Friday, September 18, 2026
BREAKING
Latest Punjab News September 2026 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में अन्नपूर्णा योजना के तहत किस्त जारी करने के दौरान एक सभा को संबोधित किया आत्मनिर्भर भारत: बेंगलुरु में रक्षा मंत्री और नागर विमानन मंत्री की उपस्थिति में, एचएएल भारतीय वायु सेना को एलसीए तेजस फ्री-ऑक्शन ट्विन सीटर ट्रेनर और एचटीटी 40 बेसिक ट्रेनर विमान तथा पीएचएल को ध्रुव एनजी हेलीकॉप्टर सौंपेगा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अनुसूची एच, एच1 और एक्स दवाओं पर नियामकीय निगरानी मजबूत करने के लिए औषधि नियम, 1945 में संशोधन का प्रस्ताव रखा सेमीकॉन 2.0 में डिजाइन, इक्विपमेंट, फैब, एडवांस्ड पैकेजिंग, आरएंडडी और प्रतिभा विकास पर ध्यान केंद्रित करने के साथ भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को मजबूती मिलेगी Horoscope Today: दैनिक राशिफल 18 सितंबर, 2026 रूस पर वार, भारत पर भी तलवार! अमेरिकी संसद से पास हुआ वह बिल जो बदल सकता है दुनिया की व्यापारिक तस्वीर प्रधानमंत्री ने प्रमुख सीईओ के साथ सेमीकंडक्टर गोलमेज बैठक की अध्यक्षता की गृह मंत्रालय ने शहजाद भट्टी नेटवर्क को UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित किया: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह भारतीय तटरक्षक का 43वां कमांडर्स सम्मेलन 17 सितंबर से नई दिल्ली में शुरू हो रहा है

दैनिक राशिफल

Horoscope Today: दैनिक राशिफल 18 सितंबर, 2026

September 18, 2026 07:03 AM

🔴 मेष राशि

आपको अपनी प्रतिष्ठा की चिन्ता रहेगी। आपके काम अपेक्षानुसार पूरे नहीं होंगे। गूढ़ विद्याओं का अध्ययन करने के योग बन रहे हैं। आज आपको पर्याप्त आराम करना चाहिये। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

🟢 वृषभ राशि

नये रिश्तों की शुरुआत कर सकते हैं। बड़े व्यावसायिक अनुबन्ध होने के योग बन रहे हैं। आपको बड़ा सम्मान मिल सकता है। मेहनत का सार्थक परिणाम मिलने से प्रसन्न रहेंगे। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। मानसिक तनाव में कमी आयेगी।

🟡 मिथुन राशि

सामाजिक मामलों पर मुखर होकर अपनी राय रखेंगे। चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेंगे। बातचीत के दौरान शब्दों का सावधानीपूर्वक चयन करें। प्रेम सम्बन्धों के में काफी समय देंगे। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।

🔵 कर्क राशि

अपनी पुरानी गलतियों को ठीक करने का प्रयास कर सकते हैं। स्वभाव में नरमी और सहजता बनाये रखें। धन की कमी के कारण थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। आपके ऊपर काम का काफी दबाव रहेगा। नया वाहन खरीद सकते हैं।

🟠 सिंह राशि

आज आप काफी खुश रहेंगे। दाम्पत्य सम्बन्धों का तनाव दूर होगा। व्यापार में बड़ा जोखिम न लें। आपको आत्मप्रशंसा से बचना चाहिये। कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। स्वभाव में थोड़ा स्वार्थीपन लाने से बचें। सन्तान के विवाह की समस्या दूर होगी।

🟣 कन्या राशि

आपकी विचारधारा काफी सुलझी हुयी और सकारात्मक रहेगी। व्यापार में बिक्री बढ़ने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेमीजन से अपने मन की बात कह सकते हैं। पिता आपकी प्रशंसा करेंगे। घर की जरूरतों के लिये नया सामान खरीद सकते हैं।

🩷 तुला राशि

व्यवसाय में आपको पारदर्शिता रखनी पड़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ा पद मिल सकता है। आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आयेगा। विदेश यात्राओं से आपको लाभ हो सकता है। उच्च अधिकारियों से आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। आपके संवाद कौशल की प्रशंसा होगी।

🦂 वृश्चिक राशि

नये कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। कलात्मक विषयों के प्रति आकर्षित रहेंगे। साझेदारी वाले व्यवसाय में आपको लाभ होगा। वैवाहिक सम्बन्धों में प्रेम और समर्पण भाव बढ़ेगा। प्रेम सम्बन्धों की गलतफहमी दूर होगी। मित्रों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे।

🏹 धनु राशि

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों का फोकस कमजोर हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है। किसी दुविधा और बेचैनी का समाधान मिलेगा। महँगी वस्तुओं की खरीदारी के दौरान थोड़ा सतर्क रहें। राजनेताओं की प्रतिष्ठा गिर सकती है।

🐊 मकर राशि

आपको आज काफी ज्यादा काम करना पड़ेगा। अधिकारी आपको बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। परिजन आपसे अत्यन्त प्रसन्न रहेंगे। विवाहेतर सम्बन्धों से दूरी बनाकर रखें। प्रभावशाली व्यक्तियों से सहयोग मिलेगा। शेयर मार्केट के माध्यम से धन लाभ हो सकता है।

🌊 कुंभ राशि

आपके उलझे हुये काम आज सुलझ सकते हैं। अपनी नौकरी से अत्यन्त प्रसन्न रहेंगे। परिवार के सदस्यों का व्यवहार काफी सहयोगात्मक रहेगा। फाइनेन्स से जुड़े हुये मामलों के लिये दिन शुभ रहेगा। अज्ञात व्यक्तियों पर विश्वास न करें। लोग आपकी गुप्त बातों को जानने का प्रयास करेंगे।

🐟 मीन राशि

धार्मिक चिन्तन के लिये दिन बेहद अनुकूल है। बच्चों के साथ समय व्यतीत करें। सरकारी कार्यों में अवरोध आने की आशंका है। जीवनसाथी की बातें आपको कड़वी लग सकती हैं। छात्र उच्च शिक्षा को लेकर अत्यन्त सजग रहेंगे। ऑफिस में कोई आवश्यक काम रुक सकता है।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss