Saturday, September 19, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री आज 20वें रोजगार मेले में सरकार में 51 हजार से अधिक नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे रक्षा मंत्री और नागर विमानन मंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने भारतीय वायु सेना को 2 एलसीए एफओसी दो सीटर ट्रेनर और 3 एचटीटी-40 बेसिक ट्रेनर तथा पवन हंस लिमिटेड को 4 ध्रुव एनजी हेलीकॉप्टर सौंपे भारतीय रेलवे ने महाराष्ट्र में चौक-कर्जत रेलवे खंड के दोहरीकरण को 497 करोड़ रुपये की लागत की मंजूरी श्री जे. पी. नड्डा ने मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रगति की समीक्षा की; राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और पीपीपी मॉडल की सराहना की महिला एवं बाल विकास मंत्रालय विशेष अभियान के छठे चरण के कार्यान्वयन के लिए तैयार Horoscope Today: दैनिक राशिफल 19 सितंबर, 2026 प्रोजेक्ट चीता के चार साल पूरे, भारत में तेज़ रफ़्तार शिकारियों का कुनबा बढ़कर हुआ 52 Latest Punjab News September 2026 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में अन्नपूर्णा योजना के तहत किस्त जारी करने के दौरान एक सभा को संबोधित किया आत्मनिर्भर भारत: बेंगलुरु में रक्षा मंत्री और नागर विमानन मंत्री की उपस्थिति में, एचएएल भारतीय वायु सेना को एलसीए तेजस फ्री-ऑक्शन ट्विन सीटर ट्रेनर और एचटीटी 40 बेसिक ट्रेनर विमान तथा पीएचएल को ध्रुव एनजी हेलीकॉप्टर सौंपेगा

सोशल वेलफेयर

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय विशेष अभियान के छठे चरण के कार्यान्वयन के लिए तैयार

September 19, 2026 06:48 AM

विशेष अभियान के पांचवे चरण के तहत देशभर में 1,95,000 से अधिक स्वच्छता अभियान आयोजित किए गए

10,126 जन शिकायतों और 1,877 शिकायत अपीलों का निपटारा किया गया
 
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय विशेष अभियान के छठे चरण  के कार्यान्वयन के लिए तैयारियों में जुटा है। इस अभियान के तहत मंत्रालय के सभी कार्यालयों और संस्थानों में सक्रिय भागीदारी, मापनीय परिणाम और दीर्घकालिक प्रभाव सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

मंत्रालय अभियान के प्रमुख मानकों और लक्ष्यों के अनुरूप गतिविधियों को सुव्यवस्थित कर रहा है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सचिव श्री अनिल मलिक ने मंत्रालय के सभी कार्यालयों से अभियान में उत्साह और सक्रियता के साथ भाग लेने का आग्रह किया है।

विशेष अभियान के पांचवें चरण की उपलब्धियां

विशेष अभियान का पांचवां चरण 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2025 तक चला। इसके बाद अभियान 1 नवंबर, 2025 से 31 अगस्त, 2026 तक जारी रहा। इस दौरान मंत्रालय द्वारा स्वच्छता, अभिलेख प्रबंधन तथा लंबित संदर्भों के निपटान के लिए विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं।

मंत्रालय ने आंगनवाड़ी केंद्रों, बाल देखभाल संस्थानों, वन स्टॉप सेंटरों, सखी निवासों और शक्ति सदनों सहित देश भर में 1,95,620 स्वच्छता अभियान चलाए। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप 26,506 वर्ग फुट कार्यालय स्थान खाली हुआ। कबाड़ और ई-कचरे के निपटान से 14,29,703 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

मंत्रालय ने रिकॉर्ड प्रबंधन के अंतर्गत, 6,267 भौतिक फाइलों और 3,874 ई-फाइलों की समीक्षा की, जिनमें से 3,591 ई-फाइलें बंद कर दी गईं। मंत्रालय ने 35 सांसद संबंधी संदर्भों, 11 संसदीय आश्वासनों और अभियान के दौरान 28 राज्य सरकार संबंधी संदर्भों का भी निपटारा किया। इसके अतिरिक्त, 10,126 जन शिकायतों और 1,877 शिकायत अपीलों का समाधान किया गया।

जीवन को सुगम बनाने के लिए पोषण ट्रैकर का उपयोग

मंत्रालय ने विशेष अभियान के पांचवें चरण  के तहत एक सर्वोत्तम प्रक्रिया के रूप में, पोषण ट्रैकर डेटाबेस का उपयोग करके प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) के संभावित लाभार्थियों की "सूची" तैयार की। यह पहल पात्र लाभार्थियों के लिए लाभों तक पहुंच को आसान बनाने के प्रयासों का समर्थन करती है।

विशेष अभियान के पांचवें चरण के दौरान, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न स्थानों पर आयोजित गतिविधियों में भाग लिया और उनकी समीक्षा की। महिला एवं बाल विकास मंत्री ने सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए नई दिल्ली स्थित शास्त्री भवन, जीवन विहार और जीवन तारा बिल्डिंग में मंत्रालय के कार्यालयों का दौरा किया। महिला एवं बाल विकास विभाग के अपर सचिव और सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास संस्थान (एसपीएनआईडब्ल्यूसीडी) की निदेशक ने लखनऊ स्थित एसपीएनआईडब्ल्यूसीडी के क्षेत्रीय केंद्र का निरीक्षण किया और अभियान की प्रगति की समीक्षा की।

मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर और दिल्ली स्थित एसपीएनआईडब्ल्यूसीडी में आयोजित स्वच्छता अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया। विशेष अभियान के छठें चरण में समन्वित भागीदारी, स्पष्ट लक्ष्य और ऐसे परिणाम सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाएगा जो अभियान अवधि के बाद भी जारी रह सकें।

*****

Have something to say? Post your comment

और सोशल वेलफेयर समाचार

एनएमबीए की पहुंच 34.54 करोड़ नागरिकों तक, जिनमें 13.70 करोड़ से अधिक युवा और 10.64 करोड़ महिलाएं शामिल

एनएमबीए की पहुंच 34.54 करोड़ नागरिकों तक, जिनमें 13.70 करोड़ से अधिक युवा और 10.64 करोड़ महिलाएं शामिल

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री, श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने फिलीपींस गणराज्य की प्रथम महिला, महामहिम श्रीमती लुईस अरानेता-मार्कोस से मुलाकात की

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री, श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने फिलीपींस गणराज्य की प्रथम महिला, महामहिम श्रीमती लुईस अरानेता-मार्कोस से मुलाकात की

अनुसूचित जाति के 1.44 करोड़ से अधिक छात्रों को छात्रवृत्ति के तौर पर 12,773 करोड़ रुपये की सहायता

अनुसूचित जाति के 1.44 करोड़ से अधिक छात्रों को छात्रवृत्ति के तौर पर 12,773 करोड़ रुपये की सहायता

एनसीएसके 23 अगस्त, 2026 को अपना स्थापना दिवस मनाएगा; वार्षिक कार्यक्रम में लगभग 900 सफाई कर्मचारियों के भाग लेने की संभावना

एनसीएसके 23 अगस्त, 2026 को अपना स्थापना दिवस मनाएगा; वार्षिक कार्यक्रम में लगभग 900 सफाई कर्मचारियों के भाग लेने की संभावना

केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने की मिशन शक्ति पर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की परामर्श समिति की बैठक की अध्यक्षता

केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने की मिशन शक्ति पर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की परामर्श समिति की बैठक की अध्यक्षता

बेटियों की ऐतिहासिक उपलब्धियों ने बढ़ाया देश का गौरव: अन्नपूर्णा देवी

आर्थिक तंगी से इसरो वैज्ञानिक बनने के सपने तक: छात्रवृत्ति से गणेश कुमार को अपनी पढ़ाई जारी रखने में मदद मिली

आर्थिक तंगी से इसरो वैज्ञानिक बनने के सपने तक: छात्रवृत्ति से गणेश कुमार को अपनी पढ़ाई जारी रखने में मदद मिली

वित्तीय बाधाओं से लेकर तकनीकी आकांक्षाओं तक: यारा महेश को बी.टेक की पढ़ाई पूरी करने में छात्रवृत्ति सहायता ने कैसे मदद की

वित्तीय बाधाओं से लेकर तकनीकी आकांक्षाओं तक: यारा महेश को बी.टेक की पढ़ाई पूरी करने में छात्रवृत्ति सहायता ने कैसे मदद की

  वित्तीय बाधाओं से लेकर शैक्षिक आकांक्षाओं तक: अनु प्रिया को बी.टेक की पढ़ाई पूरी करने में छात्रवृत्ति सहायता ने कैसे मदद की

वित्तीय बाधाओं से लेकर शैक्षिक आकांक्षाओं तक: अनु प्रिया को बी.टेक की पढ़ाई पूरी करने में छात्रवृत्ति सहायता ने कैसे मदद की

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss