Thursday, September 10, 2026
BREAKING
उप-राष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने ईटानगर में दिव्यांग बच्चों के लिए डोनी-पोलो मिशन स्कूल का दौरा किया केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पांच मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी है जो तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना राज्यों के 17 जिलों में फैली हैं, इससे भारतीय रेल के मौजूदा नेटवर्क में लगभग 540 किलोमीटर की वृद्धि होगी रक्षा मंत्री ने कोलंबो में श्रीलंका के राष्ट्रपति से मुलाकात की केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय फ्लोरोसिस दिवस पर राष्ट्रीय बहु-हितधारक कार्यशाला का आयोजन किया Horoscope Today: दैनिक राशिफल 10 सितंबर, 2026 Horoscope Today: दैनिक राशिफल 09 सितंबर, 2026 मोदी सरकार ने खोला 10,021 करोड़ का रेल खज़ाना — अब हमेशा के लिए बदल जाएगा दक्षिण भारत! प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के वडोदरा में 35,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी, उद्घाटन किया और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया नौसेना प्रमुख ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड की आधिकारिक यात्रा पर राष्ट्रपति 22 सितंबर को गुजरात के केवडिया जिले के एकता नगर में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान करेंगी

चंडीगढ़

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय फ्लोरोसिस दिवस पर राष्ट्रीय बहु-हितधारक कार्यशाला का आयोजन किया

September 10, 2026 07:05 AM

कार्यशाला में अनुसंधान, नवाचार और बहुक्षेत्रवार कार्रवाई के माध्यम से राष्ट्रीय फ्लोरोसिस रोकथाम और नियंत्रण कार्यक्रम को सुदृढ़ करने के लिए प्रमुख हितधारक एकत्रित

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) के माध्यम से राष्ट्रीय फ्लोरोसिस दिवस के अवसर पर 'फ्लोरोसिस' पर राष्ट्रीय बहु-हितधारक कार्यशाला का आयोजन किया। राष्ट्रीय फ्लोरोसिस रोकथाम और नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित इस कार्यशाला में फ्लोरोसिस की रोकथाम, शीघ्र पता लगाने, प्रबंधन और नियंत्रण को मजबूत करने के लिए प्रमुख हितधारक एकत्रित हुए।

कार्यशाला में जल शक्ति मंत्रालय, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान, राष्ट्रीय दंत आयोग, राज्य नोडल अधिकारियों और सलाहकारों सहित अन्य हितधारकों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। विभिन्न सेक्‍टरों के संस्थानों और विशेषज्ञों की भागीदारी ने फ्लोरोसिस की समस्या से निपटने के लिए समन्वित और बहुक्षेत्रीय दृष्टिकोण की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य एनपीपीसीएफ की पहुंच और कवरेज का विस्तार करना, अनुसंधान और नवाचार के माध्यम से कार्यक्रम के कार्यान्वयन को मजबूत करना तथा फ्लोरोसिस की प्रभावी रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए बहुक्षेत्रीय कार्रवाई को बढ़ावा देना था।

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की अपर महानिदेशक डॉ. पुष्पा लता ने राष्ट्रीय फ्लोरोसिस रोकथाम एवं नियंत्रण कार्यक्रम (एनपीपीसीएफ) और फ्लोरोसिस की रोकथाम, शीघ्र पहचान तथा प्रबंधन के उद्देश्यों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने फ्लोरोसिस की रोकथाम एवं नियंत्रण प्रयासों को सुदृढ़ बनाने के लिए बहुक्षेत्रवार समन्वय और वास्तविक समय में सूचना साझाकरण के महत्व पर भी बल दिया।

इस अवसर पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री ललित वधवा ने अंतर-क्षेत्रीय समन्वय के महत्व पर प्रकाश डाला। विशेष रूप से पेयजल और स्वच्छता से संबंधित सेक्‍टरों को रेखांकित किया गया, क्योंकि अत्यधिक फ्लोराइड के संपर्क और फ्लोरोसिस की व्‍याप्ति के बीच घनिष्ठ संबंध है।

राष्ट्रीय फ्लोरोसिस रोकथाम और नियंत्रण कार्यक्रम (एनपीपीसीएफ) का उद्देश्य निगरानी, क्षमता निर्माण, स्वास्थ्य शिक्षा, मामलों के शीघ्र निदान और प्रबंधन के साथ-साथ अत्यधिक फ्लोराइड के संपर्क पर ध्‍यान देने के लिए उपयुक्त अंतर-क्षेत्रवार उपायों के माध्यम से फ्लोरोसिस की रोकथाम और नियंत्रण करना है।

बहु-हितधारक मंच ने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और अन्य हितधारकों के बीच अनुभवों, सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों और जमीनी स्तर की सीखों को साझा करने की सुविधा भी प्रदान की। इसका उद्देश्य कार्यक्रम के कार्यान्वयन को और मजबूत करना तथा फ्लोरोसिस की प्रभावी रोकथाम एवं नियंत्रण सुनिश्चित करना था।

कार्यशाला में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की फ्लोरोसिस के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों को मजबूत करने और जागरूकता, शीघ्र निदान तथा उचित देखभाल तक पहुंच को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता की पुष्टि की गई, जिससे स्वस्थ समुदायों और बेहतर जीवन गुणवत्ता में योगदान मिलेगा।

****

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

उप-राष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने ईटानगर में दिव्यांग बच्चों के लिए डोनी-पोलो मिशन स्कूल का दौरा किया

उप-राष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने ईटानगर में दिव्यांग बच्चों के लिए डोनी-पोलो मिशन स्कूल का दौरा किया

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पांच मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी है जो तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना राज्यों के 17 जिलों में फैली हैं, इससे भारतीय रेल के मौजूदा नेटवर्क में लगभग 540 किलोमीटर की वृद्धि होगी

रक्षा मंत्री ने कोलंबो में श्रीलंका के राष्ट्रपति से मुलाकात की

रक्षा मंत्री ने कोलंबो में श्रीलंका के राष्ट्रपति से मुलाकात की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के वडोदरा में 35,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी, उद्घाटन किया और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के वडोदरा में 35,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी, उद्घाटन किया और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया

नौसेना प्रमुख ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड की आधिकारिक यात्रा पर

नौसेना प्रमुख ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड की आधिकारिक यात्रा पर

राष्ट्रपति 22 सितंबर को गुजरात के केवडिया जिले के एकता नगर में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान करेंगी

राष्ट्रपति 22 सितंबर को गुजरात के केवडिया जिले के एकता नगर में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान करेंगी

नशा मुक्त भारत अभियान की छठी वर्षगांठ पर नशा मुक्ति की राष्ट्रीय प्रतिज्ञा; इस महीने के अंत में भव्य राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन

नशा मुक्त भारत अभियान की छठी वर्षगांठ पर नशा मुक्ति की राष्ट्रीय प्रतिज्ञा; इस महीने के अंत में भव्य राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन

प्रधानमंत्री ने दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से लोगों की हुई मौत पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री ने दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से लोगों की हुई मौत पर शोक व्यक्त किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने गोवा की राजधानी पणजी में नारकोटिक्स नियंत्रण पर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने गोवा की राजधानी पणजी में नारकोटिक्स नियंत्रण पर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया

भारतीय वायु सेना की सारंग हेलि‍कॉप्टर टीम अल अलामीन अंतर्राष्ट्रीय एयरशो के लिए मिस्र पहुंची

भारतीय वायु सेना की सारंग हेलि‍कॉप्टर टीम अल अलामीन अंतर्राष्ट्रीय एयरशो के लिए मिस्र पहुंची

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss