🔴 मेष राशि
आपका आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व की अनुभूति होगी। दाम्पत्य जीवन अत्यन्त शुभ रहने वाला है। सेहत की दृष्टि से दिन काफी अच्छा है। बुद्धिमान लोगों की संगत से आपको लाभ प्राप्त होगा। नयी नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं।
🟢 वृषभ राशि
आज आपको काफी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। परिवार के लोग एक साथ बैठकर किसी गम्भीर विषय पर चर्चा करेंगे। आपके मन में बहुत सारे सवाल रहेंगे, जिनके जवाब के लिये आपको काफी धैर्य रखना होगा। मांगलिक कार्यों में धन खर्च कर सकते हैं। इसका ध्यान रखें कि आय और व्यय में सन्तुलन बना रहे।
🟡 मिथुन राशि
कार्यक्षेत्र में नये मित्र बन सकते हैं। प्रेमीजन के साथ विवाह की चर्चा कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध मधुर होंगे। आज आप अपने ऊपर काफी ध्यान देंगे। यदि आप नयी जॉब ढूँढ रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी।
🔵 कर्क राशि
व्यावसायिक गतिविधियाँ सुचारु रूप से चलती रहेंगी। पेट में कब्ज की समस्या होने की आशंका है। पैकेज्ड फूड का सेवन आज न करें। अधीनस्थ कर्मचारियों पर नियन्त्रण बनाये रखें। आज आप दिखावे में अधिक धन खर्च कर सकते हैं। बच्चों के ऊपर होमवर्क पूरा करने का दबाव रहेगा।
🟠 सिंह राशि
आप जिस कार्य के लिये काफी समय से प्रयासरत थे, उसे पूरा कर सकते हैं। नया ज्ञान सीखने की कोशिश कर सकते हैं। इसका आपको काफी अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। मित्रों की सहायता से व्यापार में लाभ हो सकता है। पारिवारिक कलह दूर होगी।
🟣 कन्या राशि
कार्यक्षेत्र में आपका दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। आज किसी को धन उधार न दें। आपकी सलाह लोगों के लिये काफी सहायक रहने वाली है। अनावश्यक बहसबाजी से स्वयं को दूर रखें। आपको लम्बी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है।
🩷 तुला राशि
कार्यक्षेत्र में आपका पूर्ण प्रभाव रहेगा। अपने लक्ष्यों को लेकर अत्यन्त सक्रिय हो सकते हैं। इससे आपके आत्मबल में वृद्धि होगी। सन्तान के प्रति आपका स्नेह और अधिक बढ़ेगा। विद्यार्थी नये विषयों का अध्ययन कर सकते हैं। शत्रु आपके सामने काफी कमजोर दिखेंगे।
🦂 वृश्चिक राशि
आप अपने काम के प्रति अत्यन्त समर्पित रहेंगे। लेकिन लोग आपका मजाक बना सकते हैं। वैवाहिक जीवन में संवादहीनता की स्थिति पनप सकती है। दूसरों पर आप अपनी मर्जी न थोपें। घरेलू समस्याओं से घिरे रहेंगे।
🏹 धनु राशि
दाम्पत्य जीवन में प्रेम-भावना बढ़ेगी। आज दिन अत्यन्त शुभ रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में उत्तम सफलता मिलने की प्रबल सम्भावना है। आपको सरकार से सम्मान और पुरस्कार प्राप्त हो सकता है। लोग आपकी बातों को अत्यन्त गम्भीरता से लेंगे।
🐊 मकर राशि
आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन आयेगा। आपकी जीवनशैली में भी सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। कारोबार की जटिल समस्यायें आज हल हो सकती हैं। दोपहर तक कुछ सोच-विचार में रहेंगे। आपको बड़ा निवेश करने से लाभ मिल सकता है।
🌊 कुंभ राशि
आप किसी बड़े काम की योजना बना सकते हैं। कारोबारियों की दैनिक आय में वृद्धि होगी। मन प्रसन्नता और उत्साह से भरपूर रहेगा। घर के सदस्यों के बीच आपसी सामंजस्य कम हो सकता है। मार्केटिंग से जुड़े हुये लोगों की आय बढ़ सकती है। बातचीत के दौरान शब्दों के चयन में सावधानी रखें।
🐟 मीन राशि
पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरपूर रहेगा। आज नजदीकी लोग आपकी बातों से आहत हो सकते हैं। सभी के प्रति विनम्र और सहज व्यवहार रखें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विवादों से दूर रहने का प्रयास करें।