Thursday, September 10, 2026
BREAKING
Horoscope Today: दैनिक राशिफल 09 सितंबर, 2026 मोदी सरकार ने खोला 10,021 करोड़ का रेल खज़ाना — अब हमेशा के लिए बदल जाएगा दक्षिण भारत! प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के वडोदरा में 35,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी, उद्घाटन किया और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया नौसेना प्रमुख ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड की आधिकारिक यात्रा पर राष्ट्रपति 22 सितंबर को गुजरात के केवडिया जिले के एकता नगर में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान करेंगी नशा मुक्त भारत अभियान की छठी वर्षगांठ पर नशा मुक्ति की राष्ट्रीय प्रतिज्ञा; इस महीने के अंत में भव्य राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन Horoscope Today: दैनिक राशिफल 09 सितंबर, 2026 मोदी-पुतिन वार्ता: पांचवीं पीढ़ी के सुखोई-57, परमाणु ऊर्जा संयंत्र और अमेरिकी प्रतिबंधों की छाया रक्षा खरीद को रक्षा अधिग्रहण परिषद की बड़ी मंजूरी: 1.10 लाख करोड़ के प्रस्तावों से सैन्य ताकत बढ़ाने की तैयारी प्रधानमंत्री ने दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से लोगों की हुई मौत पर शोक व्यक्त किया

दैनिक राशिफल

Horoscope Today: दैनिक राशिफल 09 सितंबर, 2026

September 09, 2026 11:34 PM

🔴 मेष राशि (Aries)

नये कार्यों से लाभ प्राप्त होगा। व्यापार में अदूरदर्शी निर्णय लेने से बचना चाहिये। उत्तम भोजन का आनन्द उठायेंगे। जीवनसाथी से अपने दिल की बातें शेयर करेंगे। आलस्य की वजह से काम प्रभावित हो सकते हैं। लोभी व्यवहार से आपको बचना चाहिये।

🟢 वृषभ राशि (Taurus)

जीवनसाथी के व्यवहार से आप आनन्दित रहेंगे। रचनात्मक कार्यों में आप अत्यधिक व्यस्त रहने वाले हैं। पैतृक सम्पदा से लाभ प्राप्त होगा। प्रबन्धन सम्बन्धी गतिविधियों के लिये दिन बहुत अच्छा है। सभी काम समय पर पूरे हो जायेंगे। व्यवसाय में बड़ा फेरबदल कर सकते हैं।

🟡 मिथुन राशि (Gemini)

आज का दिन आपके लिये कुछ चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आपको अपनी आर्थिक स्थिति की चिन्ता रहेगी। बुरे व्यवहार के लोगों से मित्रता हो सकती है। आज परिवार के सदस्यों से अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। थोड़े से धन लाभ के लिये कोई गलत काम न करें।

🔵 कर्क राशि (Cancer)

दाम्पत्य सम्बन्धों में आपसी प्रेमभाव बढ़ेगा। नयी योजनाओं को क्रियान्वित करने में आसानी होगी। कारोबार में बड़ी उपलब्धियाँ अर्जित हो सकती हैं। परिवार में कुछ मांगलिक उत्सव हो सकते हैं। सभी कार्य समय पर पूरे हो जायेंगे। जिसके कारण काफी दिनों से चला आ रहा तनाव समाप्त होगा।

🟠 सिंह राशि (Leo)

व्यापार में आपको नयी डील करते समय सावधानी रखनी चाहिये। सिरदर्द और थकान जैसी स्थितियाँ उत्पन्न होंगी। गृहकलह से बचने के लिये अपनी वाणी पर नियन्त्रण रखें। गलत कार्यों की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। कमीशन सम्बन्धी कार्यों में नुकसान हो सकता है।

🟣 कन्या राशि (Virgo)

आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। भविष्य को लेकर विचलित न हों। वैवाहिक सम्बन्धों में प्रेम भाव बढ़ेगा। धार्मिक स्थलों की यात्रा कर सकते हैं। घर की साज-सजावट का आप पूरा ध्यान रखेंगे। व्यापार में नये अनुबन्ध होने की सम्भावना है।

🩷 तुला राशि (Libra)

व्यवसाय में आपको धन लाभ अच्छा होगा। विदेश यात्रा की योजना बना सकते हैं। किसी अधूरे कार्य को पूर्ण करने की योजना पर काम करेंगे। आज दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। शंका करने की प्रवृत्ति के कारण लोग आपसे दूरी बना सकते हैं।

🦂 वृश्चिक राशि (Scorpio)

अपने कार्यों को व्यवस्थित रखें। धन के मामले को लेकर किसी पर अधिक विश्वास न करें। गम्भीर और बुद्धिमान लोगों की संगत में रहना पसन्द करेंगे। परिजनों की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। आपका कोमल व्यवहार लोगों को आकर्षित करेगा। पेट में दर्द की समस्या होने की आशंका है।

🏹 धनु राशि (Sagittarius)

नया काम शुरू करने से आपको बचना चाहिये। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से विचलित हो सकता है। महिला जातकों को स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है। घर और कार्यक्षेत्र में तालमेल की कमी हो सकती है। अनावश्यक बातों पर अधिक ध्यान न दें। लोग पीठ पीछे आपकी आलोचना कर सकते हैं।

🐊 मकर राशि (Capricorn)

आज आपको अनेक प्रकार के उपहार मिल सकते हैं। आज आपको व्यवसाय में शानदार लाभ मिलेगा। धन सम्बन्धी परेशानियाँ दूर होंगी। विद्यार्थी आज अधूरे कार्यों को पूर्ण कर लेंगे। धर्म-कर्म के प्रति आपकी आस्था मजबूत होगी।

🌊 कुंभ राशि (Aquarius)

कार्यक्षेत्र में राजनीति चरम पर हो सकती है। आज योग और व्यायाम अवश्य करें, जिससे आपको फोकस करने में आसानी होगी। पुराना ऋण चुकाने का दबाव हो सकता है। आज नये कार्यों की शुरुआत न करें। आपकी गलतियाँ लोगों के सामने आ सकती हैं। झिझक के कारण आपको अपनी बातों को ठीक तरह से रख पाने में भी कठिनायी होगी।

🐟 मीन राशि (Pisces)

कार्यक्षेत्र में आप काम के साथ ही दूसरी अन्य गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। सम्पत्ति को लेकर बड़ी डील हो सकती है। आपकी कार्यक्षमताओं में बढ़ोत्तरी होगी। बच्चों को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। क्रोध एवं जल्दबाजी के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। प्रेमीजन को विवाह के लिये प्रपोज कर सकते हैं।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss