Monday, September 07, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री ने दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से लोगों की हुई मौत पर शोक व्यक्त किया केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने गोवा की राजधानी पणजी में नारकोटिक्स नियंत्रण पर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया भारतीय वायु सेना की सारंग हेलि‍कॉप्टर टीम अल अलामीन अंतर्राष्ट्रीय एयरशो के लिए मिस्र पहुंची राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग में नियुक्ति 500 निवेशक, 1 ट्रिलियन डॉलर, एक मंच: दिल्ली में रचा जाएगा नया आर्थिक इतिहास अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस: वह तारीख जो अब बदल देगी लाखों बेटियों की तक़दीर भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की एक और छलांग: जीएसएलवी-एफ17 ने रचा इतिहास अयोध्या ट्रस्ट को मिला पहला सीईओ: 'ऑपरेशन सिंदूर' के वायुसेना हीरो एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा संभालेंगे प्रशासनिक कमान! Horoscope Today: दैनिक राशिफल 02 सितंबर, 2026 आतंकवाद पर मोदी की दो-टूक: शहबाज़ शरीफ की मौजूदगी में एससीओ मंच से कड़ा संदेश

चंडीगढ़

भारतीय वायु सेना की सारंग हेलि‍कॉप्टर टीम अल अलामीन अंतर्राष्ट्रीय एयरशो के लिए मिस्र पहुंची

September 07, 2026 06:54 AM

भारतीय वायु सेना की सारंग हेलि‍कॉप्टर प्रदर्शन टीम, अल अलामीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 8 से 10 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाले अल अलामीन अंतर्राष्ट्रीय एयरशो के दूसरे संस्करण में भाग लेने के लिए मिस्र पहुंच गई है।

भारतीय वायु सेना की सारंग टीम विश्व की एकमात्र पांच हेलि‍कॉप्टरों वाली प्रदर्शन टीम है। यह टीम सुनियोजित प्रदर्शनों की एक श्रृंखला के माध्यम से सटीकता, व्यावसायिकता और उड़ान कौशल का प्रदर्शन करेगी। यह भारतीय वायु सेना द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किए गए प्रयासों में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो भारत और मिस्र के बीच बढ़ते रक्षा और राजनयिक संबंधों को दर्शाती है।

स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित एडवांस्ड लाइट हेलि‍कॉप्टर (एएलएच) ध्रुव को उड़ाते हुए, सारंग टीम अपने चुनौतीपूर्ण फॉर्मेशन युद्धाभ्यास, निकटवर्ती उड़ान और समन्वित एयरशो के लिए प्रसिद्ध है। यह प्रदर्शन न केवल पायलटों के असाधारण कौशल और अनुशासन को दर्शाता है, बल्कि भारत के स्वदेशी एयरोस्पेस उद्योग की क्षमताओं को भी उजागर करता है।

सारंग टीम अपना प्रसिद्ध ‘‘डॉल्फिन लीप’’ करतब प्रदर्शित करेगी और साथ ही स्पॉट स्टॉल टर्न नामक एक नया करतब भी प्रस्तुत करेगी। टीम की भागीदारी से दुनिया भर के दर्शकों और विमानन प्रेमियों को एएलएच ध्रुव की बहुमुखी प्रतिभा और दक्षता के साथ-साथ भारतीय वायु सेना के साहसी जज्बे को देखने का अवसर मिलेगा।

अल अलामीन अंतर्राष्ट्रीय एयरशो में दुनिया भर की प्रमुख वायु सेनाओं के साथ-साथ एयरोस्पेस, रक्षा और अंतरिक्ष क्षेत्रों के पेशेवर भी एक साथ आते हैं। मिस्र के आकाश में सारंग का प्रदर्शन इस आयोजन में एक विशिष्ट आयाम जोड़ेगा, साथ ही दुनिया भर की अन्य अंतर्राष्ट्रीय टीमों के साथ संबंधों को सुदृढ़ करेगा।

***

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

प्रधानमंत्री ने दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से लोगों की हुई मौत पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री ने दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से लोगों की हुई मौत पर शोक व्यक्त किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने गोवा की राजधानी पणजी में नारकोटिक्स नियंत्रण पर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने गोवा की राजधानी पणजी में नारकोटिक्स नियंत्रण पर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग में नियुक्ति

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग में नियुक्ति

जब बाढ़ तीन देशों को पार करती है, तो दक्षिण एशिया की आपदा योजनाएं क्यों नहीं?

जब बाढ़ तीन देशों को पार करती है, तो दक्षिण एशिया की आपदा योजनाएं क्यों नहीं?

प्रधानमंत्री श्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का विदेशी नेताओं को दिया जाना वाला सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया

प्रधानमंत्री श्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का विदेशी नेताओं को दिया जाना वाला सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया

उपराष्ट्रपति सजावटी मछली पालन के विस्‍तार के लिए रणनीतिक कार्ययोजना “मिशन रंगीन मछली 2031” जारी करेंगे

उपराष्ट्रपति सजावटी मछली पालन के विस्‍तार के लिए रणनीतिक कार्ययोजना “मिशन रंगीन मछली 2031” जारी करेंगे

श्री राजनाथ सिंह और श्री योगी आदित्‍यनाथ ने लखनऊ छावनी में 100 करोड़ रुपये से अधिक की 14 विकास परियोजनाओं के लिए भूमि पूजन किया

श्री राजनाथ सिंह और श्री योगी आदित्‍यनाथ ने लखनऊ छावनी में 100 करोड़ रुपये से अधिक की 14 विकास परियोजनाओं के लिए भूमि पूजन किया

प्रधानमंत्री ने उज्बेकिस्तान के युवा मित्रों के उत्साह पर खुशी व्यक्त की

प्रधानमंत्री ने उज्बेकिस्तान के युवा मित्रों के उत्साह पर खुशी व्यक्त की

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने बेंगलुरु में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रामकृष्ण हेगड़े जी के जन्म शताब्दी समारोह में भाग लिया

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने बेंगलुरु में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रामकृष्ण हेगड़े जी के जन्म शताब्दी समारोह में भाग लिया

ज्ञान अर्जित करो, संवैधानिक माध्यमों से अन्याय पर सवाल उठाओ और लोकतांत्रिक तरीकों से बदलाव लाओ: रक्षा मंत्री का युवाओं से आह्वान

ज्ञान अर्जित करो, संवैधानिक माध्यमों से अन्याय पर सवाल उठाओ और लोकतांत्रिक तरीकों से बदलाव लाओ: रक्षा मंत्री का युवाओं से आह्वान

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss