Saturday, September 19, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री आज 20वें रोजगार मेले में सरकार में 51 हजार से अधिक नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे रक्षा मंत्री और नागर विमानन मंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने भारतीय वायु सेना को 2 एलसीए एफओसी दो सीटर ट्रेनर और 3 एचटीटी-40 बेसिक ट्रेनर तथा पवन हंस लिमिटेड को 4 ध्रुव एनजी हेलीकॉप्टर सौंपे भारतीय रेलवे ने महाराष्ट्र में चौक-कर्जत रेलवे खंड के दोहरीकरण को 497 करोड़ रुपये की लागत की मंजूरी श्री जे. पी. नड्डा ने मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रगति की समीक्षा की; राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और पीपीपी मॉडल की सराहना की महिला एवं बाल विकास मंत्रालय विशेष अभियान के छठे चरण के कार्यान्वयन के लिए तैयार Horoscope Today: दैनिक राशिफल 19 सितंबर, 2026 प्रोजेक्ट चीता के चार साल पूरे, भारत में तेज़ रफ़्तार शिकारियों का कुनबा बढ़कर हुआ 52 Latest Punjab News September 2026 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में अन्नपूर्णा योजना के तहत किस्त जारी करने के दौरान एक सभा को संबोधित किया आत्मनिर्भर भारत: बेंगलुरु में रक्षा मंत्री और नागर विमानन मंत्री की उपस्थिति में, एचएएल भारतीय वायु सेना को एलसीए तेजस फ्री-ऑक्शन ट्विन सीटर ट्रेनर और एचटीटी 40 बेसिक ट्रेनर विमान तथा पीएचएल को ध्रुव एनजी हेलीकॉप्टर सौंपेगा

हेल्थ

श्री जे. पी. नड्डा ने मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रगति की समीक्षा की; राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और पीपीपी मॉडल की सराहना की

September 19, 2026 06:49 AM

मध्य प्रदेश ने चिकित्सा शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया; एमबीबीएस सीटों की संख्या बढ़कर 6,120 हुई

राज्य ने मेडिकल कॉलेजों के विस्तार और स्वास्थ्य सेवा क्षमता को मजबूत करने के लिए अभिनव पीपीपी मॉडल अपनाया

केन्द्र और राज्य ने स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने तथा गुणवत्तापूर्ण और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता दोहराई

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे. पी. नड्डा ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव से मुलाकात कर राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे, चिकित्सा शिक्षा, विशेषज्ञ सेवाओं और प्रमुख जन स्वास्थ्य पहलों पर चर्चा की।  

बैठक के दौरान, श्री नड्डा ने राज्य के स्वास्थ्य सेवा तंत्र को मजबूत करने और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच का विस्तार करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार के निरंतर प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे के विस्तार में तेजी लाने के लिए सार्वजनिक-निजी भागीदारी(पीपीपी) मॉडल का लाभ उठाने के लिए राज्य की प्रशंसा की।

इस समीक्षा के दौरान, राज्य में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया गया। मध्य प्रदेश ने वर्ष 2026 में एमबीबीएस सीटों की संख्या 5,600 से बढ़ाकर 6,120 कर दी है, जिससे एक वर्ष में 520 सीटों की वृद्धि हुई है। राज्य ने सुपर-स्पेशियलिटी शिक्षा का भी विस्तार किया है, जिसके तहत सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सीटों की संख्या 63 से बढ़कर 73 और निजी मेडिकल कॉलेजों में 29 से बढ़कर 53 हो गई है।

श्री नड्डा ने इन प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि चिकित्सा शिक्षा और विशेषज्ञ चिकित्सा क्षमता के विस्तार से राज्य में स्वास्थ्य सेवा से जुड़े कार्यबल को मजबूत करने तथा उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता में सुधार करने में मदद मिलेगी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने मेडिकल कॉलेजों की स्थापना के लिए पीपीपी मॉडल के अभिनव उपयोग के लिए भी मध्य प्रदेश की सराहना की। इस पहल के तहत धार, पन्ना, कटनी और बैतूल में मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जा रहे हैं, जिन्हें दिसंबर 2027 तक करने का लक्ष्य रखा गया है। यह पहल चिकित्सा शिक्षा के विस्तार और राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों के लिए विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं को उनके नजदीक उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

श्री नड्डा ने स्वास्थ्य सेवा क्षमता बढ़ाने और बुनियादी ढांचे के विकास में तेजी लाने के लिए सार्वजनिक निवेश के साथ निजी क्षेत्र की भागीदारी को जोड़ने के राज्य सरकार के विजन की सराहना की।

बैठक में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़े प्रमुख संकेतकों में हुए सुधार की भी समीक्षा की गई। एसआरएस 2022–24 के अनुसार, मध्य प्रदेश में मातृ मृत्यु अनुपात(एमएमआर) में 7 अंकों की कमी आई है और यह प्रति लाख जीवित जन्मों पर 135 हो गया है। एनएफएचएस-6 के अनुसार, चार या उससे अधिक प्रसवपूर्व जांच(एएनसी) कराने वाली गर्भवती महिलाओं का अनुपात 57.5% से बढ़कर 69.5% हो गया है। शिशु स्वास्थ्य संकेतकों में भी सुधार हुआ है, जिसमें नवजात मृत्यु दर 27 से घटकर 26 तथा शिशु मृत्यु दर 37 से घटकर 35 प्रति 1,000 जन्मे बच्चे पर हो गया है।

राज्य ने विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच को भी मजबूत किया है। 52 जिलों में 70 हेमोडायलिसिस इकाइयां संचालित हो गई हैं, जबकि 52 कैंसर डे-केयर केन्द्र कैंसर उपचार सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। सरकारी महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, इंदौर में सीएआर-टी सेल थेरेपी सहित उन्नत कैंसर उपचार सुविधाएं भी शुरू की गई हैं।

चिकित्सा शिक्षा के बुनियादी ढांचे के विस्तार को नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों से भी सहयोग मिल रहा है। छतरपुर, दमोह और बुधनी में मेडिकल कॉलेज भवनों का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि उज्जैन में मेडिकल कॉलेज का निर्माण वर्ष 2027 में पूरा होने की उम्मीद है। केन्द्र सरकार की फेज-III योजना के तहत राजगढ़ और मंडला में भी मेडिकल कॉलेज प्रस्तावित हैं।

श्री नड्डा ने स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, चिकित्सा शिक्षा का विस्तार करने और स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता एवं प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए अभिनव मॉडल अपनाने पर लगातार ध्यान देने के लिए मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव और मध्य प्रदेश सरकार की सराहना की।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, गुणवत्तापूर्ण और किफायती स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच का विस्तार करने तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों का प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए केन्द्र और राज्य सरकार के बीच निरंतर सहयोग के महत्व को फिर से दोहराया।

इस बैठक में विकसित भारत के विजन के अनुरूप एक मजबूत, सुलभ और जन-केंद्रित स्वास्थ्य सेवा प्रणाली के निर्माण के प्रति केन्द्र सरकार और मध्य प्रदेश सरकार की साझा प्रतिबद्धता को दोहराया गया।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सचिव श्रीमती पुण्य सलिला श्रीवास्तव; मध्य प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव श्री सुखवीर सिंह; मध्य प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री नीरज मंडलोई तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण(एनएचए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी(सीईओ) डॉ. सुनील कुमार बर्नवाल इस बैठक में उपस्थित रहे।

***

Have something to say? Post your comment

और हेल्थ समाचार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अनुसूची एच, एच1 और एक्स दवाओं पर नियामकीय निगरानी मजबूत करने के लिए औषधि नियम, 1945 में संशोधन का प्रस्ताव रखा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अनुसूची एच, एच1 और एक्स दवाओं पर नियामकीय निगरानी मजबूत करने के लिए औषधि नियम, 1945 में संशोधन का प्रस्ताव रखा

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग स्वच्छता को बढ़ावा देने और सरकारी कार्यालयों में लंबित मामलों को कम करने के लिए 2 से 31 अक्टूबर, 2026 तक विशेष अभियान 6 शुरू करेगा

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग स्वच्छता को बढ़ावा देने और सरकारी कार्यालयों में लंबित मामलों को कम करने के लिए 2 से 31 अक्टूबर, 2026 तक विशेष अभियान 6 शुरू करेगा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने आंध्र प्रदेश में क्रिटिकल केयर ब्लॉक और एकीकृत सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशालाओं का उद्घाटन किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने आंध्र प्रदेश में क्रिटिकल केयर ब्लॉक और एकीकृत सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशालाओं का उद्घाटन किया

भारत ने एचपीवी वैक्सीन की 80 लाख खुराकें दीं, जो कि सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है

भारत ने एचपीवी वैक्सीन की 80 लाख खुराकें दीं, जो कि सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है

नीट-पीजी 2026 का देश भर में मजबूत सुरक्षा और तत्क्षण निगरानी के साथ सफलतापूर्वक आयोजन किया गया

नीट-पीजी 2026 का देश भर में मजबूत सुरक्षा और तत्क्षण निगरानी के साथ सफलतापूर्वक आयोजन किया गया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 2030 तक मलेरिया उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में प्रगति की समीक्षा की

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 2030 तक मलेरिया उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में प्रगति की समीक्षा की

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कारोबारी सुगमता को बढ़ावा देने के लिए चिकित्सा उपकरण नियमावली, 2017 में संशोधन का प्रस्ताव किया

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कारोबारी सुगमता को बढ़ावा देने के लिए चिकित्सा उपकरण नियमावली, 2017 में संशोधन का प्रस्ताव किया

सरकार ने चार वर्ष से कम आयु के बच्चों में उपयोग के लिए क्लोरफेनिरामाइन मैलिएट और फिनाइलेफ्राइन हाइड्रोक्लोराइड युक्त निश्चित खुराक संयोजन दवाओं के निर्माण, बिक्री और वितरण पर प्रतिबंध लगाया है

सरकार ने चार वर्ष से कम आयु के बच्चों में उपयोग के लिए क्लोरफेनिरामाइन मैलिएट और फिनाइलेफ्राइन हाइड्रोक्लोराइड युक्त निश्चित खुराक संयोजन दवाओं के निर्माण, बिक्री और वितरण पर प्रतिबंध लगाया है

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने एच1एन1 इन्फ्लूएंजा से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की; सतर्कता और मजबूत निगरानी पर जोर दिया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने एच1एन1 इन्फ्लूएंजा से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की; सतर्कता और मजबूत निगरानी पर जोर दिया

केंद्रीय मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने 'इंडिया मेडिकल डिवाइस 2026' में सीईओ  राउंडटेबल सम्मेलन की अध्यक्षता की

केंद्रीय मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने 'इंडिया मेडिकल डिवाइस 2026' में सीईओ राउंडटेबल सम्मेलन की अध्यक्षता की

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss