

आईटीआरए जामनगर ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले 100-दिवसीय योग अभियान पूरा किया, 4,500 से ज़्यादा लोग जुड़े

रेल मंत्री ने स्टेशन प्रबंधन को अधिक कुशल बनाने के लिए स्टेशन मास्टरों को सशक्त बनाने हेतु व्यापक उपायों की समीक्षा की

रेल मंत्री ने स्टेशन प्रबंधन को अधिक कुशल बनाने के लिए स्टेशन मास्टरों को सशक्त बनाने हेतु व्यापक उपायों की समीक्षा की

"सिनेमा एक मिली-जुली कला है, जिसकी आवाज़ एक ही होती है": एमआईएफएफ 2026 में फ़िल्म एडिटिंग पर आयोजित कार्यशाला में दीपा भाटिया

ऐतिहासिक कादियां-ब्यास रेल परियोजना लगभग 100 वर्षों बाद पुनर्जीवित : श्री रवनीत सिंह बिट्टू

ऐतिहासिक कादियां-ब्यास रेल परियोजना लगभग 100 वर्षों बाद पुनर्जीवित : श्री रवनीत सिंह बिट्टू

रेलवे द्वारा राख की ढुलाई के लिए हरित पहल

रेलवे द्वारा राख की ढुलाई के लिए हरित पहल

मास्टरक्लास, ओपन फ़ोरम और कार्यशालाएँ 19वें मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (MIFF) 2026 के तीसरे दिन की मुख्य आकर्षण रहीं

मास्टरक्लास, ओपन फ़ोरम और कार्यशालाएँ 19वें मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (MIFF) 2026 के तीसरे दिन की मुख्य आकर्षण रहीं

भारतीय रेलवे ने गुजरात में कच्छ क्षेत्र में रेल क्षमता बढ़ाने और रेल संपर्क को मजबूत करने के उद्देश्य से 493 करोड़ रुपये की लागत वाली आदिपुर-भुज दोहरीकरण परियोजना को मंजूरी दी

भारतीय रेलवे ने गुजरात में कच्छ क्षेत्र में रेल क्षमता बढ़ाने और रेल संपर्क को मजबूत करने के उद्देश्य से 493 करोड़ रुपये की लागत वाली आदिपुर-भुज दोहरीकरण परियोजना को मंजूरी दी

भारतीय रेल ने पूर्वी रेलवे पर सुरक्षा, विश्वसनीयता बढ़ाने और त्रुटियों का तेजी से पता लगाने के लिए 405 करोड़ रुपये की सिग्नल आधुनिकीकरण परियोजना को मंजूरी दी

भारतीय रेल ने पूर्वी रेलवे पर सुरक्षा, विश्वसनीयता बढ़ाने और त्रुटियों का तेजी से पता लगाने के लिए 405 करोड़ रुपये की सिग्नल आधुनिकीकरण परियोजना को मंजूरी दी

माल परिवहन को बडा बढ़ावा देते हुए भारतीय रेलवे ने पनवेल जंक्शन को  भीड़भाड से मुक्‍त करने के लिए महाराष्ट्र में 172 करोड़ रुपये की सोमताने-चिखली कॉर्ड लाइन परियोजना को मंजूरी दी

माल परिवहन को बडा बढ़ावा देते हुए भारतीय रेलवे ने पनवेल जंक्शन को भीड़भाड से मुक्‍त करने के लिए महाराष्ट्र में 172 करोड़ रुपये की सोमताने-चिखली कॉर्ड लाइन परियोजना को मंजूरी दी

भारतीय रेलवे ने शहरी आवागमन और रेल-सड़क संपर्क में सुधार के लिए इंदौर यार्ड में शास्त्रीय आरओबी के पुनर्निर्माण को 139 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी

भारतीय रेलवे ने शहरी आवागमन और रेल-सड़क संपर्क में सुधार के लिए इंदौर यार्ड में शास्त्रीय आरओबी के पुनर्निर्माण को 139 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss