Sunday, September 13, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री की चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक विशाखापत्तनम में पश्चिमी नौसेना कमान में कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव टेबल टॉप एक्सरसाइज संपन्न केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने आंध्र प्रदेश में क्रिटिकल केयर ब्लॉक और एकीकृत सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशालाओं का उद्घाटन किया केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री, श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने फिलीपींस गणराज्य की प्रथम महिला, महामहिम श्रीमती लुईस अरानेता-मार्कोस से मुलाकात की Horoscope Today: दैनिक राशिफल 13 सितंबर, 2026 BRICS Business Forum 2026 के दौरान प्रधानमंत्री का संबोधन उपराष्ट्रपति ने दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव को 'मिनी इंडिया' बताया, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और प्रशासक श्री प्रफुल्ल पटेल के नेतृत्व में हुए विकास की सराहना की "आज के छात्र कल के लोकतंत्र के पथप्रदर्शक": मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार भारत ने एचपीवी वैक्सीन की 80 लाख खुराकें दीं, जो कि सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है Horoscope Today: दैनिक राशिफल 12 सितंबर, 2026

दैनिक राशिफल

Horoscope Today: दैनिक राशिफल 13 सितंबर, 2026

September 13, 2026 08:00 AM

🔴 मेष राशि

आज विद्यार्थियों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। अपने लक्ष्य को लेकर अत्यन्त सजग रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ राजनीति का सामना करना पड़ेगा। अनावश्यक बातों को लेकर तनाव में हो सकते हैं। दूसरों पर अधिक निर्भर न रहें।

🟢 वृषभ राशि

आपके सामने अचानक परेशानियाँ खड़ी हो सकती हैं। वाहन में कुछ खराबी आ सकती है। गूढ़ विद्याओं को सीखने के प्रति इच्छा जागृत होगी। एलर्जी और गर्मी को लेकर परेशानी होगी। आय को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं।

🟡 मिथुन राशि

दाम्पत्य सम्बन्धों में अविश्वास की भावना हो सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षकों का अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पा रहा है। लेकिन फिर भी आपको पढ़ाई पर अत्यधिक ध्यान देना चाहिये। आज माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। प्रेमीजन के साथ अच्छा समय बितायेंगे।

🔵 कर्क राशि

अपनी प्रतिभा का उपयोग कर पायेंगे। छोटे भाई बहनों को लेकर थोड़ी चिन्ता हो सकती है। प्रेमीजन के साथ एकान्त में समय बितायेंगे। किसी महत्त्वपूर्ण कार्य के उद्देश्य से यात्रा कर सकते हैं। बेरोजगार लोगों को नयी नौकरी मिल सकती है।

🟠 सिंह राशि

किसी महत्त्वपूर्ण कार्य को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। आज धन उधार न दें, वरना वापस मिलने में कठिनायी हो सकती है। अपरिचितों पर विश्वास करने से बचना चाहिये। दूसरों के झगड़ों में पड़ने से बचें। बाहर का भारी और तला-भुना भोजन करने से आपको बचना चाहिये।

🟣 कन्या राशि

नयी सम्पत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर के नवीनीकरण की योजना बना सकते हैं। नकदी की समस्या हल हो सकती है। नया रोजगार शुरू करने के लिये दिन बहुत ही अच्छा है।

🩷 तुला राशि

आज किसी को उधार धन न दें। रुका हुआ धन आपको वापस नहीं मिलेगा। अत्यधिक वाचालता और क्रोध के कारण आपके सम्बन्ध प्रभावित होंगे। इन्श्योरेन्स में आप धन का निवेश करेंगे। यात्रा के दौरान परेशानी महसूस होगी। विवाहेतर सम्बन्धों को लेकर आकर्षित हो सकते हैं। जोड़ों और घुटनों में दर्द की समस्या हो सकती है।

🦂 वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिये शुभ फलप्रदायक होने वाला है। विरोधी आपके सामने परास्त होंगे। घर परिवार की किसी समस्या का समाधान मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोग अपनी कूटनीतिक क्षमता का प्रयोग करते हुये कोई बड़ा काम कर सकते हैं। दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रेम बढ़ेगा।

🏹 धनु राशि

अति आत्मविश्वास में आकर काम करने से बचें। बुद्धिमान मित्रों से सलाह लेकर काम करना हितकर होगा। आज आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। उच्च पद पर आसीन लोगों को महत्त्वपूर्ण पेपर्स सम्भालकर रखने चाहिये। अपने तौर-तरीकों में आप बदलाव ला सकते हैं।

🐊 मकर राशि

आज कुछ बारीक गलतियाँ कर सकते हैं, जिसके कारण आपको बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। आज आप सही भाषा का प्रयोग करें। ट्रेवल्स का व्यापार करने वालों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। दूसरों के मामलों में अनावश्यक राय न दें। वैवाहिक जीवन सुखदायी रहेगा।

🌊 कुंभ राशि

परिवार के साथ शॉपिंग के लिये जा सकते हैं। मनोबल में कमी के कारण काम में पूरा मन नहीं लगा पा रहे हैं। आपको कारोबार में नये तरीकों के प्रयोग से बचना चाहिये। सोशल मीडिया के माध्यम से आपको नये मित्र मिल सकते हैं। आपके विरोधी भी आपका सम्मान करेंगे। अधिक सोच-विचार न करें।

🐟 मीन राशि

आपके व्यवहार में कुछ सकारात्मक परिवर्तन होंगे, जिससे आपके परिजन अत्यन्त प्रसन्न होंगे। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपको पुराने अनुभवों का लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। दूसरों पर निर्भर न रहें।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss