Saturday, June 13, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉं 14 जून, 2026 को फ्रांस के नीस में भारत इनोवेट्स 2026 का संयुक्त रुप से उद्घाटन करेंगे केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ‘कुष्ठ रोग-मुक्त भारत’ के लिए रणनीतियों को सुदृढ़ बनाने हेतु क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन किया एन आई एस डी और डॉ. आर.एस. तोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए Horoscope Today: दैनिक राशिफल 14 जून 2026 ट्रंप का बड़ा दावा: तेहरान डील मंजूर, नए हमले टले भारतीय नाविकों वाले जहाजों पर हमले से भड़का भारत, अमेरिका को सख्त संदेश AI-171 हादसे के एक साल बाद भी रिपोर्ट गायब, पायलटों ने उठाए सवाल मानसून और पश्चिमी विक्षोभ की टक्कर, कई राज्यों में तूफान का खतरा केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली में 'युवा संगम चरण VI' के तहत छत्तीसगढ़ के छात्र प्रतिनिधिमंडल से बातचीत की

हेल्थ

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के एक दशक पूरा होने पर कल से राष्ट्रव्यापी समारोह

June 09, 2026 01:16 PM

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में पीएमएसएमए के 10 वर्ष - देखभाल का एक दशक समारोह राष्ट्रीय स्तर पर आरंभ होगा

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत नौ निःशुल्क सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जागरूकता और प्रचार गतिविधियां चलाई जाएंगी

पीएमएसएमए के तहत सुरक्षित मातृत्व के एक दशक पूरा होने के उपलक्ष्य में श्री जेपी नड्डा 75 रुपये का विशेष स्मारक सिक्का और 5 रुपये मूल्य का डाक टिकट जारी करेंगे
 
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय - कल 9 जून, 2026 से पीएमएसएमए के दस वर्ष एक दशक की देखभाल समारोह राष्ट्रव्यापी स्तर पर आरंभ करेगा। यह प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के सफल कार्यान्वयन के एक दशक को चिन्हित करता है। भारत की प्रमुख पहल में से एक इस अभियान का उद्देश्य सुरक्षित गर्भ अवस्था और स्वस्थ मातृत्व सुनिश्चित करना है।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करेंगे। आयोजन के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं और उनके परिवारों को पीएमएसएमए के तहत उपलब्ध नौ सुनिश्चित निशुल्क सेवाओं के लाभ के लिए प्रोत्साहित करने और समय पर गुणवत्तापूर्ण प्रसवपूर्व देखभाल के महत्व को बढ़ावा देने के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जागरूकता अभियान तथा किसी संगठन, संस्था या समुदाय द्वारा लोगों तक सीधे पहुंचने के सुनियोजित प्रयास संबंधी आउटरीच गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत देश भर में सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देने और मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में इस योजना के एक दशक की सेवा को प्रदर्शित करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा 75 रुपये का विशेष स्मारक सिक्का और एक 5 रुपये मूल्य का डाक टिकट जारी करेंगे।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 9 जून, 2016 को शुभारंभ की गई इस योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को हर महीने 9 तारीख को निशुल्क, व्यापक और गुणवत्तापूर्ण प्रसवपूर्व देखभाल (एंटीनेटल केयर) सेवाएं प्रदान की जाती हैं। इससे पिछले एक दशक में मातृ एवं नवजात शिशु स्वास्थ्य देखभाल परिदृश्य में सुखद बदलाव आया है।

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की उत्कृष्टता के एक दशक (2016 से 2026), भारत सरकार की प्रजनन, मातृ, नवजात, बाल और किशोर स्वास्थ्य नीति के तहत निरंतर देखभाल दृष्टिकोण का महत्वपूर्ण स्तंभ है, जो प्रसवपूर्व देखभाल की गुणवत्तापूर्ण, व्यापकता, निदान और परामर्श सेवाओं में बदलाव को समर्पित है। इससे करोड़ों परिवार लाभान्वित हुए हैं और देश में मातृ मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी आई है।

**

Have something to say? Post your comment

और हेल्थ समाचार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ‘कुष्ठ रोग-मुक्त भारत’ के लिए रणनीतियों को सुदृढ़ बनाने हेतु क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ‘कुष्ठ रोग-मुक्त भारत’ के लिए रणनीतियों को सुदृढ़ बनाने हेतु क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन किया

हरिद्वार में भारतीय भेषज संहिता (आईपी) 2026 पर वैज्ञानिक सम्मेलन आयोजित; औषध गुणवत्ता को सुदृढ़ करने में औषध संहिता मानकों की भूमिका पर प्रकाश डाला गया

हरिद्वार में भारतीय भेषज संहिता (आईपी) 2026 पर वैज्ञानिक सम्मेलन आयोजित; औषध गुणवत्ता को सुदृढ़ करने में औषध संहिता मानकों की भूमिका पर प्रकाश डाला गया

राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग ने होम्योपैथी पर जिम्मेदार विमर्श की सलाह दी, सत्यापित सूचना पर भरोसा करने का किया आह्वान

राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग ने होम्योपैथी पर जिम्मेदार विमर्श की सलाह दी, सत्यापित सूचना पर भरोसा करने का किया आह्वान

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने " प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के 10 वर्ष - देखभाल का एक दशक" के उपलक्ष्य में राष्ट्रव्यापी समारोहों का शुभारंभ किया

"स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग" को अपनाने को प्रेरित करने के लिए मीडिया जगत के लोग आयुष मंत्रालय के साथ आए

पश्चिम बंगाल आयुष्मान भारत पीएम-जेएवाई से जुड़ा, दुनिया की सबसे बड़ी स्‍वास्‍थ्‍य आश्‍वासन योजना का देशभर में विस्तार पूर्ण

पश्चिम बंगाल आयुष्मान भारत पीएम-जेएवाई से जुड़ा, दुनिया की सबसे बड़ी स्‍वास्‍थ्‍य आश्‍वासन योजना का देशभर में विस्तार पूर्ण

पश्चिम बंगाल आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना  लागू करने वाला 36 वां राज्य/केंद्र शासित प्रदेश बनने को तैयार

पश्चिम बंगाल आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लागू करने वाला 36 वां राज्य/केंद्र शासित प्रदेश बनने को तैयार

सीएक्यूएम ने एनसीआर में लागू नियमों की समीक्षा की; 11 से 29 मई के बीच 245 निरीक्षण किए

सीएक्यूएम ने एनसीआर में लागू नियमों की समीक्षा की; 11 से 29 मई के बीच 245 निरीक्षण किए

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ सोवा-रिग्पा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान आयोजित किया

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ सोवा-रिग्पा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान आयोजित किया

राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ ने विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर वृक्षारोपण अभियान और पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया

राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ ने विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर वृक्षारोपण अभियान और पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss