Wednesday, September 09, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के वडोदरा में 35,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी, उद्घाटन किया और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया नौसेना प्रमुख ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड की आधिकारिक यात्रा पर राष्ट्रपति 22 सितंबर को गुजरात के केवडिया जिले के एकता नगर में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान करेंगी नशा मुक्त भारत अभियान की छठी वर्षगांठ पर नशा मुक्ति की राष्ट्रीय प्रतिज्ञा; इस महीने के अंत में भव्य राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन Horoscope Today: दैनिक राशिफल 09 सितंबर, 2026 मोदी-पुतिन वार्ता: पांचवीं पीढ़ी के सुखोई-57, परमाणु ऊर्जा संयंत्र और अमेरिकी प्रतिबंधों की छाया रक्षा खरीद को रक्षा अधिग्रहण परिषद की बड़ी मंजूरी: 1.10 लाख करोड़ के प्रस्तावों से सैन्य ताकत बढ़ाने की तैयारी प्रधानमंत्री ने दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से लोगों की हुई मौत पर शोक व्यक्त किया केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने गोवा की राजधानी पणजी में नारकोटिक्स नियंत्रण पर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया भारतीय वायु सेना की सारंग हेलि‍कॉप्टर टीम अल अलामीन अंतर्राष्ट्रीय एयरशो के लिए मिस्र पहुंची

चंडीगढ़

राष्ट्रपति 22 सितंबर को गुजरात के केवडिया जिले के एकता नगर में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान करेंगी

September 09, 2026 07:00 AM

राष्ट्रपति 22 सितंबर 2026 को गुजरात के एकता नगर (केवडिया) में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान करेंगी। इस समारोह में देश भर के फिल्म निर्माता, अभिनेता, तकनीशियन और अन्य कलाकार एक साथ उपस्थित होंगे। इस अवसर वर्ष 2024 में भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए यह पुरस्‍कार प्रदान किए जाएंगे।

वर्ष 1954 में स्थापित राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, सिनेमा के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए देश के सबसे प्रतिष्ठित सम्मान हैं। सात दशकों से अधिक समय से, ये पुरस्कार फीचर फिल्मों, गैर-फीचर फिल्मों और सिनेमा पर लेखन के क्षेत्र में उत्कृष्ट रचनात्मक और तकनीकी उपलब्धियों को मान्यता देते आ रहे हैं, साथ ही भारतीय फिल्म निर्माण की समृद्ध भाषाई, सांस्कृतिक और क्षेत्रीय विविधता को भी दर्शाते हैं।

एक महत्वपूर्ण नीतिगत पहल के अंतर्गत सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों को राष्ट्रीय राजधानी से बाहर देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस वर्ष एकता नगर में आयोजित होने वाला यह समारोह देश भर की सिनेमाई प्रतिभाओं को एक साथ लाएगा और 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की भावना को मूर्त रूप देगा।

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विभिन्न भाषाओं, विधाओं और सिनेमा के विभिन्‍न रूपों में व्‍यापक विविधता का उत्‍सव मनाते हैं। 'आर्टिकल 370' को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार दिया जाएगा। 'भंगार' को सर्वश्रेष्ठ नॉन-फीचर फिल्म और 'राम-नामी' को जूरी द्वारा सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र चुना गया है। 'ब्रह्मयुगम' के लिए ममूटी और 'चंदू चैंपियन' के लिए कार्तिक आर्यन को सर्वश्रेष्ठ मुख्य अभिनेता का पुरस्कार दिया जाएगा, जबकि यामी गौतम को 'आर्टिकल 370' के लिए सर्वश्रेष्ठ मुख्य अभिनेत्री का पुरस्कार मिलेगा। रणदीप हुड्डा को 'स्वतंत्र वीर सावरकर' के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक का पुरस्कार मिलेगा।

ये पुरस्कार मराठी, संथाली, तमिल, मलयालम, तेलुगु, कन्नड़, तुलु और गढ़वाली सहित विभिन्न भाषाओं और विधाओं की उत्कृष्ट फिल्मों को भी सम्मानित करते हैं। 'कल्कि 2898 ईस्वी', 'अमरन', 'पुष्पा: द रूल पार्ट-02', 'भूल भुलैया 3' और 'स्त्री 2' सहित कई फिल्मों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार मिलेंगे। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के गैर-फीचर फिल्म वर्ग में पहली बार किसी संथाली फिल्म को सम्मानित किया जाएगा।

सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ लेखन श्रेणी में संजीव श्रीवास्तव को सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक का पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ पुस्तक का पुरस्कार डॉ. प्रदीप केंचनुरु द्वारा लिखित और मिरर बुक्‍स द्वारा प्रकाशित 'नानिरुवुदे निमगागी, नादिरुवुदे ननगागी: कन्नड सिनेमाद तात्विक मत्तु राजकीय' (आई स्टैंड फॉर यू, द स्टेट स्टैंड्स फॉर अस: पॉलिटिकल एंड फिलॉसॉफिकल डाइमेंशन्स ऑफ कन्नड़ सिनेमा) को दिया जाएगा।

****

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के वडोदरा में 35,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी, उद्घाटन किया और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के वडोदरा में 35,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी, उद्घाटन किया और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया

नौसेना प्रमुख ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड की आधिकारिक यात्रा पर

नौसेना प्रमुख ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड की आधिकारिक यात्रा पर

नशा मुक्त भारत अभियान की छठी वर्षगांठ पर नशा मुक्ति की राष्ट्रीय प्रतिज्ञा; इस महीने के अंत में भव्य राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन

नशा मुक्त भारत अभियान की छठी वर्षगांठ पर नशा मुक्ति की राष्ट्रीय प्रतिज्ञा; इस महीने के अंत में भव्य राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन

प्रधानमंत्री ने दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से लोगों की हुई मौत पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री ने दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से लोगों की हुई मौत पर शोक व्यक्त किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने गोवा की राजधानी पणजी में नारकोटिक्स नियंत्रण पर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने गोवा की राजधानी पणजी में नारकोटिक्स नियंत्रण पर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया

भारतीय वायु सेना की सारंग हेलि‍कॉप्टर टीम अल अलामीन अंतर्राष्ट्रीय एयरशो के लिए मिस्र पहुंची

भारतीय वायु सेना की सारंग हेलि‍कॉप्टर टीम अल अलामीन अंतर्राष्ट्रीय एयरशो के लिए मिस्र पहुंची

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग में नियुक्ति

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग में नियुक्ति

जब बाढ़ तीन देशों को पार करती है, तो दक्षिण एशिया की आपदा योजनाएं क्यों नहीं?

जब बाढ़ तीन देशों को पार करती है, तो दक्षिण एशिया की आपदा योजनाएं क्यों नहीं?

प्रधानमंत्री श्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का विदेशी नेताओं को दिया जाना वाला सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया

प्रधानमंत्री श्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का विदेशी नेताओं को दिया जाना वाला सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया

उपराष्ट्रपति सजावटी मछली पालन के विस्‍तार के लिए रणनीतिक कार्ययोजना “मिशन रंगीन मछली 2031” जारी करेंगे

उपराष्ट्रपति सजावटी मछली पालन के विस्‍तार के लिए रणनीतिक कार्ययोजना “मिशन रंगीन मछली 2031” जारी करेंगे

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss