Thursday, September 24, 2026
BREAKING
भारत बना ग्लोबल साउथ की आवाज़: जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में गिनाईं दुनिया की पाँच बड़ी चुनौतियां Latest News from Punjab September 2026 Latest News from Haryana September 2026 भारत की राष्ट्रपति ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किए; श्री अनंत नाग को दादासाहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के ANTF प्रमुखों के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया भारतीय वायु सेना और जापान वायु आत्मरक्षा बल के बीच संयुक्त अभ्यास, वीर गार्जियन 26 संपन्न स्वच्छता ही सेवा 2026 के अंतर्गत राष्ट्रीय मिडिया केंद्र में निवारक स्वास्थ्य देखभाल एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया आज पूरे भारत और दुनिया भर में 11वां आयुर्वेद दिवस मनाया जाएगा नशीले पदार्थों पर निर्भरता से उबरकर खेल के क्षेत्र में आगे बढने की महत्वाकांक्षा तक: जम्मू-कश्मीर के सज्जाद की स्वस्थ होने और समाज की मुख्य धारा में लौटने की यात्रा Horoscope Today: दैनिक राशिफल 23 सितंबर, 2026

एजुकेशन

केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली में 'युवा संगम चरण VI' के तहत छत्तीसगढ़ के छात्र प्रतिनिधिमंडल से बातचीत की

June 12, 2026 10:29 AM

"भारत के युवा ही 'विकसित भारत 2047' की मुख्य ताकत होंगे" — श्री धर्मेंद्र प्रधान

छात्र प्रतिनिधियों ने शिक्षा, नवाचार और राष्ट्र-निर्माण के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की
 

केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में 'युवा संगम चरण VI' कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ से आए छात्र प्रतिनिधियों से बातचीत की।

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, श्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि 'युवा संगम' ने युवाओं को पाठ्यपुस्तकों और कक्षाओं से परे भारत को जानने-समझने और देश की सांस्कृतिक विविधता, विकास की पहलों और राष्ट्रीय प्राथमिकताओं की गहरी समझ हासिल करने का अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग राज्यों के युवाओं के बीच आपसी बातचीत से 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की भावना मजबूत हुई है।

मंत्री महोदय ने छात्रों को नवाचार, उद्यमशीलता, सामुदायिक भागीदारी और सामाजिक जिम्मेदारी के माध्यम से 'विकसित भारत 2047' के दृष्टिकोण में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने भारत के विकास में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला और उनसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनइपी) 2020 के तहत बनाए गए अवसरों का लाभ उठाने का आग्रह किया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002S2FY.jpg

श्री प्रधान ने नज़रिए को व्यापक बनाने और आपसी समझ को बढ़ावा देने में अनुभव से सीखने और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के महत्व पर भी ज़ोर दिया। उन्होंने प्रतिनिधियों को कार्यक्रम से मिली सीख को अमल में लाने और समाज तथा राष्ट्र-निर्माण में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया।

छत्तीसगढ़ से आए छात्र प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए, उच्च शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. विनीत जोशी ने युवा सोच को आकार देने में अनुभव के आधार पर सीखने और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के महत्व पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि 'युवा संगम' जैसी यात्राओं से प्रतिभागियों में अनुकूलन क्षमता, टीम वर्क और जीवन के लिए ज़रूरी अन्य कौशल विकसित करने में मदद मिलती है, जो औपचारिक शिक्षा से बेहतर होता है।

डॉ. जोशी ने प्रतिनिधियों से इस यात्रा का पूरा लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने  और इस बात पर ज़ोर दिया कि इस तरह के आदान-प्रदान से राष्ट्रीय एकता मज़बूत होती है और  भारत की समृद्ध विविधता के प्रति समझ और सम्मान बढ़ता है। उन्होंने प्रतिभागियों से यह भी कहा कि वे इस कार्यक्रम की भावना को आगे बढ़ाएं—इसके लिए वे जो सीखें हैं उसे आपस में साझा करें।  मंत्री महोदय ने इस यात्रा के दौरान बनी मित्रता को बनाए रखने और एक जुड़े हुए, आत्मविश्वासी व वैश्विक रूप से जागरूक भारत के निर्माण में योगदान देकर इस कार्यक्रम की भावना को आगे बढ़ाने का भी आह्वान किया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003TA7G.jpg

छात्र प्रतिनिधियों ने दिल्ली यात्रा के अपने अनुभव और विचार साझा किए और एक दिलचस्प सत्र के दौरान मंत्री महोदय से बातचीत की।

कार्यक्रम के दौरान 'युवा संगम फ़ेज़ 6' पर एक छोटा वीडियो दिखाया गया, जिसमें प्रतिनिधियों की यात्रा, उनके अनुभवों और सांस्कृतिक आदान-प्रदान की झलक दिखाई गई। छात्रों ने अलग-अलग संस्कृतियों से जुड़ने और 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की भावना को मज़बूत करने का मौका देने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्रालय का आभार व्यक्त किया।

आईआईटी भिलाई के नेतृत्व वाले इस प्रतिनिधिमंडल की मेज़बानी 8 जून से 13 जून 2026 तक आईआईटी दिल्ली कर रहा है। इस कार्यक्रम के तहत, छात्रों को राजधानी की समृद्ध विरासत, शैक्षिक इकोसिस्टम, शासन व्यवस्था और विकास से जुड़ी उपलब्धियों से परिचित कराया गया।

अपनी यात्रा के दौरान, छात्रों ने दिल्ली के कई प्रमुख संस्थानों, विकास परियोजनाओं और खास जगहों का दौरा किया। इससे उन्हें देश की शासन-प्रणाली, सांस्कृतिक विरासत और शहरी विकास की पहलों को करीब से जानने का मौका मिला। इन दौरों से उन्हें डिजिटल शासन, जन-सेवा वितरण, संवहनीय विकास और राष्ट्रीय संस्थानों के कामकाज के बारे में जानकारी मिली, साथ ही उन्हें भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं और सामाजिक-आर्थिक प्रगति की व्यापक समझ भी हुई।

इस यात्रा का मकसद 'युवा संगम' के पांच स्तंभों—पर्यटन, परंपराओं, विकास, तकनीक और लोगों के बीच आपसी जुड़ाव के तहत बेहतरीन अनुभव प्रदान करना है। यह कार्यक्रम युवाओं के बीच आपसी सम्मान, सांस्कृतिक समझ और भावनात्मक एकता को बढ़ावा देने के साथ-साथ 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की भावना को मजबूत करता है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004POZ4.jpg

शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' कार्यक्रम के तहत शुरू किया गया 'युवा संगम' का छठा चरण, 22 संबद्ध राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 18 से 30 वर्ष की आयु के युवाओं को एक साथ लाया है।

***

Have something to say? Post your comment

और एजुकेशन समाचार

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

13वीं ब्रिक्स शिक्षा मंत्रियों की बैठक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने ब्रिक्स सहयोग के प्रति भारत की जन-केंद्रित और मानवता-प्रथम दृष्टिकोण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

13वीं ब्रिक्स शिक्षा मंत्रियों की बैठक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने ब्रिक्स सहयोग के प्रति भारत की जन-केंद्रित और मानवता-प्रथम दृष्टिकोण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

भ्रामक एडटेक प्लेटफॉर्म और फर्जी विश्वविद्यालय

भ्रामक एडटेक प्लेटफॉर्म और फर्जी विश्वविद्यालय

युवा संगम के सातवें चरण के लिए 4 अगस्त 2026 से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होंगे

युवा संगम के सातवें चरण के लिए 4 अगस्त 2026 से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होंगे

प्रधानमंत्री पोषण योजना में विकल्पों की पोषण समतुल्यता

प्रधानमंत्री पोषण योजना में विकल्पों की पोषण समतुल्यता

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी), 2020

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी), 2020

शिक्षा को रोजगार अवसरों के साथ जोड़ना

शिक्षा को रोजगार अवसरों के साथ जोड़ना

पीएम श्री योजना का कार्यान्वयन

पीएम श्री योजना का कार्यान्वयन

सरकार और बीआईटी मेसरा के बीच एमओयू, 850 विद्यार्थियों को मिलेगी नि:शुल्क तकनीकी शिक्षा

सरकार और बीआईटी मेसरा के बीच एमओयू, 850 विद्यार्थियों को मिलेगी नि:शुल्क तकनीकी शिक्षा

भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं पर संजय सेठ के सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं पर संजय सेठ के सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss