Thursday, September 10, 2026
BREAKING
उप-राष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने ईटानगर में दिव्यांग बच्चों के लिए डोनी-पोलो मिशन स्कूल का दौरा किया केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पांच मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी है जो तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना राज्यों के 17 जिलों में फैली हैं, इससे भारतीय रेल के मौजूदा नेटवर्क में लगभग 540 किलोमीटर की वृद्धि होगी रक्षा मंत्री ने कोलंबो में श्रीलंका के राष्ट्रपति से मुलाकात की केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय फ्लोरोसिस दिवस पर राष्ट्रीय बहु-हितधारक कार्यशाला का आयोजन किया Horoscope Today: दैनिक राशिफल 10 सितंबर, 2026 Horoscope Today: दैनिक राशिफल 09 सितंबर, 2026 मोदी सरकार ने खोला 10,021 करोड़ का रेल खज़ाना — अब हमेशा के लिए बदल जाएगा दक्षिण भारत! प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के वडोदरा में 35,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी, उद्घाटन किया और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया नौसेना प्रमुख ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड की आधिकारिक यात्रा पर राष्ट्रपति 22 सितंबर को गुजरात के केवडिया जिले के एकता नगर में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान करेंगी

चंडीगढ़

रक्षा मंत्री ने कोलंबो में श्रीलंका के राष्ट्रपति से मुलाकात की

September 10, 2026 07:06 AM

भारत और श्रीलंका ने क्षेत्रीय सुरक्षा और समृद्धि सुनिश्चित करते हुए साझा प्रगति और जन कल्याण के प्रति अपने संकल्‍प की पुष्टि की

श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि घनिष्ठ मित्र और पड़ोसी होने के नाते, भारत सर्वप्रथम सहायता प्रदान करना अपना दायित्व मानता है और ऐसा करना जारी रखेगा

श्री अनुरा कुमारा दिसानायके ने कहा कि श्रीलंका कभी भी अपनी भूमि का उपयोग भारत के सुरक्षा हितों के प्रतिकूल गतिविधियों के लिए नहीं होने देगा

दोनों पक्षों ने श्रीलंकाई वायु सेना के लिए एल70 तोपों के उन्नयन और दोनों देशों के राष्ट्रीय कैडेट कोर और राष्ट्रीय रक्षा कॉलेजों के बीच सहयोग पर समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए

भारतीय रक्षा बलों द्वारा निर्मित तीन बेली पुलों का वर्चुअल तौर पर उद्घाटन किया गया
 
रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 9 सितंबर, 2026 को कोलंबो में श्रीलंका के राष्ट्रपति श्री अनुरा कुमारा दिसानायके से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच पारंपरिक रूप से सौहार्दपूर्ण संबंधों और आपसी विश्वास पर आधारित बहुआयामी साझेदारी के सभी पहलुओं को शामिल करते हुए महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

दोनों पक्षों ने सभ्यतागत रूप से जुडे, घनिष्ठ पड़ोसी और समुद्री साझेदार होने के नाते, भारत और श्रीलंका अपने विकास और जन कल्याण के लिए मिलकर निरंतर काम करने के साथ-साथ क्षेत्र की सुरक्षा, शांति और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए भी संयुक्त रूप से कार्य करने के प्रति अपनी इच्‍छा दोहराई। रक्षा मंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं देते हुए इस बात पर जोर दिया कि दोनों देशों के नागरिक मजबूत ऐतिहासिक और सभ्यतागत संबंधों के साथ-साथ जन-जन के आदान-प्रदान पर आधारित गहरी मित्रता साझा करते हैं।

रक्षा मंत्री का हार्दिक स्वागत करते हुए राष्ट्रपति श्री दिसानायके ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के साथ अपनी मुलाकातों को याद करते हुए दोहराया कि श्रीलंका कभी भी अपनी धरती को भारत के सुरक्षा हितों के प्रतिकूल किसी भी गतिविधि के लिए इस्तेमाल नहीं होने देगा।

राष्ट्रपति श्री दिसानायके ने चक्रवात दितवाह के दौरान सागर बंधु अभियान के तहत भारत द्वारा प्रदान की गई राहत सहायता और द्वीप के विभिन्न हिस्सों में पुनर्निर्माण और पुनर्वास कार्यों को सुगम बनाने के लिए नई दिल्ली द्वारा दिए गए व्यापक पुनर्वास पैकेज को लेकर आभार व्यक्त किया। रक्षा मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि श्रीलंका के सबसे करीबी मित्र और पड़ोसी होने के नाते, भारत ने कोई एहसान नहीं, बल्‍कि सर्वप्रथम सहायता प्रदान करना अपना कर्तव्य समझा है और भविष्य में भी ऐसा करना जारी रखेगा।

दोनों नेताओं ने भारतीय रक्षा बलों द्वारा निर्मित तीन बेली पुलों का वर्चुअल तौर पर उद्घाटन किया। दोनों पक्षों ने श्रीलंकाई वायु सेना के लिए एल70 तोपों के उन्नयन और दोनों देशों के राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के साथ ही राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालयों (एनडीसी) के बीच सहयोग पर समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान भी किया। श्रीलंकाई वायु सेना के लिए छह एल70 तोपों के उन्नयन का समझौता ज्ञापन भारत सरकार के अनुदान के अंतर्गत आता है। इन वायु रक्षा तोपों के उन्नयन से श्रीलंका में महत्वपूर्ण संपत्तियों की वायु रक्षा संरचना को काफी मजबूती मिलेगी। ये वायु रक्षा तोपें पहले भारत द्वारा श्रीलंकाई वायु सेना को प्रदान की गई थीं।

भारत के एनडीसी और श्रीलंका के एनडीसी के बीच शैक्षणिक सहयोग पर हुए समझौता ज्ञापन से ज्ञान का आदान-प्रदान सुगम होगा, जो दोनों सहयोगी संस्थानों के बीच शैक्षणिक संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। एनसीसी सहयोग पर हुए समझौता ज्ञापन से भारत और श्रीलंका के बीच एनसीसी युवा विनिमय कार्यक्रम को औपचारिक रूप दिया जाएगा। यह विनिमय कार्यक्रम दुनिया भर के विभिन्न देशों के एनसीसी कैडेटों को हर साल नई दिल्ली आने और एनसीसी कार्यक्रमों में भाग लेने का एक मूल्यवान अवसर प्रदान करता है।

****

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

उप-राष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने ईटानगर में दिव्यांग बच्चों के लिए डोनी-पोलो मिशन स्कूल का दौरा किया

उप-राष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने ईटानगर में दिव्यांग बच्चों के लिए डोनी-पोलो मिशन स्कूल का दौरा किया

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पांच मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी है जो तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना राज्यों के 17 जिलों में फैली हैं, इससे भारतीय रेल के मौजूदा नेटवर्क में लगभग 540 किलोमीटर की वृद्धि होगी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय फ्लोरोसिस दिवस पर राष्ट्रीय बहु-हितधारक कार्यशाला का आयोजन किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय फ्लोरोसिस दिवस पर राष्ट्रीय बहु-हितधारक कार्यशाला का आयोजन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के वडोदरा में 35,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी, उद्घाटन किया और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के वडोदरा में 35,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी, उद्घाटन किया और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया

नौसेना प्रमुख ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड की आधिकारिक यात्रा पर

नौसेना प्रमुख ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड की आधिकारिक यात्रा पर

राष्ट्रपति 22 सितंबर को गुजरात के केवडिया जिले के एकता नगर में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान करेंगी

राष्ट्रपति 22 सितंबर को गुजरात के केवडिया जिले के एकता नगर में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान करेंगी

नशा मुक्त भारत अभियान की छठी वर्षगांठ पर नशा मुक्ति की राष्ट्रीय प्रतिज्ञा; इस महीने के अंत में भव्य राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन

नशा मुक्त भारत अभियान की छठी वर्षगांठ पर नशा मुक्ति की राष्ट्रीय प्रतिज्ञा; इस महीने के अंत में भव्य राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन

प्रधानमंत्री ने दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से लोगों की हुई मौत पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री ने दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से लोगों की हुई मौत पर शोक व्यक्त किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने गोवा की राजधानी पणजी में नारकोटिक्स नियंत्रण पर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने गोवा की राजधानी पणजी में नारकोटिक्स नियंत्रण पर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया

भारतीय वायु सेना की सारंग हेलि‍कॉप्टर टीम अल अलामीन अंतर्राष्ट्रीय एयरशो के लिए मिस्र पहुंची

भारतीय वायु सेना की सारंग हेलि‍कॉप्टर टीम अल अलामीन अंतर्राष्ट्रीय एयरशो के लिए मिस्र पहुंची

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss