Sunday, November 15, 2026
BREAKING
• बेल्जियम नौसेना के कमांडर रियर एडमिरल टैंगी बॉटमैन ने भारत का दौरा किया • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह महाराष्ट्र के पुणे में एनएचईसी मल्टी स्टेट सहकारी संस्था का भूमि पूजन करेंगे • भारतीय रेलवे ने नेपाल में जनकपुर धाम को भारत में अयोध्या से जोड़ने वाली साप्ताहिक ट्रेन सेवा को मंजूरी दी • सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में कारीगरों के उत्पादों का प्रदर्शन किया • Latest News from Haryana November 15, 2026 • Latest News from Punjab November 15, 2026 • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 15 नवंबर, 2026 • रामलीला मैदान पर भीड़ और विरोध प्रदर्शनों की नई सीमा: सुरक्षा के नाम पर लोकतांत्रिक आवाजों पर कितना नियंत्रण उचित? • Latest News from Punjab November 2026 • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 14 नवंबर, 2026

चंडीगढ़

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह महाराष्ट्र के पुणे में एनएचईसी मल्टी स्टेट सहकारी संस्था का भूमि पूजन करेंगे

November 15, 2026 06:56 AM

डिजिटल माध्यम से सहकारी समितियों के केंद्रीय पंजीयक के पश्चिमी क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन तथा पुणे के लिए भारत टैक्सी का शुभारंभ

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन को साकार करने की दिशा में महाराष्ट्र में सहकारिता क्षेत्र को मिलेगी नई गति

एनएचईसी मल्टी स्टेट सहकारी संस्था की परियोजना का भूमि पूजन सहकारिता आधारित औद्योगिक एवं आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

सहकारी समितियों के केंद्रीय पंजीयक के पश्चिमी क्षेत्रीय कार्यालय के उद्घाटन से बहुराज्य सहकारी समितियों को क्षेत्रीय स्तर पर बेहतर प्रशासनिक एवं नियामकीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

पुणे में भारत टैक्सी के शुभारंभ से सहकारिता आधारित परिवहन सेवाओं के विस्तार तथा सारथियों की भागीदारी को मिलेगा प्रोत्साहन

एनएचईसी और आईडीएमसी लिमिटेड के बीच आशय पत्र का होगा आदान-प्रदान

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन को साकार करने तथा देश में सहकारिता आंदोलन को और अधिक सशक्त, आधुनिक एवं समावेशी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह रविवार, 15 नवंबर, 2026 को महाराष्ट्र के पुणे जिले के तलेगांव दाभाड़े में आयोजित एक कार्यक्रम में एनएचईसी मल्टी स्टेट सहकारी संस्था का भूमि पूजन करेंगे। इस अवसर पर श्री अमित शाह सहकारी समितियों के केंद्रीय पंजीयक (CRCS) के पश्चिमी क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन तथा पुणे के लिए भारत टैक्सी सेवाओं का शुभारंभ भी करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री श्री मुरलीधर मोहोल, महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री श्रीमती सुनेत्रा अजित पवार तथा उपमुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व में सहकारिता मंत्रालय द्वारा सहकारी संस्थाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, उनके कामकाज में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बढ़ाने, सहकारिता आधारित उद्यमों को प्रोत्साहित करने तथा सहकारी क्षेत्र में नई आर्थिक संभावनाओं के सृजन के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। पुणे में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम इन्हीं प्रयासों को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह कार्यक्रम की शुरुआत एनएचईसी मल्टी स्टेट सहकारी संस्था के भूमि पूजन से करेंगे। एनएचईसी मल्टी स्टेट सहकारी संस्था की परियोजना का भूमि पूजन सहकारिता आधारित औद्योगिक एवं आर्थिक गतिविधियों के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस अवसर पर एनएचईसी और आईडीएमसी लिमिटेड (IDMC Ltd.) के बीच आशय पत्र (Letter of Intent) का आदान-प्रदान भी किया जाएगा। यह पहल सहकारी क्षेत्र में संस्थागत सहयोग और नई संभावनाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम के दौरान श्री अमित शाह सहकारी समितियों के केंद्रीय पंजीयक (CRCS) के पश्चिमी क्षेत्रीय कार्यालय का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन करेंगे। यह पहल बहुराज्य सहकारी समितियों के लिए क्षेत्रीय स्तर पर प्रशासनिक एवं नियामकीय सेवाओं को अधिक सुलभ बनाने तथा सहकारी संस्थाओं के कामकाज में सुगमता, पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

इसी अवसर पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री महाराष्ट्र के पुणे के लिए भारत टैक्सी सेवाओं का शुभारंभ करेंगे। सहकारिता आधारित परिवहन सेवाओं के विस्तार की यह पहल सारथियों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने तथा परिवहन क्षेत्र में सहकारी मॉडल को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के दौरान भारत टैक्सी के चार सारथियों को शेयर प्रमाणपत्र भी प्रदान किए जाएंगे, जो सहकारी व्यवस्था में सदस्यों की हिस्सेदारी और स्वामित्व की भावना को रेखांकित करता है।

पुणे में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम सहकारी क्षेत्र में संस्थागत सुदृढ़ीकरण, सहकारिता आधारित उद्यमशीलता को बढ़ावा देने तथा नई आर्थिक गतिविधियों के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के संकल्प और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व में सहकारिता मंत्रालय देशभर में सहकारी संस्थाओं को अधिक सक्षम, प्रतिस्पर्धी और जन-केंद्रित बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।

***

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

बेल्जियम नौसेना के कमांडर रियर एडमिरल टैंगी बॉटमैन ने भारत का दौरा किया

बेल्जियम नौसेना के कमांडर रियर एडमिरल टैंगी बॉटमैन ने भारत का दौरा किया

भारतीय रेलवे ने नेपाल में जनकपुर धाम को भारत में अयोध्या से जोड़ने वाली साप्ताहिक ट्रेन सेवा को मंजूरी दी

भारतीय रेलवे ने नेपाल में जनकपुर धाम को भारत में अयोध्या से जोड़ने वाली साप्ताहिक ट्रेन सेवा को मंजूरी दी

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में कारीगरों के उत्पादों का प्रदर्शन किया

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में कारीगरों के उत्पादों का प्रदर्शन किया

स्वच्छता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शहरों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित, नागरिकों की भागीदारी को बताया सबसे जरूरी

स्वच्छता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शहरों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित, नागरिकों की भागीदारी को बताया सबसे जरूरी

कर्नाटक और गुजरात को बड़ी सौगात देंगे प्रधानमंत्री मोदी, 15,600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

कर्नाटक और गुजरात को बड़ी सौगात देंगे प्रधानमंत्री मोदी, 15,600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: अब 9 मुख्य श्रेणियां, आवेदन प्रक्रिया भी होगी आसान

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: अब 9 मुख्य श्रेणियां, आवेदन प्रक्रिया भी होगी आसान

भारत-ओमान समुद्री संबंधों को नई मजबूती, नौसेनाओं ने किया 15वां संयुक्त अभ्यास ‘नसीम अल बहर’

भारत-ओमान समुद्री संबंधों को नई मजबूती, नौसेनाओं ने किया 15वां संयुक्त अभ्यास ‘नसीम अल बहर’

भारतीय शतरंज ने रचा नया इतिहास, अनुज श्रीवत्री बने देश के 100वें ग्रैंडमास्टर

भारतीय शतरंज ने रचा नया इतिहास, अनुज श्रीवत्री बने देश के 100वें ग्रैंडमास्टर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने युवा IPS अधिकारियों को दिया संदेश, कहा- साइबर अपराध से निपटने के लिए बदलनी होगी पुलिस की रणनीति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने युवा IPS अधिकारियों को दिया संदेश, कहा- साइबर अपराध से निपटने के लिए बदलनी होगी पुलिस की रणनीति

गृह मंत्रालय का विशेष अभियान 6 संपन्न, शिकायतों के निपटारे से लेकर स्वच्छता तक कई अहम उपलब्धियां हासिल

गृह मंत्रालय का विशेष अभियान 6 संपन्न, शिकायतों के निपटारे से लेकर स्वच्छता तक कई अहम उपलब्धियां हासिल

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss