Monday, September 07, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री ने दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से लोगों की हुई मौत पर शोक व्यक्त किया केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने गोवा की राजधानी पणजी में नारकोटिक्स नियंत्रण पर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया भारतीय वायु सेना की सारंग हेलि‍कॉप्टर टीम अल अलामीन अंतर्राष्ट्रीय एयरशो के लिए मिस्र पहुंची राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग में नियुक्ति 500 निवेशक, 1 ट्रिलियन डॉलर, एक मंच: दिल्ली में रचा जाएगा नया आर्थिक इतिहास अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस: वह तारीख जो अब बदल देगी लाखों बेटियों की तक़दीर भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की एक और छलांग: जीएसएलवी-एफ17 ने रचा इतिहास अयोध्या ट्रस्ट को मिला पहला सीईओ: 'ऑपरेशन सिंदूर' के वायुसेना हीरो एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा संभालेंगे प्रशासनिक कमान! Horoscope Today: दैनिक राशिफल 02 सितंबर, 2026 आतंकवाद पर मोदी की दो-टूक: शहबाज़ शरीफ की मौजूदगी में एससीओ मंच से कड़ा संदेश

चंडीगढ़

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग में नियुक्ति

September 07, 2026 06:52 AM

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय नियुक्तियों का स्वागत किया 

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, भारत सरकार ने राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग (एनसीएसके) के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति की है।

आयोग के अध्यक्ष पद पर श्री भगवत प्रसाद मकवाना और उपाध्यक्ष के पद पर श्री कैशब बिहारी की नियुक्ति की गई है। श्री मनोज कुमार बाल्मीकि, श्रीमती सुषमा गौडियाल और श्री रवि रामू कालोसे को आयोग का सदस्य बनाया गया है।

उनकी नियुक्तियां मौजूदा आयोग के शेष कार्यकाल 31 मार्च 2028 तक प्रभावी रहेंगी।

आयोग के अध्यक्ष श्री भगवत प्रसाद मकवाना अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर हैं और उन्हें सामाजिक कार्यों, विशेष रूप से अनुसूचित जातियों के कल्याण एवं सशक्तिकरण से जुड़े मामलों में व्यापक अनुभव प्राप्त है। इससे पहले वह उत्तराखंड सरकार में सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने एनएचपीसी के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक के रूप में और 'मैनुअल स्कैवेंजर्स (हाथ से मैला ढ़ोने) के रूप में रोजगार पर रोक और उनके पुनर्वास अधिनियम, 2013' के तहत गठित केंद्रीय निगरानी समिति के सदस्य भी रहे हैं।

उपाध्यक्ष श्री कैशब बिहारी के पास अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर डिग्री है। वह ओडिशा के निवासी हैं और पेशे से किसान हैं। वह अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और समाज के अन्य वंचित वर्गों के कल्याण एवं उत्थान के प्रयासों से सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं। उन्होंने अनुसूचित जाति कल्याण से जुड़ी कई संगठनात्मक जिम्मेदारियां संभाली हैं और वह विभिन्न नागरिक एवं सामाजिक संगठनों से भी जुड़े रहे हैं।

सदस्य श्री मनोज कुमार बाल्मीकि एक उद्यमी हैं। वह 2019 से 2022 तक उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य रहे हैं। उन्होंने अनुसूचित जातियों, सफाई कर्मचारियों और हाशिए पर रहने वाले समुदायों के लिए काम करने वाले संगठनों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी निभाई हैं। वह जन-कल्याण के मुद्दों का समाधान करने एवं कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन को बढ़ावा देने में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं।

सदस्य श्रीमती सुषमा गौड़ियाल बरेली कॉलेज, बरेली में हिंदी विभाग में प्रोफेसर हैं। उन्होंने कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल से स्नातकोत्तर और पीएच.डी. की डिग्री प्राप्त की है। वह राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की एक पूर्व सदस्य भी रही हैं। अपने शैक्षणिक करियर के दौरान उन्होंने महत्वपूर्ण संस्थागत जिम्मेदारियां निभायी है। उनका शैक्षणिक कार्य एवं शोध में दलित साहित्य, डॉ. बी.आर. अम्बेडकर, महिला सशक्तिकरण और समकालीन सामाजिक-राजनीतिक मुद्दे शामिल हैं।

सदस्य श्री रवि रामू कालोसे एक सेवानिवृत्त नगरपालिका इंजीनियर हैं और उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है। वह सफाई कर्मचारियों के कल्याण एवं विकास से जुड़ी पहलों से जुड़े रहे हैं और सफाई कर्मचारियों की शिकायतों का समाधान करने और उन्हें कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में लगातार काम करते रहे हैं।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों का स्वागत किया है।

मंत्रालय को विश्वास है कि उनका सामूहिक अनुभव और सामाजिक न्याय एवं वंचित वर्गों के कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, आयोग को उसके दायित्वों को पूरा करने में और मज़बूती प्रदान करेगी। साथ ही, यह पूरे देश में सफाई कर्मचारियों के अधिकारों, सम्मान और सामाजिक-आर्थिक भलाई की रक्षा करने में भी योगदान देगी।

नई नियुक्त टीम से उम्मीद है कि वह सफ़ाई कर्मचारियों और समाज के अन्य वंचित वर्गों के कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए समाज कल्याण, जन सेवा, प्रशासन और शिक्षा के क्षेत्र में अपने विविध अनुभवों का सदुपयोग करेगी।

***

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

प्रधानमंत्री ने दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से लोगों की हुई मौत पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री ने दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से लोगों की हुई मौत पर शोक व्यक्त किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने गोवा की राजधानी पणजी में नारकोटिक्स नियंत्रण पर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने गोवा की राजधानी पणजी में नारकोटिक्स नियंत्रण पर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया

भारतीय वायु सेना की सारंग हेलि‍कॉप्टर टीम अल अलामीन अंतर्राष्ट्रीय एयरशो के लिए मिस्र पहुंची

भारतीय वायु सेना की सारंग हेलि‍कॉप्टर टीम अल अलामीन अंतर्राष्ट्रीय एयरशो के लिए मिस्र पहुंची

जब बाढ़ तीन देशों को पार करती है, तो दक्षिण एशिया की आपदा योजनाएं क्यों नहीं?

जब बाढ़ तीन देशों को पार करती है, तो दक्षिण एशिया की आपदा योजनाएं क्यों नहीं?

प्रधानमंत्री श्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का विदेशी नेताओं को दिया जाना वाला सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया

प्रधानमंत्री श्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का विदेशी नेताओं को दिया जाना वाला सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया

उपराष्ट्रपति सजावटी मछली पालन के विस्‍तार के लिए रणनीतिक कार्ययोजना “मिशन रंगीन मछली 2031” जारी करेंगे

उपराष्ट्रपति सजावटी मछली पालन के विस्‍तार के लिए रणनीतिक कार्ययोजना “मिशन रंगीन मछली 2031” जारी करेंगे

श्री राजनाथ सिंह और श्री योगी आदित्‍यनाथ ने लखनऊ छावनी में 100 करोड़ रुपये से अधिक की 14 विकास परियोजनाओं के लिए भूमि पूजन किया

श्री राजनाथ सिंह और श्री योगी आदित्‍यनाथ ने लखनऊ छावनी में 100 करोड़ रुपये से अधिक की 14 विकास परियोजनाओं के लिए भूमि पूजन किया

प्रधानमंत्री ने उज्बेकिस्तान के युवा मित्रों के उत्साह पर खुशी व्यक्त की

प्रधानमंत्री ने उज्बेकिस्तान के युवा मित्रों के उत्साह पर खुशी व्यक्त की

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने बेंगलुरु में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रामकृष्ण हेगड़े जी के जन्म शताब्दी समारोह में भाग लिया

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने बेंगलुरु में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रामकृष्ण हेगड़े जी के जन्म शताब्दी समारोह में भाग लिया

ज्ञान अर्जित करो, संवैधानिक माध्यमों से अन्याय पर सवाल उठाओ और लोकतांत्रिक तरीकों से बदलाव लाओ: रक्षा मंत्री का युवाओं से आह्वान

ज्ञान अर्जित करो, संवैधानिक माध्यमों से अन्याय पर सवाल उठाओ और लोकतांत्रिक तरीकों से बदलाव लाओ: रक्षा मंत्री का युवाओं से आह्वान

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss