Thursday, September 10, 2026
BREAKING
उप-राष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने ईटानगर में दिव्यांग बच्चों के लिए डोनी-पोलो मिशन स्कूल का दौरा किया केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पांच मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी है जो तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना राज्यों के 17 जिलों में फैली हैं, इससे भारतीय रेल के मौजूदा नेटवर्क में लगभग 540 किलोमीटर की वृद्धि होगी रक्षा मंत्री ने कोलंबो में श्रीलंका के राष्ट्रपति से मुलाकात की केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय फ्लोरोसिस दिवस पर राष्ट्रीय बहु-हितधारक कार्यशाला का आयोजन किया Horoscope Today: दैनिक राशिफल 10 सितंबर, 2026 Horoscope Today: दैनिक राशिफल 09 सितंबर, 2026 मोदी सरकार ने खोला 10,021 करोड़ का रेल खज़ाना — अब हमेशा के लिए बदल जाएगा दक्षिण भारत! प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के वडोदरा में 35,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी, उद्घाटन किया और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया नौसेना प्रमुख ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड की आधिकारिक यात्रा पर राष्ट्रपति 22 सितंबर को गुजरात के केवडिया जिले के एकता नगर में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान करेंगी

दैनिक राशिफल

Horoscope Today: दैनिक राशिफल 10 सितंबर, 2026

September 10, 2026 06:49 AM

🔴 मेष राशि (Aries)

नये काम की शुरुआत करने का विचार बनायेंगे। सन्तान की सफलता से उत्साहित रहेंगे। अपनी गलतियों को सुधारने के लिये दिन बहुत अच्छा है। मार्केटिंग सम्बन्धी कार्यों से धन-लाभ होगा। अटके हुये कार्यों में तेजी आयेगी। आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ रहेगा।

🟢 वृषभ राशि (Taurus)

कारोबार में ग्राहकों के रवैये से नाखुश हो सकते हैं। मानसिक तनाव का प्रभाव आपके काम और पारिवारिक जीवन पर पड़ सकता है। घर के छोटे-छोटे कामों को पूरा करने का दबाव रहेगा। लक्ष्य को पूर्ण करने के लिये संसाधन जुटाने में कठिनायी होगी। प्रबुद्ध व्यक्तियों से आपके सम्बन्ध मजबूत होंगे।

🟡 मिथुन राशि (Gemini)

आज आप मित्रों की सलाह पर अत्यधिक ध्यान देंगे। समाज में आपकी ख्याति में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में स्थितियाँ आपके अनुकूल रहेंगी। बहुमूल्य वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन का तनाव दूर होने की सम्भावना है।

🔵 कर्क राशि (Cancer)

आपको विदेश से नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। करियर को लेकर नयी दिशा प्राप्त हो सकती हैं। जीवनसाथी से परामर्श लेना लाभकारी होगा। वैचारिक मतभेदों को अपने व्यक्तिगत सम्बन्धों पर हावी न होने दें। जो काम आप काफी दिनों से टाल रहे थे, वह आपको आज करना पड़ सकता है।

🟠 सिंह राशि (Leo)

घर की सुख-शान्ति बनी रहेगी। आपकी आय में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। कला जगत से जुड़े लोगों की उन्नति होगी। मित्रों से वैचारिक मतभेद दूर होंगे। धार्मिक कार्यक्रमों में भागीदारी बढ़ेगी। युवा उद्यमियों को सम्मान मिल सकता है।

🟣 कन्या राशि (Virgo)

आज का दिन सामान्य रहेगा। परिजनों के साथ बैठकर गम्भीर मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। दैनिक कार्यों को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। आसपास के लोगों के व्यवहार पर नजर बनाये रखें। कब्ज और गैस की समस्या बढ़ सकती है।

🩷 तुला राशि (Libra)

आज आप अत्यन्त ऊर्जावान अनुभव करेंगे। पुराने रोगों की बाधा समाप्त होगी। पूजा-पाठ और सत्संग में आप भाग लेंगे। खानपान पर आप अत्यधिक धन खर्च करेंगे। नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि होगी।

🦂 वृश्चिक राशि (Scorpio)

विपरीत लिङ्ग के जातकों के प्रति आकर्षित रहेंगे। विद्यार्थी उच्च शिक्षा को लेकर अत्यधिक सावधान रहेंगे। लोगों से आपकी जान-पहचान का दायरा बढ़ेगा। घर में बुजुर्ग आपके विचारों से सहमत रहेंगे। प्रेम सम्बन्धों में आपको थोड़ी असुविधाओं का सामना करना पड़ेगा।

🏹 धनु राशि (Sagittarius)

अपने विचारों को लेकर थोड़े स्पष्ट रहें। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी की अहमियत को समझें। मन की चञ्चलता पर नियन्त्रण रखें। कर्ज अथवा उधार चुकाने के लिये दिन बहुत अच्छा है। लोगों की अपेक्षाओं पर आप खरे उतरेंगे।

🐊 मकर राशि (Capricorn)

आज आपकी परिस्थितियाँ काफी कमजोर रहने वाली हैं। आपका स्वभाव थोड़ा अड़ियल रहेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य समस्या होगी। पेट के विकार परेशान कर सकते हैं। ईर्ष्यालु लोग आपके विषय में गलत बातें फैलायेंगे। आय में कमी होने से आत्मविश्वास में कुछ कमी रहेगी।

🌊 कुंभ राशि (Aquarius)

आपकी कोई मनोकामना पूर्ण होगी। समाज में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। परिजनों का व्यवहार आपके प्रति बहुत ही अच्छा रहेगा। अपनी सफलता का भरपूर आनन्द उठायेंगे। मित्र प्रत्येक कार्य में आपकी सहायता करेंगे। जीवनसाथी के प्रति प्रेमभाव उत्पन्न होगा।

🐟 मीन राशि (Pisces)

आय के नये स्रोत विकसित होंगे। उधार दिया हुआ धन आपको वापस करना पड़ेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी। राजनीति से जुड़े लोगों की परेशानियाँ दूर होंगी। पढ़ाई में आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss