Wednesday, June 17, 2026
BREAKING
भारतीय चिकित्‍सा एवं होम्‍योपैथी फार्माकोपिया आयोग ने अंतर्राष्ट्रीय हर्बल फार्माकोपिया पर 5वीं डब्ल्यूएचओ विशेषज्ञ बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किया योग पार्क पोर्टल: सार्वजनिक स्थानों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में बदल रहा है हिमाचल प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने 'युवा संगम' के छठे चरण के तहत पुडुचेरी का दौरा किया; उप-राज्यपाल श्री के. कैलाशनाथन से बातचीत की भारत इनोवेट्स 2026 के दूसरे दिन निवेशकों और स्टार्टअप के बीच सहभागिता पर ध्यान केंद्रित किया गया केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने औषधि नियम, 1945 में संशोधन किया; छोटे गांवों में खांसी की दवाइयों की बिक्री पर दी गई छूट वापस ली गई भारतीय रेल ने प्रमुख कोयला गलियारे की क्षमता बढ़ाने के लिए 755 करोड़ रुपये की चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना को मंजूरी दी सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय 17-26 जून 2026 तक "नशा मुक्त भारत अभियान - विकसित भारत की पहचान" के अंतर्गत 'नशा मुक्त भारत सप्ताह' मनाएगा Horoscope Today: दैनिक राशिफल 18 जून 2026 स्वस्थ आयु के लिए योग, पीढ़ियों के स्वास्थ्य, गरिमा और कल्याण के लिए एक वैश्विक आह्वान: केंद्रीय मंत्री श्री प्रतापराव जाधव सीसीआरएएस-केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय की पहल ने भारत की आयुर्वेद ज्ञान विरासत के संरक्षण को सुदृढ़ किया

हेल्थ

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने औषधि नियम, 1945 में संशोधन किया; छोटे गांवों में खांसी की दवाइयों की बिक्री पर दी गई छूट वापस ली गई

June 17, 2026 06:16 AM

खांसी की दवाइयों पर नियामक नियंत्रण बढ़ाने के लिए औषधि नियमों में महत्वपूर्ण संशोधन अधिसूचित किया गया 

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने राजपत्र अधिसूचना जीएसआर 927 (ई) दिनांक 29 दिसंबर 2025 के माध्यम से औषधि नियम, 1945 में संशोधन अधिसूचित किया है। यह भारत के राजपत्र असाधारण में भाग II, खंड 3, उप-खंड (i), दिनांक 30 दिसंबर, 2025 को प्रकाशित हुआ था, जिसमें अनुसूची के, क्रमांक 13, प्रविष्टि 7 के अंतर्गत "दवाओं का वर्ग" शीर्षक से "सीरप" शब्द को हटा दिया गया है।

औषधि नियम, 1945 की अनुसूची 'के' औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम, 1940 और उसके अंतर्गत निर्मित नियमों के कुछ प्रावधानों से विशिष्ट प्रकार की औषधियों को छूट प्रदान करती है। इस संशोधन से पूर्व, अनुसूची 'के' की प्रविष्टि संख्या 13 के अंतर्गत 1,000 से कम जनसंख्या वाले गांवों में खांसी की दवाइयों की बिक्री की अनुमति थी, जिसके लिए खुदरा बिक्री लाइसेंस संबंधी कुछ प्रावधानों का अनुपालन आवश्यक नहीं था।

उक्त प्रविष्टि से "सीरप" शब्द हटाए जाने के कारण, खांसी की दवाइयों के सीरप पर यह छूट लागू नहीं होगी। परिणामस्वरूप, छोटे गांवों में खांसी की दवाइयों के सीरप की बिक्री और वितरण अब केवल औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम, 1940 और उसके अंतर्गत निर्मित नियमों के अनुसार विधिवत लाइसेंस प्राप्त फार्मेसियों के माध्यम से ही किया जाना अनिवार्य होगा।

सीरप बनाने की प्रक्रिया पर नियामक निगरानी को मजबूत करने और छूट के प्रारूप को समकालीन जन स्वास्थ्य एवं सुरक्षा आवश्यकताओं के अनुरूप बनाने के लिए यह संशोधन किया गया है। आशा है कि इस उपाय से खांसी की दवाइयों के जिम्मेदार वितरण और बिक्री को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही पूरे देश में नियामक मानकों का बेहतर अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।

खांसी की दवाइयों के निर्माताओं, वितरकों और खुदरा विक्रेताओं को सलाह दी जाती है कि वे औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम, 1940 और औषधि नियम, 1945 के अंतर्गत लागू लाइसेंसिंग और नियामक आवश्यकताओं का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।

ई-गजट अधिसूचना https://egazette.gov.in/WriteReadData/2026/273467.pdf पर देखी जा सकती है।

****

Have something to say? Post your comment

और हेल्थ समाचार

भारतीय चिकित्‍सा एवं होम्‍योपैथी फार्माकोपिया आयोग ने अंतर्राष्ट्रीय हर्बल फार्माकोपिया पर 5वीं डब्ल्यूएचओ विशेषज्ञ बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किया

भारतीय चिकित्‍सा एवं होम्‍योपैथी फार्माकोपिया आयोग ने अंतर्राष्ट्रीय हर्बल फार्माकोपिया पर 5वीं डब्ल्यूएचओ विशेषज्ञ बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किया

योग पार्क पोर्टल: सार्वजनिक स्थानों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में बदल रहा है

योग पार्क पोर्टल: सार्वजनिक स्थानों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में बदल रहा है

स्वस्थ आयु के लिए योग, पीढ़ियों के स्वास्थ्य, गरिमा और कल्याण के लिए एक वैश्विक आह्वान: केंद्रीय मंत्री श्री प्रतापराव जाधव

स्वस्थ आयु के लिए योग, पीढ़ियों के स्वास्थ्य, गरिमा और कल्याण के लिए एक वैश्विक आह्वान: केंद्रीय मंत्री श्री प्रतापराव जाधव

सीसीआरएएस-केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय की पहल ने भारत की आयुर्वेद ज्ञान विरासत के संरक्षण को सुदृढ़ किया

सीसीआरएएस-केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय की पहल ने भारत की आयुर्वेद ज्ञान विरासत के संरक्षण को सुदृढ़ किया

आयुष मंत्रालय ने यूट्यूब पर सीधे योग प्रसारण के सबसे अधिक दर्शकों का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

आयुष मंत्रालय ने यूट्यूब पर सीधे योग प्रसारण के सबसे अधिक दर्शकों का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

वैश्विक ऑनलाइन योग कार्यक्रम 14 जून को: यू ट्यूब लाइव द्वारा योग स्ट्रीम के लिए सबसे अधिक दर्शकों का विश्व रिकॉर्ड बनाने का उद्देश्य

वैश्विक ऑनलाइन योग कार्यक्रम 14 जून को: यू ट्यूब लाइव द्वारा योग स्ट्रीम के लिए सबसे अधिक दर्शकों का विश्व रिकॉर्ड बनाने का उद्देश्य

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ‘कुष्ठ रोग-मुक्त भारत’ के लिए रणनीतियों को सुदृढ़ बनाने हेतु क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ‘कुष्ठ रोग-मुक्त भारत’ के लिए रणनीतियों को सुदृढ़ बनाने हेतु क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन किया

हरिद्वार में भारतीय भेषज संहिता (आईपी) 2026 पर वैज्ञानिक सम्मेलन आयोजित; औषध गुणवत्ता को सुदृढ़ करने में औषध संहिता मानकों की भूमिका पर प्रकाश डाला गया

हरिद्वार में भारतीय भेषज संहिता (आईपी) 2026 पर वैज्ञानिक सम्मेलन आयोजित; औषध गुणवत्ता को सुदृढ़ करने में औषध संहिता मानकों की भूमिका पर प्रकाश डाला गया

राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग ने होम्योपैथी पर जिम्मेदार विमर्श की सलाह दी, सत्यापित सूचना पर भरोसा करने का किया आह्वान

राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग ने होम्योपैथी पर जिम्मेदार विमर्श की सलाह दी, सत्यापित सूचना पर भरोसा करने का किया आह्वान

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने " प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के 10 वर्ष - देखभाल का एक दशक" के उपलक्ष्य में राष्ट्रव्यापी समारोहों का शुभारंभ किया

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss