Sunday, September 06, 2026
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस: वह तारीख जो अब बदल देगी लाखों बेटियों की तक़दीर भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की एक और छलांग: जीएसएलवी-एफ17 ने रचा इतिहास अयोध्या ट्रस्ट को मिला पहला सीईओ: 'ऑपरेशन सिंदूर' के वायुसेना हीरो एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा संभालेंगे प्रशासनिक कमान! Horoscope Today: दैनिक राशिफल 02 सितंबर, 2026 आतंकवाद पर मोदी की दो-टूक: शहबाज़ शरीफ की मौजूदगी में एससीओ मंच से कड़ा संदेश Horoscope Today: दैनिक राशिफल 01 सितंबर, 2026 प्रधानमंत्री श्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का विदेशी नेताओं को दिया जाना वाला सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया उपराष्ट्रपति सजावटी मछली पालन के विस्‍तार के लिए रणनीतिक कार्ययोजना “मिशन रंगीन मछली 2031” जारी करेंगे श्री राजनाथ सिंह और श्री योगी आदित्‍यनाथ ने लखनऊ छावनी में 100 करोड़ रुपये से अधिक की 14 विकास परियोजनाओं के लिए भूमि पूजन किया नीट-पीजी 2026 का देश भर में मजबूत सुरक्षा और तत्क्षण निगरानी के साथ सफलतापूर्वक आयोजन किया गया

पंजाब

Punjab Latest News 2026

April 17, 2026 06:34 AM

गैंगस्टरां ते वार का 86वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 566 स्थानों पर छापेमारी; 238 गिरफ्तार

— पुलिस टीमों ने 68 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की, 171 को पूछताछ के बाद रिहा किया

— लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से गोपनीय रूप से दे सकते हैं जानकारी

— ‘युद्ध नशों  विरुद्ध’ के 411वें दिन 128 नशा तस्कर गिरफ्तार

चंडीगढ़, 16 अप्रैल:


मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत चलाए जा रहे अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 86वें दिन पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में व्यापक कार्रवाई करते हुए गैंगस्टरों के सहयोगियों से जुड़े 566 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि  'गैंगस्टरां ते वार'20 जनवरी 2026 को पुलिस महानिदेशक गौरव यादव द्वारा शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य पंजाब को गैंगस्टर मुक्त बनाना है। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के समन्वय से राज्य के सभी जिलों में यह विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

आज की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो हथियार बरामद करते हुए 238 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 21,652 तक पहुंच गई है।

इसके अतिरिक्त 68 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की गई, जबकि 171 व्यक्तियों को पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान 6 फरार अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया।

पंजाब पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे गैंगस्टरों और आपराधिक गतिविधियों के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर गोपनीय रूप से साझा करें, ताकि अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

इस दौरान नशों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान ‘युद्ध नशों  विरुद्ध’ के 411वें दिन भी कार्रवाई जारी रखते हुए पुलिस ने 128 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 998 ग्राम हेरोइन, 12 किलोग्राम गांजा, 21 किलोग्राम भुक्की, 616 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 1840 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।

इस अभियान के तहत पिछले 411 दिनों में कुल 59,175 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जो इस दिशा में पुलिस की निरंतर और सख्त कार्रवाई को दर्शाता है।
नशा मुक्ति के प्रयासों के तहत आज 14 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास उपचार के लिए प्रेरित किया गया, जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss