Saturday, September 19, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री आज 20वें रोजगार मेले में सरकार में 51 हजार से अधिक नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे रक्षा मंत्री और नागर विमानन मंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने भारतीय वायु सेना को 2 एलसीए एफओसी दो सीटर ट्रेनर और 3 एचटीटी-40 बेसिक ट्रेनर तथा पवन हंस लिमिटेड को 4 ध्रुव एनजी हेलीकॉप्टर सौंपे भारतीय रेलवे ने महाराष्ट्र में चौक-कर्जत रेलवे खंड के दोहरीकरण को 497 करोड़ रुपये की लागत की मंजूरी श्री जे. पी. नड्डा ने मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रगति की समीक्षा की; राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और पीपीपी मॉडल की सराहना की महिला एवं बाल विकास मंत्रालय विशेष अभियान के छठे चरण के कार्यान्वयन के लिए तैयार Horoscope Today: दैनिक राशिफल 19 सितंबर, 2026 प्रोजेक्ट चीता के चार साल पूरे, भारत में तेज़ रफ़्तार शिकारियों का कुनबा बढ़कर हुआ 52 Latest Punjab News September 2026 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में अन्नपूर्णा योजना के तहत किस्त जारी करने के दौरान एक सभा को संबोधित किया आत्मनिर्भर भारत: बेंगलुरु में रक्षा मंत्री और नागर विमानन मंत्री की उपस्थिति में, एचएएल भारतीय वायु सेना को एलसीए तेजस फ्री-ऑक्शन ट्विन सीटर ट्रेनर और एचटीटी 40 बेसिक ट्रेनर विमान तथा पीएचएल को ध्रुव एनजी हेलीकॉप्टर सौंपेगा

दैनिक राशिफल

Horoscope Today: दैनिक राशिफल 19 सितंबर, 2026

September 19, 2026 06:36 AM

🔴 मेष राशि

आज आपके रुके हुये काम शुरू होंगे। शत्रु पक्ष अचानक से आपके विरुद्ध सक्रिय हो सकता है। अनावश्यक खर्चे नियन्त्रित रखें। आपको पड़ोसियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखना चाहिये। कुछ लोग आपके विरुद्ध गलत धारणा बना सकते हैं। अचानक आये विचारों से दूरी बनाकर रखें।

🟢 वृषभ राशि

अपनी व्यक्तिगत समस्याओं को किसी से साझा न करें। रक्तचाप की समस्या होने की आशंका है। भोजन और बाकी दिनचर्या अनुशासित रखें। अधिक विचार करने की आदत से आपको बचना चाहिये। मान-सम्मान की चिन्ता रहेगी। पुराने मित्रों से चर्चा होगी, लेकिन आप किसी कारणवश इससे प्रसन्न नहीं होंगे।

🟡 मिथुन राशि

इस समय सारी परिस्थितियाँ आपके अनुकूल हैं। जीवनसाथी आपके एक अच्छे मित्र की भूमिका निभायेगा। अपने मन की बातें उनसे साझा कर सकते हैं। अपना मन प्रत्येक स्थिति में शान्त रखें। घर के लोग आपसे अत्यधिक प्रसन्न रहेंगे। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठावान रहेंगे।

🔵 कर्क राशि

यदि मन में किसी प्रकार का कोई भय था, तो वह दूर हो सकता है। धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी के प्रति मन में सम्मान और आदर का भाव उत्पन्न होगा। किसी बड़ी समस्या का समाधान होने से निश्चिन्त होंगे। स्वास्थ्य काफी अच्छा और सन्तुलित रहेगा। आपकी रचनात्मक क्षमता में वृद्धि होगी।

🟠 सिंह राशि

सन्तान को लेकर कुछ परेशानी होने की आशंका है। गृह निर्माण का कार्य तेजी से पूर्ण होगा। प्रेम सम्बन्धी मामलों में निराशा हाथ लग सकती है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है। मित्रों के परामर्श पर गम्भीरता से ध्यान दें।

🟣 कन्या राशि

इस समय नया कार्य आरम्भ करना उचित नहीं है। एसिडिटी के कारण पेट एवं सीने में जलन की समस्या हो सकती है। योग और प्राणायाम करना उत्तम होगा। निजी रिश्तों को लेकर गम्भीर रहें। आपका मन निराश हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी महसूस कर सकते हैं।
 

🩷 तुला राशि

विदेश में शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों को कुछ समस्यायों का सामना करना पड़ सकता है। रिलेशनशिप के मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। आज आप कुछ दिनों की छुट्टियों को लेकर योजना बना सकते हैं। ऑनलाइन कारोबार में बड़ा लाभ मिल सकता है। लोग आपके ऊपर पूर्ण विश्वास रखेंगे।
 

🦂 वृश्चिक राशि

अनुभवी व्यक्तियों से मार्गदर्शन लेना लाभकारी होगा। बड़े भाई-बहनों को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट न करें। महत्त्वपूर्ण अवसर आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं, इसीलिये लापरवाही से बचें।

🏹 धनु राशि

आपकी कार्य-कुशलता में वृद्धि होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बितायेंगे। कारोबार में सबकुछ आपके अनुसार ही होता प्रतीत होगा। इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। आज आप अत्यन्त आनन्दित रहने वाले हैं। मित्रों से लम्बी बातचीत हो सकती है।

🐊 मकर राशि

यात्राओं के लिये आज का दिन सुखद नहीं रहेगा। सहयोगी आपसे किसी बात को लेकर असहमत हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नशीले पदार्थों का सेवन न करें। दाम्पत्य सम्बन्धों के लिये समय अवश्य निकालें। कोई आवश्यक निर्णय अचानक लेना पड़ेगा।

🌊 कुंभ राशि

दोपहर के बाद शुभ समाचार मिल सकते हैं। उद्योगों से जुड़े लोगों को उत्तम धन लाभ हो सकता हैं। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। धैर्यपूर्वक किये गये कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार की जरूरतों पर धन खर्च करना पड़ेगा। प्रेमीजन की भावनाओं की कद्र करें।

🐟 मीन राशि

नये घर या जमीन में निवेश कर सकते हैं। जीवनसाथी से सलाह लेना आपके लिये हितकर होगा। दूसरों की बातों को अधिक तूल न दें। व्यावसायिक लक्ष्य समय पर पूर्ण हो जायेंगे। सन्तान की उन्नति से गौरवान्वित महसूस करेंगे।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss