Sunday, November 15, 2026
BREAKING
• बेल्जियम नौसेना के कमांडर रियर एडमिरल टैंगी बॉटमैन ने भारत का दौरा किया • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह महाराष्ट्र के पुणे में एनएचईसी मल्टी स्टेट सहकारी संस्था का भूमि पूजन करेंगे • भारतीय रेलवे ने नेपाल में जनकपुर धाम को भारत में अयोध्या से जोड़ने वाली साप्ताहिक ट्रेन सेवा को मंजूरी दी • सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में कारीगरों के उत्पादों का प्रदर्शन किया • Latest News from Haryana November 15, 2026 • Latest News from Punjab November 15, 2026 • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 15 नवंबर, 2026 • रामलीला मैदान पर भीड़ और विरोध प्रदर्शनों की नई सीमा: सुरक्षा के नाम पर लोकतांत्रिक आवाजों पर कितना नियंत्रण उचित? • Latest News from Punjab November 2026 • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 14 नवंबर, 2026

चंडीगढ़

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में कारीगरों के उत्पादों का प्रदर्शन किया

November 15, 2026 06:53 AM

19 राज्यों के 130 से अधिक कारीगरों ने आईआईटीएफ  2026 में भाग लिया। हस्तशिल्प, हथकरघा और पारंपरिक उत्पादों का प्रदर्शन

पारंपरिक कारीगरों के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच बढ़ाने के लिए टीयूएलआईपी ब्रांड को बढ़ावा दिया गया

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय राजधानी दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) 2026 में भाग ले रहा है।

मंत्रालय का मंडप  आईटीपीओ  के हॉल नंबर 5, में सबसे निचले तल पर स्थित है, जहां मंत्रालय की शीर्ष निगमों से जुड़े कारीगरों और लाभार्थियों की समृद्ध कारीगरी, पारंपरिक कौशल और उद्यमशीलता की क्षमताओं को प्रदर्शित किया जा रहा है।

 

इस भागीदारी से सरकार की समावेशी आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और वंचित एवं हाशिए पर रहने वाले वर्गों के लिए टिकाऊ आजीविका के अवसर पैदा करने की निरंतर प्रतिबद्धता प्रतिबिंबित होती है।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण और ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धांत के अनुरूप मंत्रालय अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, सफाई मित्रों तथा विमुक्त, घुमंतू और अर्ध-घुमंतू जनजातियों (डीएनटी) से संबंधित कारीगरों और उद्यमियों को अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने, उनका प्रचार करने तथा सीधे बाजार में बेचने के लिए एक राष्ट्रीय मंच उपलब्ध करा रहा है।


मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष के मेले में 19 राज्यों के 130 से अधिक कारीगर मंत्रालय के तीन शीर्ष निगमों राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम (एन एस एफ डी सी ) ,राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीसी), राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त एवं विकास निगम (एनएसकेएफडीसी) के माध्यम से इसमें भाग ले रहे हैं।

उन्होंने बताया कि  कारीगर हस्तशिल्प, हथकरघा उत्पाद, हस्तनिर्मित वस्तुएं और अन्य पारंपरिक उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला प्रदर्शित कर रहे हैं। ये उत्पाद भारत की विविध सांस्कृतिक विरासत और स्वदेशी कारीगरी को दर्शाते हैं।


अधिकारी ने कहा कि यह पहल कारीगरों को ग्राहकों से जुड़ने, बाजार के नए अवसर तलाशने, अपने उत्पादों को व्यापक दर्शकों तक पहुंचाने और प्रत्यक्ष बिक्री के माध्यम से आय अर्जित करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती है।

अधिकारी ने कहा कि प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनियों और व्यापार मेलों में कारीगरों की भागीदारी को सुगम बनाकर मंत्रालय बाजार से जुड़ाव मजबूत करने, उद्यमिता को प्रोत्साहित करने और लाभार्थियों को अधिक आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहा है।

 

मंत्रालय की भागीदारी का एक प्रमुख आकर्षण टीयूएलआईपी (ट्रेडिशनल आर्टिजंस अपलिफ्टमेंट लाइवलीहुड प्रोग्राम/पारंपरिक कारीगरों की आजीविका बढ़ावा देने की योजना) ब्रांड को बढ़ावा देना है।


अधिकारी ने बताया कि माननीय केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री  के दौरान टीयूएलआईपी  पहल की शुरुआत की थी।

उन्होंने बताया कि टीयूएलआईपी का उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और विपणन के लिए एक बेहतर मंच उपलब्ध कराना है।

अधिकारी ने कहा कि टीयूएलआईपी पहल का उद्देश्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कारीगरों द्वारा बनाए गए उत्पादों की पहचान और बाजार पहुंच को मजबूत करना है।इससे पारंपरिक कारीगरी को उभरती बाजार मांगों से जोड़कर टिकाऊ आजीविका के अवसर पैदा करने के साथ-साथ भारत की समृद्ध कलात्मक एवं सांस्कृतिक परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन किया जाएगा।

अधिकारी ने कहा कि इसके माध्यम से मंत्रालय कारीगरों को अधिक पहचान, बेहतर बाजार पहुंच और अपने उद्यमों का विस्तार करने के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहा है।

उन्होंने कहा कि आई आई टी एफ  2026 में मंत्रालय की भागीदारी समावेशी बाजार विकास के महत्व को भी रेखांकित करती है, जहां पारंपरिक कौशल और स्वदेशी ज्ञान को आधुनिक विपणन अवसरों से जोड़ा जा रहा है।

 


उन्होंने कहा कि मंत्रालय की भागीदारी इस आयोजन में सामाजिक सशक्तीकरण का एक महत्वपूर्ण आयाम जोड़ती है। इसके माध्यम से हाशिए पर रहने वाले समुदायों के कारीगरों के उत्पादों और उनकी उद्यमशील क्षमता को मुख्यधारा के बाजार तक पहुंचाया जा रहा है।

अधिकारी ने कहा कि इस प्रकार के मंच विभिन्न सामाजिक और भौगोलिक पृष्ठभूमि से आने वाले कारीगरों को अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करने, बाजार में अपनी उपस्थिति मजबूत करने और देश के आर्थिक विकास में सक्रिय योगदानकर्ता बनने का अवसर प्रदान करते हैं।

मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय अपने निरंतर प्रयासों के माध्यम से सामाजिक एवं आर्थिक समावेशन को बढ़ावा देने, पारंपरिक कारीगरी को प्रोत्साहित करने, आजीविका के अवसरों को मजबूत करने तथा यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि विकास का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंचे।

भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का उद्घाटन 13 नवंबर, शुक्रवार को हुआ। यह व्यापार, वाणिज्य, उद्योग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए एक प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करता है।

*****

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

बेल्जियम नौसेना के कमांडर रियर एडमिरल टैंगी बॉटमैन ने भारत का दौरा किया

बेल्जियम नौसेना के कमांडर रियर एडमिरल टैंगी बॉटमैन ने भारत का दौरा किया

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह महाराष्ट्र के पुणे में एनएचईसी मल्टी स्टेट सहकारी संस्था का भूमि पूजन करेंगे

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह महाराष्ट्र के पुणे में एनएचईसी मल्टी स्टेट सहकारी संस्था का भूमि पूजन करेंगे

भारतीय रेलवे ने नेपाल में जनकपुर धाम को भारत में अयोध्या से जोड़ने वाली साप्ताहिक ट्रेन सेवा को मंजूरी दी

भारतीय रेलवे ने नेपाल में जनकपुर धाम को भारत में अयोध्या से जोड़ने वाली साप्ताहिक ट्रेन सेवा को मंजूरी दी

स्वच्छता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शहरों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित, नागरिकों की भागीदारी को बताया सबसे जरूरी

स्वच्छता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शहरों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित, नागरिकों की भागीदारी को बताया सबसे जरूरी

कर्नाटक और गुजरात को बड़ी सौगात देंगे प्रधानमंत्री मोदी, 15,600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

कर्नाटक और गुजरात को बड़ी सौगात देंगे प्रधानमंत्री मोदी, 15,600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: अब 9 मुख्य श्रेणियां, आवेदन प्रक्रिया भी होगी आसान

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: अब 9 मुख्य श्रेणियां, आवेदन प्रक्रिया भी होगी आसान

भारत-ओमान समुद्री संबंधों को नई मजबूती, नौसेनाओं ने किया 15वां संयुक्त अभ्यास ‘नसीम अल बहर’

भारत-ओमान समुद्री संबंधों को नई मजबूती, नौसेनाओं ने किया 15वां संयुक्त अभ्यास ‘नसीम अल बहर’

भारतीय शतरंज ने रचा नया इतिहास, अनुज श्रीवत्री बने देश के 100वें ग्रैंडमास्टर

भारतीय शतरंज ने रचा नया इतिहास, अनुज श्रीवत्री बने देश के 100वें ग्रैंडमास्टर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने युवा IPS अधिकारियों को दिया संदेश, कहा- साइबर अपराध से निपटने के लिए बदलनी होगी पुलिस की रणनीति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने युवा IPS अधिकारियों को दिया संदेश, कहा- साइबर अपराध से निपटने के लिए बदलनी होगी पुलिस की रणनीति

गृह मंत्रालय का विशेष अभियान 6 संपन्न, शिकायतों के निपटारे से लेकर स्वच्छता तक कई अहम उपलब्धियां हासिल

गृह मंत्रालय का विशेष अभियान 6 संपन्न, शिकायतों के निपटारे से लेकर स्वच्छता तक कई अहम उपलब्धियां हासिल

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss