Thursday, September 17, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री ने प्रमुख सीईओ के साथ सेमीकंडक्टर गोलमेज बैठक की अध्यक्षता की गृह मंत्रालय ने शहजाद भट्टी नेटवर्क को UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित किया: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह भारतीय तटरक्षक का 43वां कमांडर्स सम्मेलन 17 सितंबर से नई दिल्ली में शुरू हो रहा है स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग स्वच्छता को बढ़ावा देने और सरकारी कार्यालयों में लंबित मामलों को कम करने के लिए 2 से 31 अक्टूबर, 2026 तक विशेष अभियान 6 शुरू करेगा Horoscope Today: दैनिक राशिफल 17 सितंबर, 2026 51 लाख कर्मचारियों की किस्मत बदलने वाला फैसला: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की वेतन सीमा अब ₹25,000, आपकी जेब पर असर पड़ेगा Latest Haryana News September 2026 Latest Punjab News September 2026 आरएसएस की सेवा की सदी भारत की सेवा परंपरा को दर्शाती है: उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास “युद्ध अभ्यास 2026” औली और महाजन रेंज में आरंभ

चंडीगढ़

प्रधानमंत्री ने प्रमुख सीईओ के साथ सेमीकंडक्टर गोलमेज बैठक की अध्यक्षता की

September 17, 2026 07:09 AM

प्रधानमंत्री ने बैठक में उपस्थित सभी सीईओ से भारत के सेमीकंडक्टर से जुड़े विकास के अगले चरण में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को उभरती हुई प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में शुरु से ही नेतृत्वकारी भूमिका में शामिल होने का लक्ष्य रखना चाहिए

प्रधानमंत्री ने एक भरोसेमंद एवं उत्तरदायी नीतिगत माहौल के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई

प्रधानमंत्री ने उद्योग जगत के प्रमुखों को नीतिगत एवं प्रशासनिक उपायों के बारे में सुझाव देने के लिए आमंत्रित किया

बैठक में उपस्थित सभी सीईओ ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व और भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में सरकार के निरंतर प्रयासों की सराहना की

सभी सीईओ ने सेमीकंडक्टर मूल्य श्रृंखला में क्षमताएं विकसित करने के भारत के सामर्थ्य पर भरोसा जताया
 
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सेवा तीर्थ में प्रमुख सीईओ के साथ सेमीकंडक्टर गोलमेज बैठक की अध्यक्षता की।

बैठक के दौरान, प्रधानमंत्री ने भारत के तकनीकी भविष्य को आकार देने में सरकार और सेमीकंडक्टर उद्योग के बीच करीबी सहयोग के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रतिभा, तकनीक  को अपनाने और बुनियादी ढांचे के मामले में भारत की ठोस नींव का उल्लेख किया और कौशल विकास, नवाचार तथा एआई व क्वांटम कंप्यूटिंग जैसी उभरती हुई प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में उद्योग जगत की व्यापक भागीदारी का आह्वान किया। एआई के क्षेत्र में एक करोड़ लोगों को प्रशिक्षण देने के लक्ष्य का उल्लेख करते हुए, उन्होंने कहा कि भारत का प्रतिभा भंडार, वैश्विक स्तर के उद्योग जगत के प्रमुखों के अनुभवों एवं क्षमताओं के साथ जुड़कर व्यापक पैमाने पर अवसरों का सृजन कर सकता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को उभरती हुई प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में शुरु से ही नेतृत्वकारी भूमिका में शामिल होने का लक्ष्य रखना चाहिए। उन्होंने सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में हुई अहम प्रगति का उल्लेख किया और कहा कि इसका इकोसिस्टम अब शुरुआती प्रयासों से आगे बढ़कर बड़े पैमाने तथा अधिक अवसरों वाले चरण की ओर बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री ने एक भरोसेमंद एवं उत्तरदायी नीतिगत माहौल के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि नीतियों में तकनीकी प्रगति और संबंधित उद्योग की जरूरतों के अनुरूप बदलाव होने चाहिए। उन्होंने उद्योग जगत के प्रमुखों को नीतिगत एवं प्रशासनिक उपायों के बारे में सुझाव देने के लिए आमंत्रित किया तथा इस बात का भरोसा दिलाया कि इस सेक्टर को और मजबूत बनाने में उनके सुझावों पर उचित रूप से  विचार किया जाएगा। उन्होंने उद्योग जगत के प्रमुखों को भारत के सेमीकंडक्टर से जुड़े  विकास के अगले चरण में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

बैठक में उपस्थित सभी सीईओ ने भारत की सेमीकंडक्टर संबंधी क्षमताओं को विकसित करने की दिशा में सरकार के निरंतर प्रयासों की सराहना की और मैन्यूफैक्चरिंग, डिजाइन, बुनियादी ढांचे एवं प्रतिभाओं के विकास के मामले में हुई प्रगति का उल्लेख किया। उन्होंने आईएसएम 2.0 के तहत उभर रहे अवसरों और मैन्यूफैक्चरिंग, अनुसंधान एवं विकास, उन्नत प्रौद्योगिकी तथा सहायक उद्योगों सहित सेमीकंडक्टर मूल्य श्रृंखला में क्षमताएं विकसित करने के भारत के सामर्थ्य पर भरोसा जताया।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व एवं सहयोग की सराहना करते हुए, उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में हुई प्रगति ने उद्योग जगत की और अधिक भागीदारी हेतु एक ठोस आधार तैयार किया है। उन्होंने वैश्विक स्तर पर भारत के एक प्रतिस्पर्धी सेमीकंडक्टर एवं प्रौद्योगिकी केन्द्र के रूप में उभरने की प्रक्रिया में योगदान देने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

इस बैठक में सेमी, माइक्रॉन, इन्फीनियॉन, एप्लाइड मैटेरियल्स, एएसएमएल, मर्क, टोक्यो इलेक्ट्रान लिमिटेड, फूजीफिल्म, एएमडी, इंटेल, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, लैम रिसर्च, रैपिडस, एनएक्सपी, फॉक्सकॉन, सेमी कंडक्टर डिवाइसेज, एडवांटेस्ट, सेलेस्टा कैपिटल, सीजी पॉवर, आईबीएम रिसर्च सहित विभिन्न संस्थाओं के सीईओ, प्रमुख और प्रतिनिधि शामिल हुए। 

******

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

गृह मंत्रालय ने शहजाद भट्टी नेटवर्क को UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित किया: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह

गृह मंत्रालय ने शहजाद भट्टी नेटवर्क को UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित किया: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह

भारतीय तटरक्षक का 43वां कमांडर्स सम्मेलन 17 सितंबर से नई दिल्ली में शुरू हो रहा है

भारतीय तटरक्षक का 43वां कमांडर्स सम्मेलन 17 सितंबर से नई दिल्ली में शुरू हो रहा है

आरएसएस की सेवा की सदी भारत की सेवा परंपरा को दर्शाती है: उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन

आरएसएस की सेवा की सदी भारत की सेवा परंपरा को दर्शाती है: उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास “युद्ध अभ्यास 2026” औली और महाजन रेंज में आरंभ

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास “युद्ध अभ्यास 2026” औली और महाजन रेंज में आरंभ

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी आर पाटिल की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों ने किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना समझौते पर हस्ताक्षर किए

रेल मंत्री ने चार गति शक्ति कार्गो टर्मिनल देश को समर्पित किए और लिंच जीसीटी की आधारशिला रखी

रेल मंत्री ने चार गति शक्ति कार्गो टर्मिनल देश को समर्पित किए और लिंच जीसीटी की आधारशिला रखी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को एशिया कप जीतने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को एशिया कप जीतने पर बधाई दी

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज मुंबई में हिंदी दिवस 2026 एवं छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज मुंबई में हिंदी दिवस 2026 एवं छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित किया

वर्ष 2025-26 के लिए राजभाषा हिंदी के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए रक्षा मंत्रालय को ‘राजभाषा कीर्ति पुरस्कार’ में प्रथम स्थान

वर्ष 2025-26 के लिए राजभाषा हिंदी के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए रक्षा मंत्रालय को ‘राजभाषा कीर्ति पुरस्कार’ में प्रथम स्थान

18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के सत्र: “लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता: समावेशी वैश्विक विकास के लिए भविष्य को आकार देना” में प्रधानमंत्री के प्रारंभिक वक्तव्य

18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के सत्र: “लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता: समावेशी वैश्विक विकास के लिए भविष्य को आकार देना” में प्रधानमंत्री के प्रारंभिक वक्तव्य

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss