Friday, September 18, 2026
BREAKING
Latest Punjab News September 2026 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में अन्नपूर्णा योजना के तहत किस्त जारी करने के दौरान एक सभा को संबोधित किया आत्मनिर्भर भारत: बेंगलुरु में रक्षा मंत्री और नागर विमानन मंत्री की उपस्थिति में, एचएएल भारतीय वायु सेना को एलसीए तेजस फ्री-ऑक्शन ट्विन सीटर ट्रेनर और एचटीटी 40 बेसिक ट्रेनर विमान तथा पीएचएल को ध्रुव एनजी हेलीकॉप्टर सौंपेगा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अनुसूची एच, एच1 और एक्स दवाओं पर नियामकीय निगरानी मजबूत करने के लिए औषधि नियम, 1945 में संशोधन का प्रस्ताव रखा सेमीकॉन 2.0 में डिजाइन, इक्विपमेंट, फैब, एडवांस्ड पैकेजिंग, आरएंडडी और प्रतिभा विकास पर ध्यान केंद्रित करने के साथ भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को मजबूती मिलेगी Horoscope Today: दैनिक राशिफल 18 सितंबर, 2026 रूस पर वार, भारत पर भी तलवार! अमेरिकी संसद से पास हुआ वह बिल जो बदल सकता है दुनिया की व्यापारिक तस्वीर प्रधानमंत्री ने प्रमुख सीईओ के साथ सेमीकंडक्टर गोलमेज बैठक की अध्यक्षता की गृह मंत्रालय ने शहजाद भट्टी नेटवर्क को UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित किया: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह भारतीय तटरक्षक का 43वां कमांडर्स सम्मेलन 17 सितंबर से नई दिल्ली में शुरू हो रहा है

पंजाब

Latest Punjab News September 2026

September 18, 2026 08:13 AM

*पंजाब में 'स्वच्छता ही सेवा-2026' अभियान की शुरुआत*

*पखवाड़ा अभियान के दौरान सफाई और जिम्मेदाराना तरीके से कूड़े-कचरे के प्रबंधन के लिए ग्रामीण समुदायों को किया जाएगा लामबंद*

*राज्य भर में लोगों की भागीदारी और सफाई के स्थायी अभ्यासों को प्रोत्साहित करेगा यह अभियान*

चंडीगढ़/एस.ए.एस. नगर, 17 सितंबर:


राज्य भर में साफ़-सफ़ाई सुनिश्चित करने के लिए आज 'स्वच्छता ही सेवा' (एस.एच.एस.)-2026 अभियान की शुरुआत की गई। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2026 तक पंद्रह दिनों तक चलने वाले इस अभियान के तहत राज्य भर में ग्रामीण समुदायों की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता और स्वच्छता के प्रयासों को और मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। यह अभियान आज एस.ए.एस. नगर स्थित जल आपूर्ति और स्वच्छता विभाग के मुख्य दफ्तर में एस.बी.एम. (जी) के मिशन डायरेक्टर डॉ. सैयद सहरीश अली असगर की मौजूदगी में शुरू हुआ।

"स्वच्छ में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत" थीम के तहत चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य सफाई सुनिश्चित करने के लिए जमीनी स्तर पर 'लोगों की भागीदारी' को सुनिश्चित करना है। इस दौरान ग्राम पंचायतों, ग्रामीण परिवारों, सामुदायिक समूहों, युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों, चुने हुए प्रतिनिधियों और अन्य संबंधित पक्षों को स्वच्छता अभियानों में हिस्सा लेने और जिम्मेदाराना तरीके से स्वच्छता तथा कूड़ा-कचरा प्रबंधन संबंधी तरीके अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

ग्रामीण क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देते हुए इस अभियान का उद्देश्य सफाई और स्वच्छता के प्रति सामुदायिक जिम्मेदारी को प्रोत्साहित करना है। इस दौरान गांवों और ग्रामीण इकाइयों में विभिन्न गतिविधियां करवाई जाएंगी, जिनमें मौके पर ही कूड़े को अलग-अलग करना, ठोस और प्लास्टिक कचरे का सुचारू भंडारण तथा प्रबंधन, कूड़े-कचरे में कमी लाना, पुनः उपयोग और रीसाइक्लिंग, सार्वजनिक स्थानों की सफाई और स्वच्छता संबंधी इकाइयों का रख-रखाव शामिल है। इस दौरान समुदायों को स्थानीय सफाई संबंधी चुनौतियों की पहचान करने और उनसे निपटने के लिए व्यावहारिक अभ्यासों में हिस्सा लेने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मिशन डायरेक्टर डॉ. सैयद सहरीश अली असगर ने कहा कि सफाई एक निरंतर चलने वाला और सामुदायिक भागीदारी वाला प्रयास है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही सेवा के उद्देश्यों को तभी पूरा किया जा सकता है जब सभी नागरिक सफाई संबंधी गतिविधियों में सक्रिय रूप से हिस्सा लेंगे और साफ-सुथरे आस-पास को बनाए रखने को अपनी जिम्मेदारी समझेंगे। उन्होंने स्टाफ और जमीनी स्तर पर काम करने वाले लोगों को सफाई का संदेश ग्रामीण समुदायों तक पहुंचाने और लोगों को साफ-सुथरे आस-पास को बनाए रखने के लिए अपने व्यवहार में बदलाव लाने के लिए प्रोत्साहित करने को भी कहा।

इस दौरान पी.एम.आई.डी.सी. के एस.डब्ल्यू.एम./एस.बी.एम.यू. विभाग की प्रोजेक्ट असिस्टेंट श्रीमती रितिका आहूजा ने अधिकारियों और स्टाफ के लिए तकनीकी जागरूकता पर एक सत्र करवाया। पी.एम.आई.डी.सी. के विशेषज्ञ ने सफाई और कूड़ा-कचरा प्रबंधन पर लैक्चर दिया, जिसमें कूड़े के योजनाबद्ध निपटारे, मौके पर ही कूड़े को अलग-अलग करने और सामुदायिक भागीदारी पर विशेष जोर दिया गया।

सम्मेलन में भाग लेने वालों को संबोधित करते हुए आई.पी.सी.ए. की जनरल मैनेजर डॉ. रीना चड्ढा ने प्लास्टिक के कचरे के प्रबंधन और प्लास्टिक को उत्पादों में रीसाइकल करने पर विशेष जोर दिया तथा कूड़े के सुचारू प्रबंधन के लिए चार-चरणीय पृथक्करण के महत्व के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने प्लास्टिक के कूड़े के गलत निपटारे के कारण पैदा होने वाली पर्यावरण संबंधी समस्याओं के बारे में लोगों को जागरूक किया और कूड़ा घटाने, कूड़े के सुचारू पृथक्करण, एकत्र करने, रीसाइकल करने और जिम्मेदारी से निपटारा करने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस सत्र के दौरान गांवों, सार्वजनिक स्थानों और जल स्रोतों में प्लास्टिक की गंदगी को रोकने में ग्रामीण समुदाय की भूमिका को भी उजागर किया गया।

इस लॉन्च कार्यक्रम को अमली जामा पहनाने के सुहृदय प्रयास के तहत मुख्य दफ्तर में और आस-पास सफाई अभियान चलाया गया। मिशन डायरेक्टर डॉ. सैयद सहरीश अली असगर ने स्टाफ के साथ सफाई गतिविधि में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया और संदेश दिया कि सफाई की शुरुआत व्यक्तिगत जिम्मेदारी और सामूहिक कोशिश से ही होती है।

कार्यक्रम का समापन 'स्वच्छता शपथ' लेने के साथ हुआ। अधिकारियों और स्टाफ ने सामूहिक रूप से सफाई बनाए रखने, गंदगी फैलने से रोकने, कूड़ा-प्रबंधन के जिम्मेदाराना तरीके अपनाने और साफ, स्वस्थ तथा हरा-भरा वातावरण सुनिश्चित करने के लिए आगे आने और दूसरों को प्रोत्साहित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

*ग्रामीण पंजाब में 'जन भागीदारी' को बढ़ाने के लिए विशेष गतिविधियां*

डॉ. सैयद सहरीश अली असगर ने बताया कि पंजाब के लिए राज्य कार्यान्वयन योजना के अनुसार यह अभियान विशेष गतिविधियों की श्रृंखला के माध्यम से लागू किया जाएगा, जिसका उद्देश्य ग्रामीण और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता, भागीदारी और सफाई के निरंतर अभ्यासों को बनाए रखना है। उन्होंने आगे बताया कि इस अभियान में सफाई लक्ष्य इकाइयों/अधिक कूड़े वाले स्थानों का कायाकल्प, 'स्वच्छ पाठशाला-युवा फॉर स्वच्छता', साफ सार्वजनिक स्थान, जन भागीदारी जागरूकता अभियान, सफाई मित्र सुरक्षा सेवा और सम्मान कैंप तथा 'स्वच्छता से समृद्धि' जैसे कार्यक्रम शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब में सफाई और स्वच्छता गतिविधियों में ग्रामीण समुदाय की सक्रिय भागीदारी इस अभियान की मुख्य प्राथमिकता होगी। ग्राम पंचायतों और गांव-स्तरीय संस्थाओं द्वारा श्रमदान, गलियों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई, सार्वजनिक सफाई सुविधाओं का रख-रखाव और स्वच्छता, साझा क्षेत्रों से कूड़ा हटाने, जल स्रोतों की सुरक्षा और घरेलू तथा प्लास्टिक कूड़े के सुचारू प्रबंधन के बारे में निवासियों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यह अभियान ग्रामीण युवाओं, महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों, स्कूली विद्यार्थियों, वालंटियरों, चुने हुए प्रतिनिधियों और अन्य स्थानीय भागीदारों को गांव की सफाई गतिविधियों में सक्रिय रूप से भागीदार बनने के लिए भी प्रेरित करेगा। हर अभियान के बाद सफाई को बनाए रखने की ओर विशेष ध्यान दिया जाएगा ताकि अभियान एक बार का प्रयास न रहकर नियमित अभ्यासों और स्थायी व्यवहारिक बदलाव का रूप धारण कर सके।

----------

‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 240वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 526 स्थानों पर छापेमारी; 265 व्यक्ति काबू

पुलिस टीमों द्वारा 196 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई

लोग ‘एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946’ के माध्यम से गैंगस्टरों के बारे में गुप्त रूप से कर सकते हैं रिपोर्ट

‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के 565वें दिन 109 नशा तस्कर काबू

चंडीगढ़, 17 सितंबर:


‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 240वें दिन पंजाब पुलिस ने आज राज्य भर में गैंगस्टरों के सहयोगियों के रूप में चिन्हित और मैप किए गए 526 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए ‘गैंगस्टरां ते वार’ एक निर्णायक अभियान है, जिसकी शुरुआत पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा 20 जनवरी, 2026 को की गई थी। सभी जिलों की पुलिस टीमें ‘एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स’ पंजाब के समन्वय से राज्य भर में विशेष अभियान चला रही हैं।

240वें दिन पुलिस टीमों ने 265 व्यक्तियों को तीन हथियारों सहित गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 71,522 हो गई है।

इसके अलावा 196 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने इस अभियान के दौरान नौ भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

लोग ‘एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946’ के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गुप्त रूप से रिपोर्ट कर सकते हैं तथा अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना भी दे सकते हैं।

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के विरुद्ध अपने अभियान ‘युद्ध नशों  विरुद्ध’ को 565वें दिन भी जारी रखा, जिसके तहत आज 109 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 465 ग्राम हेरोइन, 180 किलोग्राम भुक्की, 492 नशीली गोलियां तथा 12,200 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही, केवल 565 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या 78,018 तक पहुंच गई है। नशा छुड़ाने के अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 19 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास के लिए राजी किया है।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss