Thursday, June 18, 2026
BREAKING
योग संगम पोर्टल IDY 2026 का डिजिटल मेरुदंड बनकर उभरा: 1.7 लाख से अधिक आयोजक पंजीकृत नीस में ‘भारत इनोवेट्स 2026’ का समापन: ग्लोबल डीप-टेक और इनोवेशन हब के तौर पर भारत की स्थिति मजबूत हुई मास्टरक्लास, ओपन फ़ोरम और कार्यशालाएँ 19वें मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (MIFF) 2026 के तीसरे दिन की मुख्य आकर्षण रहीं भारतीय रेलवे ने गुजरात में कच्छ क्षेत्र में रेल क्षमता बढ़ाने और रेल संपर्क को मजबूत करने के उद्देश्य से 493 करोड़ रुपये की लागत वाली आदिपुर-भुज दोहरीकरण परियोजना को मंजूरी दी भारतीय रेल ने पूर्वी रेलवे पर सुरक्षा, विश्वसनीयता बढ़ाने और त्रुटियों का तेजी से पता लगाने के लिए 405 करोड़ रुपये की सिग्नल आधुनिकीकरण परियोजना को मंजूरी दी माल परिवहन को बडा बढ़ावा देते हुए भारतीय रेलवे ने पनवेल जंक्शन को भीड़भाड से मुक्‍त करने के लिए महाराष्ट्र में 172 करोड़ रुपये की सोमताने-चिखली कॉर्ड लाइन परियोजना को मंजूरी दी भारतीय रेलवे ने शहरी आवागमन और रेल-सड़क संपर्क में सुधार के लिए इंदौर यार्ड में शास्त्रीय आरओबी के पुनर्निर्माण को 139 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने 'नशा मुक्त भारत सप्ताह 2026', नशा मुक्ति मित्र के लिए व्यक्तिगत डैशबोर्ड और नशा मुक्त भारत अभियान लघु फिल्म लॉन्च की केद्र सरकार महिलाओं के लिए एक सुरक्षित, समावेशी और सशक्त इकोसिस्‍टम को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध Horoscope Today: दैनिक राशिफल 19 जून 2026

चंडीगढ़

भारतीय रेलवे ने शहरी आवागमन और रेल-सड़क संपर्क में सुधार के लिए इंदौर यार्ड में शास्त्रीय आरओबी के पुनर्निर्माण को 139 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी

June 18, 2026 06:56 AM

यातायात की भीड़ कम करने और यात्रियों के लिए सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए सर्विस रोड के साथ 4-लेन का ओवरब्रिज

भारतीय रेलवे ने मध्य प्रदेश में शहरी परिवहन अवसंरचना में सुधार और रेल-सड़क संपर्क को बढ़ाने की दिशा में 139 करोड़ रुपये परियोजना को मंजूदी दे दी है। जिसके तहत इंदौर यार्ड में स्थित रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) नंबर 103-सी, जिसे लोकप्रिय रूप से शास्त्रीय ब्रिज के नाम से जाना जाता है, का पुनर्निर्माण होना है।

यह परियोजना भारतीय रेलवे के सड़क ओवरब्रिज, सड़क अंडरब्रिज और संबंधित बुनियादी ढांचे के निर्माण और आधुनिकीकरण के चल रहे कार्यक्रम के तहत मंजूर की गई है, जिसका उद्देश्य रेलवे क्रॉसिंग पर आवागमन और सुरक्षा में सुधार करना है।

यातायात की सुगमता के लिए आधुनिक चार लेन का पुल

स्वीकृत परियोजना में 72 मीटर लंबे ऊंट की पीठ के आकार के ढांचे वाले चार लेन के ओवरब्रिज का निर्माण शामिल है, जिसमें पीएससी गर्डर और एक पूर्ण वायडक्ट व्यवस्था होगी। नया पुल बढ़ती यातायात मांग को पूरा करने के साथ-साथ यात्रियों के लिए सुगम और सुरक्षित आवागमन प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। स्थानीय यातायात की सुगमता और रखरखाव के लिए, पुल के नीचे दोनों ओर 6 मीटर चौड़ी सर्विस सड़कें बनाई जाएंगी।

व्यापक अवसंरचना उन्नयन

पुल की संरचना के पुनर्निर्माण के अलावा, इस परियोजना में व्यापक स्तर पर उपयोगिता सेवाओं को स्थानांतरित करने और आधुनिकीकरण के कार्य शामिल हैं। निर्बाध जल निकासी सेवाओं को सुनिश्चित करने के लिए मौजूदा सीवर बुनियादी ढांचे को स्थानांतरित किया जाएगा और नई सीवर लाइनों के निर्माण के माध्यम से इसे उन्नत बनाया जाएगा।

परियोजना में विद्युत अवसंरचना का स्थानांतरण और नवीनीकरण भी शामिल है, जिसमें नए खंभे, प्रकाश व्यवस्था और संबंधित उपकरणों की स्थापना शामिल है, जिससे बेहतर सार्वजनिक उपयोगिता सेवाएं और शहरी अवसंरचना का एकीकरण सुनिश्चित होगा।

कनेक्टिविटी और शहरी विकास को बढ़ावा

शास्त्रीय पुल के पुनर्निर्माण से इंदौर में सड़क संपर्क में काफी सुधार होगा, यातायात की भीड़ कम होगी और निवासियों की आवाजाही सुगम होगी। इस परियोजना से रेलवे और शहरी परिवहन अवसंरचना के बीच समन्वय मजबूत होने की उम्मीद है, साथ ही शहर की बढ़ती आवागमन संबंधी आवश्यकताओं को भी पूरा किया जा सकेगा।

यह मंजूरी आधुनिक बुनियादी ढांचे के विकास, यात्रियों और आम जनता की सुविधा में सुधार और देश भर में सुरक्षित और अधिक कुशल परिवहन नेटवर्क के निर्माण के प्रति भारतीय रेलवे की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

*****

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

मास्टरक्लास, ओपन फ़ोरम और कार्यशालाएँ 19वें मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (MIFF) 2026 के तीसरे दिन की मुख्य आकर्षण रहीं

मास्टरक्लास, ओपन फ़ोरम और कार्यशालाएँ 19वें मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (MIFF) 2026 के तीसरे दिन की मुख्य आकर्षण रहीं

भारतीय रेलवे ने गुजरात में कच्छ क्षेत्र में रेल क्षमता बढ़ाने और रेल संपर्क को मजबूत करने के उद्देश्य से 493 करोड़ रुपये की लागत वाली आदिपुर-भुज दोहरीकरण परियोजना को मंजूरी दी

भारतीय रेलवे ने गुजरात में कच्छ क्षेत्र में रेल क्षमता बढ़ाने और रेल संपर्क को मजबूत करने के उद्देश्य से 493 करोड़ रुपये की लागत वाली आदिपुर-भुज दोहरीकरण परियोजना को मंजूरी दी

भारतीय रेल ने पूर्वी रेलवे पर सुरक्षा, विश्वसनीयता बढ़ाने और त्रुटियों का तेजी से पता लगाने के लिए 405 करोड़ रुपये की सिग्नल आधुनिकीकरण परियोजना को मंजूरी दी

भारतीय रेल ने पूर्वी रेलवे पर सुरक्षा, विश्वसनीयता बढ़ाने और त्रुटियों का तेजी से पता लगाने के लिए 405 करोड़ रुपये की सिग्नल आधुनिकीकरण परियोजना को मंजूरी दी

माल परिवहन को बडा बढ़ावा देते हुए भारतीय रेलवे ने पनवेल जंक्शन को  भीड़भाड से मुक्‍त करने के लिए महाराष्ट्र में 172 करोड़ रुपये की सोमताने-चिखली कॉर्ड लाइन परियोजना को मंजूरी दी

माल परिवहन को बडा बढ़ावा देते हुए भारतीय रेलवे ने पनवेल जंक्शन को भीड़भाड से मुक्‍त करने के लिए महाराष्ट्र में 172 करोड़ रुपये की सोमताने-चिखली कॉर्ड लाइन परियोजना को मंजूरी दी

भारतीय रेल ने प्रमुख कोयला गलियारे की क्षमता बढ़ाने के लिए 755 करोड़ रुपये की चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना को मंजूरी दी

भारतीय रेल ने प्रमुख कोयला गलियारे की क्षमता बढ़ाने के लिए 755 करोड़ रुपये की चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना को मंजूरी दी

मुंबई में सिनेमा की उत्कृष्टता और सांस्कृतिक विविधता के जश्न के साथ 19वें मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (एमआईएफएफ) 2026 की शुरुआत हुई

मुंबई में सिनेमा की उत्कृष्टता और सांस्कृतिक विविधता के जश्न के साथ 19वें मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (एमआईएफएफ) 2026 की शुरुआत हुई

भारत को विश्व की रचनात्मक महाशक्ति के रूप में स्थापित करने के आह्वान के साथ हुआ 19वें मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 का उद्घाटन

भारत को विश्व की रचनात्मक महाशक्ति के रूप में स्थापित करने के आह्वान के साथ हुआ 19वें मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 का उद्घाटन

ब्राजील में हुए घातक हेलीकॉप्टर हादसे में अमेरिकी गायक ओलिवर ट्री का नाम यात्री सूची में शामिल होने की खबर

ब्राजील में हुए घातक हेलीकॉप्टर हादसे में अमेरिकी गायक ओलिवर ट्री का नाम यात्री सूची में शामिल होने की खबर

प्रधानमंत्री ने 'भारत इनोवेट्स 2026' कार्यक्रम में भाग लिया

प्रधानमंत्री ने 'भारत इनोवेट्स 2026' कार्यक्रम में भाग लिया

भारत के राष्ट्रपति ने भारतीय सैन्य अकादमी में 158वें नियमित पाठ्यक्रम और 141वें तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम की पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया

भारत के राष्ट्रपति ने भारतीय सैन्य अकादमी में 158वें नियमित पाठ्यक्रम और 141वें तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम की पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss