🔴 मेष राशि
नकदी की समस्या खत्म होने पर मानसिक सन्तुष्टि का अनुभव करेंगे। भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं। घर में सगे-सम्बन्धियों का आगमन हो सकता है। कारोबार में बड़ा लक्ष्य अर्जित कर सकते हैं। अजनबियों पर ज्यादा भरोसा न करें। किसी बड़ी डील के हिस्सेदार बन सकते हैं।
🟢 वृषभ राशि
वैवाहिक जीवन अत्यन्त सुखद रहेगा। मीडिया से जुड़े कार्यों से लाभ मिलेगा। मानसिक तनाव में कमी आयेगी। आपको अपने सिद्धान्तों से समझौता नहीं करना चाहिये। काम की बारीकियों पर ध्यान देंगे। बच्चों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं।
🟡 मिथुन राशि
कारोबार में अपेक्षित लाभ न मिल पाने के कारण मन व्यथित हो सकता है। अचानक कोई खर्च सामने आ सकता है। व्यर्थ की गतिविधियों में समय बर्बाद न करें। शुगर के रोगी अपने खानपान पर ध्यान दें। ऐसे लोगों से दूर रहें जो आपको गलत सलाह देते हैं। आलस्य के कारण काम बिगड़ सकते हैं।
🔵 कर्क राशि
आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति होने से उत्साहित रहेंगे। भौतिक सुखों को लेकर आकर्षित हो सकते हैं। अपनी मेहनत और क्षमताओं पर विश्वास रखें। प्रेम विवाह को पारिवारिक सहमति मिल सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करेंगे।
🟠 सिंह राशि
नया काम शुरू करने से पूर्व उसकी पूरी तैयारी कर लें। आपकी आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। आपके ऊपर काम का अत्यधिक दबाव रहेगा। सन्तान की प्रगति से उत्साहित रहेंगे। समाजसेवा से जुड़े लोगों को मान-सम्मान प्राप्त होगा।
🟣 कन्या राशि
कार्यक्षेत्र में आपके लिये परिस्थितियाँ अनुकूल रहने वाली हैं। नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। किसी परेशानी का समाधान मिलने से आनन्दित रहेंगे। अपनी व्यक्तिगत बातों को लोगों के समक्ष सार्वजनिक न करें। सामाजिक और परोपकार के कार्यों के कारण आपका यश बढ़ेगा।
🩷 तुला राशि
किसी से ज्यादा बहस न करें, अन्यथा मानहानि हो सकती है। सेहत के प्रति सावधान रहें। रियल एस्टेट को लेकर मामले शुभ नहीं रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आपके विचार नहीं मिलेंगे। लेकिन आपको फिर भी धैर्यवान रहना चाहिये। प्रेम सम्बन्धों में थोड़ी नकारात्मकता रहेगी। उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिये।
🦂 वृश्चिक राशि
नये व्यवसाय में धन निवेश कर सकते हैं। लोगों के सामने छवि काफी अच्छी रहेगी। रियल एस्टेट से जुड़े कारोबार में बेहतरीन लाभ मिल सकता है। अपने कर्म पर विश्वास रखें। शत्रुओं पर आप भारी पड़ेंगे। आय और व्यय में सन्तुलन रहेगा।
🏹 धनु राशि
व्यवसाय में कुछ बड़ा प्रयोग कर सकते हैं। बच्चों की प्रगति से उत्साहित रहेंगे। आपके काम अपेक्षाकृत तीव्र गति से पूर्ण होंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। घर में आकस्मिक खर्च बढ़ सकते हैं। विरोधियों के ऊपर आप भारी पड़ेंगे। जल का पर्याप्त मात्रा में सेवन करें।
🐊 मकर राशि
विवाह सम्बन्धी निर्णय लेने के लिये अच्छा समय है। घर के जरूरत की वस्तुओं की ऑनलाइन खरीदी कर सकते हैं। आज अधूरे पड़े कार्यों को पूर्ण करने के लिये प्रवृत्त रहेंगे। बैंकिंग से जुड़े लोगों को करियर में उच्च पद प्राप्त होगा। सारे काम आपके अनुसार पूर्ण होंगे।
🌊 कुंभ राशि
परिवार में आपका वर्चस्व घट सकता है। स्वास्थ्य कुछ नरम सा हो सकता है। समय के अनुसार अपने स्वभाव में लचीलापन रखें। शीघ्र सफलता प्राप्त करने के लिये शॉर्टकट अपना सकते हैं। लेकिन इससे नुकसान की आशंका भी है। कुछ लोग आपकी आलोचना करेंगे।
🐟 मीन राशि
आपके काम की गुणवत्ता बढ़ेगी। आज का समय परिवार के साथ मनोरञ्जन में व्यतीत होगा। नयी विधाओं को सीखने के लिये दिन बेहतरीन है। आप अपने मित्रों की सहायता करेंगे। धन निवेश करने के लिये समय बहुत ही अच्छा है। अपने निर्णयों पर अडिग रहेंगे। इससे पुराने केसों में आपको सफलता मिल सकती है।