🔴 मेष राशि (Aries)
आप सभी कार्यों को एकाग्र होकर करेंगे। मित्रों की सहायता से आपके सभी कार्य आसानी से पूर्ण हो जायेंगे। आपको मेहनत का सार्थक परिणाम मिलेगा। सन्तान को लेकर गौरव की अनुभूति होगी। इच्छित प्रेमी को प्रपोज कर सकते हैं।
🟢 वृषभ राशि (Taurus)
व्यापार में आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहने वाला है। आपको तेज वाहन चलाने से बचना चाहिये। अपनी रचनात्मक क्षमता का अच्छा प्रयोग करेंगे। किसी पर भी सहज ही विश्वास न करें। अपने लक्ष्यों को लेकर दृढ़प्रतिज्ञ रहें। पारिवारिक अशान्ति दूर होगी।
🟡 मिथुन राशि (Gemini)
आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। आपको सुखद समाचार मिल सकते हैं। परिवार के लोग आपको सहयोग देंगे। शेयर मार्केट के माध्यम से आपको बड़ा धन लाभ होगा। जटिल मामलों को आसानी से सुलझा लेंगे। प्रतिस्पर्धियों के ऊपर आप भारी पड़ेंगे।
🔵 कर्क राशि (Cancer)
कार्यक्षेत्र में थोड़ी कठिनायी का अनुभव करेंगे। अपने विचारों को सङ्कीर्णता के दायरे में सीमित न करें। दूसरों के बजाय स्वयं के निर्णय को अधिक प्रधानता दें। आज किसी से अधिक अपेक्षा न रखें। आपकी दिनचर्या अनियमित हो सकती है।
🟠 सिंह राशि (Leo)
आय के नये स्रोत विकसित कर सकते हैं। व्यवसाय के दृष्टिकोण से आप अत्यन्त भाग्यशाली रहने वाले हैं। आज रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। आत्मविश्वास के कारण आप हर जगह बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। अपनी कार्यशैली से सन्तुष्ट रहेंगे। जटिल समस्याओं का समाधान निकालने में सफलता मिलेगी।
🟣 कन्या राशि (Virgo)
कारोबार से जुड़े लोगों को अपनी कमियों और गलतियों का मूल्याङ्कन करना चाहिये। प्रेम सम्बन्धों को लेकर अधिक भावुक होने की आवश्यकता नहीं है। आँखों में कुछ समस्या हो सकती है। परिस्थितियों का डटकर मुकाबला करें। ऑफिस में आपको किसी कारणवश सहकर्मियों के ताने सुनने पड़ सकते हैं।
🩷 तुला राशि (Libra)
ऑनलाइन कारोबार से जुड़े लोगों के लिये दिन विशेष रूप से शुभ है। लोग आपके व्यक्तित्व से आकर्षित रहेंगे। मित्रों के साथ शॉपिंग के लिये जा सकते हैं। पिछले अनेक दिनों से चली आ रही तनावयुक्त परिस्थितियाँ सामान्य हो जायेंगी। सम्पत्ति के लेन-देन से आपको लाभ मिलेगा।
🦂 वृश्चिक राशि (Scorpio)
कारोबार में लाभ के बावजूद मन सन्तुष्ट नहीं रहेगा। यदि किसी लत या बुरी आदत से ग्रस्त हैं तो आज सावधान रहें। शरीर में स्फूर्ति की कमी हो सकती है। नींद भरपूर मात्रा में लें। पारिवारिक जीवन अत्यन्त आनन्दमय रहेगा। हाथ में आये अवसरों को लेकर लापरवाही न करें।
🏹 धनु राशि (Sagittarius)
समाज के बुद्धिजीवियों के बीच आपकी प्रशंसा होगी। अचानक प्राप्त हुये अवसरों से गदगद रहेंगे। कारोबार में बड़ा निवेश कर सकते हैं। माता-पिता आपसे अत्यन्त प्रसन्न रहने वाले हैं। फाइनेन्स से जुड़े मामलों के लिये दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियाँ अत्यन्त अनुकूल रहेंगी।
🐊 मकर राशि (Capricorn)
प्रबन्धन से जुड़े हुये लोगों को समस्या होगी। वैवाहिक जीवन में अनबन हो सकती है। इस समय को शान्ति और प्रेमपूर्वक व्यतीत करें। जोड़ों और घुटनों में दर्द की समस्या होगी। अधीनस्थ कर्मचारी आपसे किसी कारण नाराज होंगे। अपने खर्चों पर नियन्त्रण रखें।
🌊 कुंभ राशि (Aquarius)
नयी जॉब की शुरुआत कर सकते हैं। बुरा समय खत्म होने से चैन की साँस लेंगे। अनावश्यक विवादों से बचें। आप अत्यन्त तीव्र गति से अपने कार्य पूर्ण करेंगे। भविष्य की योजनाओं पर धन खर्च करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग आपका मनोबल बढ़ायेगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में नयी ताजगी उत्पन्न होगी।
🐟 मीन राशि (Pisces)
आपको सैद्धान्तिक विचारों के साथ व्यावहारिक भी होना पड़ेगा। उच्च अधिकारियों के प्रति मन में नाराजगी रहेगी। ऋण अथवा उधार लेने से आपको बचना चाहिये। पुरानी बातों पर अधिक विचार न करें। आज आपको केवल अपने काम पर ध्यान देना चाहिये। परीक्षा परिणाम में आपको सफलता मिलेगी।