🔴 मेष राशि
आपको धन की कमी महसूस होगी। लोगों से ज्यादा सलाह न लें, वरना अनावश्यक भ्रमित हो जायेंगे। महिलाओं को अपना व्यवहार संयमित रखना चाहिये। मन में अनेक प्रकार के विचार एक साथ आयेंगे। महत्त्वपूर्ण कार्यों को लेकर उदासीन हो सकते हैं। आपके मान-सम्मान में कमी आ सकती है।
🟢 वृषभ राशि
आपके रुके हुये कार्य गतिशील होने की सम्भावना है। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। नयी तकनीक के प्रति जिज्ञासु रहेंगे। परिश्रम का बेहतरीन परिणाम प्राप्त होगा। लेपटॉप एवं मोबाइल आदि की स्क्रीन के सामने ज्यादा समय न बितायें। आँखों में परेशानी और सिरदर्द की समस्या हो सकती है।
🟡 मिथुन राशि
व्यापार में प्रतिद्वन्द्वियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। घर का वातावरण सुखद रहेगा। सरकारी लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। आपकी सलाह से लोगों को काफी लाभ मिलेगा। अचल सम्पत्ति खरीदने का विचार मन में आयेगा।
🔵 कर्क राशि
आपकी दिनचर्या अव्यवस्थित रहने वाली है। बच्चे माता-पिता के आदेश का सख्ती से पालन करें। दोपहर के बाद का समय आपके लिये अत्यन्त सुखद रहने वाला है। आप लम्बी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। अटके हुये धन का लाभ आपको मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको सुधार करना पड़ेगा।
🟠 सिंह राशि
अपनी कमियों को लेकर थोड़े कुण्ठित हो सकते हैं। आहङ्कारी व्यवहार के कारण स्वजन आपसे नाराज हो सकते हैं। अधिकारी वर्ग से अपना व्यवहार अच्छा रखें। कृषि कार्यों से जुड़े लोगों को धन की कमी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मन में साहसिक कार्य करने की इच्छाशक्ति जागृत होगी।
🟣 कन्या राशि
नये कार्यों में आप निवेश कर सकते हैं। अधीनस्थ कर्मचारी आपसे अत्यन्त प्रसन्न रहने वाले हैं। दूर के स्थानों की यात्रा करने के योग बन रहे हैं। प्रियजनों के साथ आप काफी अच्छा समय बितायेंगे। मीडिया समूह से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।
🩷 तुला राशि
घर का वातावरण बहुत ही सुखमय रहेगा। कड़वी भाषा का प्रयोग करना उचित नहीं है। विवाहेतर सम्बन्धों से दूरी बनाकर रखें। क्रोध पर नियन्त्रण रखें। आपको कठोर निर्णय लेने पड़ेंगे। आप लोगों के लिये प्रेरणा का केन्द्र बनेंगे।
🦂 वृश्चिक राशि
कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन की प्रशंसा होगी। रचनात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे। परिवार में सभी आपसे बहुत प्रसन्न रहेंगे। किसी मांगलिक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं। आप जो काम सोचेंगे उसे पूरा कर लेंगे। व्यापार में अत्यधिक व्यस्तता रहेगी।
🏹 धनु राशि
अपना मन सदैव शान्त रखें। स्वार्थी लोग आपके सम्पर्क में रहेंगे। इसीलिये लोगों से सोच-समझकर ही अपनी बातें शेयर करें। पहले की गयी गलती का परिणाम आपको भुगतना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों को लेकर आप थोड़े परेशान रहेंगे। घरेलू खर्च को लेकर आपका बजट गड़बड़ा सकता है।
🐊 मकर राशि
दिन की शुरुआत किसी शुभ खबर से होगी। व्यवसाय में आपको अपेक्षा से अधिक धन लाभ होगा। प्रेम सम्बन्धों को पर्याप्त समय देंगे। आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। प्रेमीजन के साथ मतभेद दूर होंगे। गलत बातों में अपना समय बर्बाद न करें।
🌊 कुंभ राशि
आज कार्यक्षेत्र में मन नहीं लगेगा। रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी होने के कारण मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। अपने काम के प्रति निष्ठावान रहें। मन में सन्तुष्टि का भाव रहेगा। कारोबार में आपको बड़ा ऑर्डर मिल सकता है।
🐟 मीन राशि
व्यवसाय में आकस्मिक धन हानि झेलनी पड़ सकती है। मेहनत का सार्थक परिणाम मिलेगा। धर्म-कर्म के प्रति बोरियत महसूस होगी। पिता के किसी निर्णय से आप नाराज हो सकते हैं। अनर्गल कार्यों में अधिक ध्यान न लगायें। सहकर्मी आपकी काफी सहायता करेंगे।