Wednesday, June 17, 2026
BREAKING
भारतीय चिकित्‍सा एवं होम्‍योपैथी फार्माकोपिया आयोग ने अंतर्राष्ट्रीय हर्बल फार्माकोपिया पर 5वीं डब्ल्यूएचओ विशेषज्ञ बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किया योग पार्क पोर्टल: सार्वजनिक स्थानों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में बदल रहा है हिमाचल प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने 'युवा संगम' के छठे चरण के तहत पुडुचेरी का दौरा किया; उप-राज्यपाल श्री के. कैलाशनाथन से बातचीत की भारत इनोवेट्स 2026 के दूसरे दिन निवेशकों और स्टार्टअप के बीच सहभागिता पर ध्यान केंद्रित किया गया केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने औषधि नियम, 1945 में संशोधन किया; छोटे गांवों में खांसी की दवाइयों की बिक्री पर दी गई छूट वापस ली गई भारतीय रेल ने प्रमुख कोयला गलियारे की क्षमता बढ़ाने के लिए 755 करोड़ रुपये की चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना को मंजूरी दी सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय 17-26 जून 2026 तक "नशा मुक्त भारत अभियान - विकसित भारत की पहचान" के अंतर्गत 'नशा मुक्त भारत सप्ताह' मनाएगा Horoscope Today: दैनिक राशिफल 18 जून 2026 स्वस्थ आयु के लिए योग, पीढ़ियों के स्वास्थ्य, गरिमा और कल्याण के लिए एक वैश्विक आह्वान: केंद्रीय मंत्री श्री प्रतापराव जाधव सीसीआरएएस-केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय की पहल ने भारत की आयुर्वेद ज्ञान विरासत के संरक्षण को सुदृढ़ किया

चंडीगढ़

भारतीय रेल ने प्रमुख कोयला गलियारे की क्षमता बढ़ाने के लिए 755 करोड़ रुपये की चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना को मंजूरी दी

June 17, 2026 06:14 AM

बढ़ते कोयला परिवहन, अतिरिक्त माल ढुलाई और नेटवर्क क्षमता में वृद्धि के लिए अत्यधिक इस्तेमाल होने वाले रेल गलियारे का आधुनिकीकरण और उसकी क्षमता का विस्तार किया जा रहा है।

भारत के कोयला-समृद्ध क्षेत्रों में रेलवे की क्षमता में सुधार करते हुए, भारतीय रेल ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) की 42 किलोमीटर लंबी चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना को लगभग 755 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से मंजूरी प्रदान की है।

इस परियोजना के अंतर्गत चांपा और कोरबा के बीच तीसरी रेलवे लाइन का निर्माण किया जाएगा, जिसमें पहले से स्वीकृत मड़वारानी-सरगबुंदिया खंड को शामिल नहीं किया गया है। इस रेल गलियारे की पहचान भारतीय रेल के ‘मिशन 3000 एमटी’ और ‘उच्च-घनत्व नेटवर्क (एचडीएन) कॉरिडोर’ पहल के तहत की गई है, जिनका उद्देश्य माल ढुलाई को सुदृढ़ करना तथा देश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग प्रदान करना है।

कोरबा, जिसे व्यापक रूप से "भारत की ऊर्जा राजधानी" के नाम से जाना जाता है, अनेक ताप विद्युत संयंत्रों का केन्द्र है और देश के सबसे महत्वपूर्ण कोयला परिवहन केन्द्रों में से एक है। चांपा-कोरबा रेल खंड, साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) और महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) की कोयला खदानों को राष्ट्रीय रेल नेटवर्क तथा मुम्बई-हावड़ा उच्च घनत्व वाले गलियारे से जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण रेल कड़ी के रूप में कार्य करता है।

वर्तमान में इस रेल खंड पर प्रतिदिन लगभग 10 जोड़ी यात्री ट्रेनें और लगभग 55 जोड़ी मालगाड़ियाँ चलती हैं। एसईसीएल और एमसीएल की संयुक्त कोयला उत्पादन क्षमता लगभग 247 मिलियन टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) है, जिसके बढ़कर लगभग 450 एमटीपीए तक पहुँचने का अनुमान है। इसके परिणामस्वरूप आने वाले वर्षों में लगभग 200 एमटीपीए अतिरिक्त कोयला यातायात बढ़ने की संभावना है।

तीसरी रेल लाइन परियोजना से परिवहन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, परिचालन में अधिक लचीलापन आएगा तथा मालगाड़ियों और यात्री ट्रेनों की आवाजाही तेज और सुगम होगी।

परियोजना के पूरा होने पर, प्रतिदिन प्रत्येक दिशा में दो अतिरिक्त यात्री ट्रेनें चलने की सुविधा मिलने की उम्मीद है। साथ ही, यह परियोजना 5.95 मिलियन टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) अतिरिक्त माल ढुलाई में भी सहयोग प्रदान करेगी। इस परियोजना से प्रतिवर्ष लगभग 85 करोड़ रुपये की अतिरिक्त शुद्ध आय होने का अनुमान है, जिसमें 82 करोड़ रुपये माल ढुलाई से और 3 करोड़ रुपये कोचिंग सेवाओं (यात्री सेवाओं) से प्राप्त होंगे।

तीसरी रेल लाइन से मालगाड़ियों के ठहराव और देरी में भी कमी आएगी। वर्तमान में मालगाड़ियों को प्रत्येक दिशा में लगभग पाँच मिनट की देरी का सामना करना पड़ता है। इस देरी में कमी आने से प्रतिवर्ष लगभग 1.30 करोड़ रुपये की परिचालन बचत होने का अनुमान है।

चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना भारतीय रेलवे के नेटवर्क क्षमता विस्तार, माल परिवहन दक्षता में सुधार, यात्री सेवाओं में सुधार तथा देश के बुनियादी ढांचे और ऊर्जा विकास लक्ष्यों को समर्थन देने के निरंतर प्रयासों की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।

*****

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

मुंबई में सिनेमा की उत्कृष्टता और सांस्कृतिक विविधता के जश्न के साथ 19वें मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (एमआईएफएफ) 2026 की शुरुआत हुई

मुंबई में सिनेमा की उत्कृष्टता और सांस्कृतिक विविधता के जश्न के साथ 19वें मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (एमआईएफएफ) 2026 की शुरुआत हुई

भारत को विश्व की रचनात्मक महाशक्ति के रूप में स्थापित करने के आह्वान के साथ हुआ 19वें मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 का उद्घाटन

भारत को विश्व की रचनात्मक महाशक्ति के रूप में स्थापित करने के आह्वान के साथ हुआ 19वें मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 का उद्घाटन

ब्राजील में हुए घातक हेलीकॉप्टर हादसे में अमेरिकी गायक ओलिवर ट्री का नाम यात्री सूची में शामिल होने की खबर

ब्राजील में हुए घातक हेलीकॉप्टर हादसे में अमेरिकी गायक ओलिवर ट्री का नाम यात्री सूची में शामिल होने की खबर

प्रधानमंत्री ने 'भारत इनोवेट्स 2026' कार्यक्रम में भाग लिया

प्रधानमंत्री ने 'भारत इनोवेट्स 2026' कार्यक्रम में भाग लिया

भारत के राष्ट्रपति ने भारतीय सैन्य अकादमी में 158वें नियमित पाठ्यक्रम और 141वें तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम की पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया

भारत के राष्ट्रपति ने भारतीय सैन्य अकादमी में 158वें नियमित पाठ्यक्रम और 141वें तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम की पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने युवा नेतृत्व वाले विकास और एक सशक्त नवाचार प्रक्रियागत तंत्र के उदय की दिशा में सरकार के मजबूत प्रयासों का उल्‍लेख किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने युवा नेतृत्व वाले विकास और एक सशक्त नवाचार प्रक्रियागत तंत्र के उदय की दिशा में सरकार के मजबूत प्रयासों का उल्‍लेख किया

ट्रंप का बड़ा दावा: तेहरान डील मंजूर, नए हमले टले

ट्रंप का बड़ा दावा: तेहरान डील मंजूर, नए हमले टले

भारतीय नाविकों वाले जहाजों पर हमले से भड़का भारत, अमेरिका को सख्त संदेश

भारतीय नाविकों वाले जहाजों पर हमले से भड़का भारत, अमेरिका को सख्त संदेश

AI-171 हादसे के एक साल बाद भी रिपोर्ट गायब, पायलटों ने उठाए सवाल

AI-171 हादसे के एक साल बाद भी रिपोर्ट गायब, पायलटों ने उठाए सवाल

मानसून और पश्चिमी विक्षोभ की टक्कर, कई राज्यों में तूफान का खतरा

मानसून और पश्चिमी विक्षोभ की टक्कर, कई राज्यों में तूफान का खतरा

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss