Thursday, June 11, 2026
BREAKING
राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग ने होम्योपैथी पर जिम्मेदार विमर्श की सलाह दी, सत्यापित सूचना पर भरोसा करने का किया आह्वान युवा संगम छठे चरण कार्यक्रम के तहत आंध्र प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल का महाराष्ट्र दौरा एक भारत श्रेष्ठ भारत पहल के तहत युवा संगम चरण-6 के हिस्से के रूप त्रिपुरा प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा का दौरा किया Horoscope Today: दैनिक राशिफल 12 जून 2026 केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान की उपस्थिति में तीन प्रतिष्ठित विदेशी उच्च शिक्षा संस्थानों—ब्रिस्टल विश्वविद्यालय, यॉर्क विश्वविद्यालय और यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू साउथ वेल्स—को भारत में अपने परिसर स्थापित करने हेतु अनुमोदन पत्र प्रदान किए गए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने " प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के 10 वर्ष - देखभाल का एक दशक" के उपलक्ष्य में राष्ट्रव्यापी समारोहों का शुभारंभ किया मीडिया पंजीकरण के लिए अंतिम सूचना: मुंबई अंतर्राष्ट्रीएय फिल्म महोत्सव (एमआईएफएफ) 2026 मीडिया मान्यता पोर्टल अंतिम समय के आवेदनों को स्वीकार करने के लिए दो दिनों के लिए फिर से खुल गया है प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मातृ स्वास्थ्य और प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल सुदृढ़ हुआ केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की दूरदर्शी पहल से पिछले 10 वर्षों में भारत की मातृ स्वास्थ्य सेवा में उल्लेखनीय सुधार आया

हेल्थ

राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग ने होम्योपैथी पर जिम्मेदार विमर्श की सलाह दी, सत्यापित सूचना पर भरोसा करने का किया आह्वान

June 11, 2026 06:04 AM

एनसीएच ने सभी हितधारकों से आग्रह किया है कि वे होम्योपैथी और पंजीकृत चिकित्सकों के खिलाफ मानहानिकारक, भ्रामक और निराधार बयान देने से बचें 

राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग (एनसीएच) ने एक सलाह जारी कर सभी हितधारकों, मीडिया संस्‍थानों और आम जनता से आग्रह किया है कि वे होम्योपैथी और पंजीकृत होम्योपैथ के बारे में सोच-समझकर बयान जारी करें।

राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग के अध्यक्ष डॉ. तारकेश्वर जैन ने सूचित किया कि आयोग होम्योपैथी में शिक्षा, अभ्यास, पेशेवर आचरण और नैतिकता के मानकों को विनियमित करने और बनाए रखने के अपने दायित्व का प्रयोग करते हुए होम्योपैथी और इसके चिकित्सकों को लक्षित करने वाले गैर-जिम्मेदाराना और निराधार बयानों के खिलाफ दिनांक 08.06.2026 को एफ. नंबर 27/2026-एनसीएच के माध्यम से एक परिपत्र जारी किया है।

आयोग ने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों के माध्यम से प्रसारित हो रहे अपमानजनक, मानहानिकारक, भ्रामक और निराधार बयानों के मामलों का संज्ञान लेते हुए विमर्श में तथ्यात्मक सटीकता और जिम्मेदार संचार की आवश्यकता पर बल दिया।

डॉ. जैन ने बताया कि होम्योपैथी राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग अधिनियम, 2020 के तहत कानूनी रूप से मान्यता प्राप्त चिकित्सा प्रणाली है और होम्योपैथिक दवाओं का विनियमन औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम, 1940 के तहत होता है। उन्होंने बताया कि होम्योपैथी में स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रम आयोग द्वारा निर्धारित शैक्षणिक ढांचे के तहत संचालित किए जाते हैं और इसमें दाखिला राष्‍ट्रीय पात्रता सह-प्रवेश परीक्षा (नीट) उत्तीर्ण उम्मीदवारों के माध्यम से होता है।

उन्होंने कहा कि पंजीकृत होम्योपैथ निर्धारित शिक्षा और प्रशिक्षण मानकों से गुजरते हैं और लागू वैधानिक तथा नियामक प्रावधानों के अनुसार होम्योपैथी का अभ्यास करने के लिए अधिकृत हैं।

आयोग ने संस्थानों, पेशेवर निकायों, स्वास्थ्य सेवा प्रतिष्ठानों, मीडिया संस्‍‍थानों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग करने वाले व्यक्तियों से आग्रह किया है कि वे होम्योपैथी या इसके चिकित्सकों के संबंध में सार्वजनिक बयान देने से पहले उचित सावधानी बरतें और तथ्यों की सटीकता सुनिश्चित करें।

विमर्श में कहा गया है कि किसी व्यक्तिगत चिकित्सक के आचरण के संबंध में किसी भी आरोप, शिकायत या चिंता का समाधान पेशे के खिलाफ सामान्यीकृत दावों की बजाय स्थापित वैधानिक, नियामक, अनुशासनात्मक या न्यायिक तंत्र के माध्यम से किया जाना चाहिए।

डॉ. जैन ने होम्योपैथी और पंजीकृत चिकित्सकों की गरिमा, अखंडता और कानूनी स्थिति की रक्षा के लिए आयोग की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि निराधार, भ्रामक या मानहानिकारक बयान फैलाने के कृत्यों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सकती है, इसमें जहां आवश्यक हो वहां कानूनी कार्रवाई भी शामिल है।

राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग द्वारा जारी परिपत्र

****

Have something to say? Post your comment

और हेल्थ समाचार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने " प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के 10 वर्ष - देखभाल का एक दशक" के उपलक्ष्य में राष्ट्रव्यापी समारोहों का शुभारंभ किया

"स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग" को अपनाने को प्रेरित करने के लिए मीडिया जगत के लोग आयुष मंत्रालय के साथ आए

पश्चिम बंगाल आयुष्मान भारत पीएम-जेएवाई से जुड़ा, दुनिया की सबसे बड़ी स्‍वास्‍थ्‍य आश्‍वासन योजना का देशभर में विस्तार पूर्ण

पश्चिम बंगाल आयुष्मान भारत पीएम-जेएवाई से जुड़ा, दुनिया की सबसे बड़ी स्‍वास्‍थ्‍य आश्‍वासन योजना का देशभर में विस्तार पूर्ण

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के एक दशक पूरा होने पर कल से राष्ट्रव्यापी समारोह

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के एक दशक पूरा होने पर कल से राष्ट्रव्यापी समारोह

पश्चिम बंगाल आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना  लागू करने वाला 36 वां राज्य/केंद्र शासित प्रदेश बनने को तैयार

पश्चिम बंगाल आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लागू करने वाला 36 वां राज्य/केंद्र शासित प्रदेश बनने को तैयार

सीएक्यूएम ने एनसीआर में लागू नियमों की समीक्षा की; 11 से 29 मई के बीच 245 निरीक्षण किए

सीएक्यूएम ने एनसीआर में लागू नियमों की समीक्षा की; 11 से 29 मई के बीच 245 निरीक्षण किए

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ सोवा-रिग्पा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान आयोजित किया

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ सोवा-रिग्पा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान आयोजित किया

राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ ने विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर वृक्षारोपण अभियान और पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया

राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ ने विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर वृक्षारोपण अभियान और पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया

प्रधानमंत्री ने योग के बढ़ते वैश्विक प्रभाव पर प्रकाश डाला, 'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026' में अधिक से अधिक भागीदारी का आह्वान किया

प्रधानमंत्री ने योग के बढ़ते वैश्विक प्रभाव पर प्रकाश डाला, 'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026' में अधिक से अधिक भागीदारी का आह्वान किया

मिशन लाइफ इनिशिएटिव के तहत राष्ट्रीय सोवा रिग्पा संस्थान में सामान्य योग प्रोटोकॉल सत्र आयोजित किया गया

मिशन लाइफ इनिशिएटिव के तहत राष्ट्रीय सोवा रिग्पा संस्थान में सामान्य योग प्रोटोकॉल सत्र आयोजित किया गया

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss