Wednesday, September 16, 2026
BREAKING
Latest Haryana News September 2026 Latest Punjab News September 2026 आरएसएस की सेवा की सदी भारत की सेवा परंपरा को दर्शाती है: उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास “युद्ध अभ्यास 2026” औली और महाजन रेंज में आरंभ केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी आर पाटिल की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों ने किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना समझौते पर हस्ताक्षर किए रेल मंत्री ने चार गति शक्ति कार्गो टर्मिनल देश को समर्पित किए और लिंच जीसीटी की आधारशिला रखी Horoscope Today: दैनिक राशिफल 16 सितंबर, 2026 यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी यूपीआई पर शुल्क की वापसी: संतुलन की परीक्षा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को एशिया कप जीतने पर बधाई दी केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज मुंबई में हिंदी दिवस 2026 एवं छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित किया

हरियाणा

Latest Haryana News September 2026

September 16, 2026 11:26 AM

*हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने की गणेश उत्सव में  भागीदारी और दी शुभकामनाएं*

*गणेश महोत्सव केवल पूजा-पाठ नहीं, समाज और राष्ट्र निर्माण का भी पर्व : मुख्यमंत्री*

*- फरीदाबाद के सेंट्रल पार्क लॉन एवं बैंक्वेट में आयोजित गणेश महोत्सव में गूंजा गणपति बाबा मोरया का जयघोष, सीएम ने दी शुभकामनाएं*

 चंडीगढ़, 15 सितंबर। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भगवान गणेश विघ्नहर्ता होने के साथ-साथ हमें जीवन जीने की सकारात्मक प्रेरणा भी देते हैं। गणेश जी का स्वरूप हमें यह संदेश देता है कि जिस व्यक्ति ने अपने मन और इच्छाओं पर नियंत्रण पा लिया, उसके लिए जीवन की कोई भी समस्या बड़ी नहीं रहती।

 मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को सेक्टर-12 स्थित सेंट्रल पार्क लॉन एवं बैंक्वेट में आयोजित भव्य गणेश महोत्सव में श्रद्धालु को संबोधित कर रहे थे। गणेश उत्सव में हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष व लेडी गवर्नर मित्रा घोष ने भी शिरकत की । इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, राज्य मंत्री राजेश नागर, मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर राजीव जेटली भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने गणपति बाबा मोरया का स्मरण करते हुए सभी आयोजकों, कलाकारों तथा उपस्थित श्रद्धालुओं को गणेश महोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति को निरंतर आगे बढ़ाने में संतों, धार्मिक संस्थाओं और सामाजिक संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि गणेश महोत्सव केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज को जोड़ने, युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा देने और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेने का भी अवसर है। भगवान गणेश हमें विघ्नों का सामना करने और जीवन में आने वाली कठिन परिस्थितियों से स्वयं संघर्ष करने का साहस प्रदान करें, यही हमारी प्रार्थना होनी चाहिए।

 उन्होंने कहा कि भगवान गणेश से प्रार्थना है कि वे सभी के जीवन में विघ्नों को दूर करें और प्रदेशवासियों को सुख, शांति, समृद्धि एवं शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सद्भाव की भावना और मजबूत होती है।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें इस वर्ष भी गणेश महोत्सव में शामिल होने का अवसर मिला, जिसके लिए उन्होंने आयोजकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को गणेश महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

*गणेश महोत्सव केवल पूजा-पाठ नहीं, समाज और राष्ट्र निर्माण का भी पर्व : मुख्यमंत्री*

*- फरीदाबाद के सेंट्रल पार्क लॉन एवं बैंक्वेट में आयोजित गणेश महोत्सव में गूंजा गणपति बाबा मोरया का जयघोष, सीएम ने दी शुभकामनाएं*

चंडीगढ़, 15 सितंबर। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भगवान गणेश विघ्नहर्ता होने के साथ-साथ हमें जीवन जीने की सकारात्मक प्रेरणा भी देते हैं। गणेश जी का स्वरूप हमें यह संदेश देता है कि जिस व्यक्ति ने अपने मन और इच्छाओं पर नियंत्रण पा लिया, उसके लिए जीवन की कोई भी समस्या बड़ी नहीं रहती।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को सेक्टर-12 स्थित सेंट्रल पार्क लॉन एवं बैंक्वेट में आयोजित भव्य गणेश महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने गणपति बाबा मोरया का स्मरण करते हुए सभी आयोजकों, कलाकारों तथा उपस्थित श्रद्धालुओं को गणेश महोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति को निरंतर आगे बढ़ाने में संतों, धार्मिक संस्थाओं और सामाजिक संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गणेश महोत्सव केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज को जोड़ने, युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा देने और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेने का भी अवसर है। भगवान गणेश हमें विघ्नों का सामना करने और जीवन में आने वाली कठिन परिस्थितियों से स्वयं संघर्ष करने का साहस प्रदान करें, यही हमारी प्रार्थना होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि भगवान गणेश से प्रार्थना है कि वे सभी के जीवन में विघ्नों को दूर करें और प्रदेशवासियों को सुख, शांति, समृद्धि एवं शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सद्भाव की भावना और मजबूत होती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें इस वर्ष भी गणेश महोत्सव में शामिल होने का अवसर मिला, जिसके लिए उन्होंने आयोजकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को गणेश महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

क्रमांक 2026

एनसीआर में 775 एएनपीआर कैमरे लगाए जाएंगे, पहले चरण में गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर में होंगे स्थापित : परिवहन मंत्री अनिल विज

एएनपीआर कैमरों की स्थापना पर खर्च होंगे 41 करोड़ 74 लाख रुपये, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

जीवन-अवधि पूर्ण कर चुके वाहनों की पहचान और पर्यावरणीय मानकों की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए पेट्रोल पंपों पर लगाए जाएंगे कैमरे : अनिल विज

चण्डीगढ़, 15 सितंबर- हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में परिवहन विभाग द्वारा ऑटोमेटेड नंबर प्लेट रिकग्निशन (एएनपीआर) कैमरे लगाए जाएंगे। योजना के प्रथम चरण में एनसीआर के प्रमुख जिलों गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर में कुल 775 एएनपीआर कैमरे स्थापित किए जाएंगे, जिन पर लगभग 41 करोड़ 74 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। इस संबंध में प्रस्तुत प्रस्ताव को हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने मंजूरी प्रदान कर दी है।

परिवहन मंत्री ने बताया कि जीवन-अवधि पूर्ण कर चुके वाहनों (End-of-Life Vehicles—ELVs) की पहचान तथा पर्यावरणीय मानकों की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए इन जिलों के एनसीआर क्षेत्रों में पेट्रोल पंपों पर एएनपीआर कैमरे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस तकनीक के माध्यम से ऐसे पुराने वाहनों की प्रभावी पहचान की जा सकेगी और निर्धारित पर्यावरणीय प्रावधानों को लागू करने में मदद मिलेगी।

गुरुग्राम में 249, सोनीपत में 215, झज्जर में 195 और फरीदाबाद में 116 कैमरे होंगे स्थापित

परिवहन मंत्री ने बताया कि गुरुग्राम में 249, सोनीपत में 215, झज्जर में 195 तथा फरीदाबाद में 116 एएनपीआर कैमरे लगाए जाएंगे। इस प्रकार इन चार जिलों में कुल 775 कैमरे स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्य वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (Commission for Air Quality Management—CAQM) द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि प्रदेश में कुल लगभग 2,780 एएनपीआर कैमरे लगाए जाने की आवश्यकता है। इनमें से प्रथम चरण में एनसीआर के इन चार प्रमुख जिलों में 775 कैमरे स्थापित किए जा रहे हैं।

30 सितंबर तक कैमरे लगाने का लक्ष्य, 1 अक्टूबर से पुराने वाहनों को ईंधन की आपूर्ति नहीं

श्री विज ने कहा कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के निर्देशों के अनुसार एएनपीआर कैमरों की स्थापना का कार्य 30 सितंबर, 2026 तक पूरा किया जाना है। इसके पश्चात 1 अक्टूबर, 2026 से हरियाणा के एनसीआर जिलों में पंजीकृत जीवन-अवधि पूर्ण कर चुके वाहनों को ईंधन की आपूर्ति नहीं की जानी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निर्धारित समय-सीमा में कैमरों की स्थापना सुनिश्चित करने के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है, ताकि CAQM के निर्देशों की प्रभावी अनुपालना की जा सके।

एनसीआर में प्रदूषण नियंत्रण के प्रयासों को मिलेगी मजबूती

परिवहन मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य एएनपीआर तकनीक के माध्यम से जीवन-अवधि पूर्ण कर चुके वाहनों की पहचान को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाना है। एनसीआर क्षेत्र में वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए CAQM द्वारा जारी निर्देशों की अनुपालना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि एएनपीआर कैमरों के माध्यम से पुराने वाहनों की पहचान की प्रक्रिया को प्रभावी बनाया जा सकेगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण संबंधी प्रावधानों के क्रियान्वयन और एनसीआर में प्रदूषण नियंत्रण के प्रयासों को मजबूती मिलेगी।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss