🔴 मेष राशि
अपनी योग्यता को सिद्ध करने का अवसर मिलेगा। महिलाओं को आज काफी प्रशंसा मिलेगी। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। पिता और गुरुओं का मार्गदर्शन लेना उत्तम होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे।
🟢 वृषभ राशि
अधीनस्थ कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें। व्यवसाय में सहयोगियों से सहायता ले सकते हैं। आर्थिक समस्याओं का निराकरण होगा। निर्माण कार्यों में गति आयेगी। आज पिता आपसे रुष्ट हो सकते हैं।
🟡 मिथुन राशि
कार्यक्षेत्र को लेकर थोड़े तनाव में हो सकते हैं। आज अपनी बातों को अच्छी तरह रख नहीं पायेंगे। व्यर्थ के कार्यों में धन खर्च हो सकता है। अनावश्यक बातों पर त्वरित प्रतिक्रिया न दें। म्युचुअल फण्ड आदि में किया गया निवेश लाभकारी होगा।
🔵 कर्क राशि
पैतृक कारोबार में विस्तार हो सकता है। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। रूठे मित्रों को मनाने के लिये दिन अनुकूल है। सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। थोड़ी मेहनत से आपको अधिक अच्छे परिणाम मिल जायेंगे।
🟠 सिंह राशि
परिजन आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी महिला सहकर्मी से झगड़ा हो सकता है। आयात-निर्यात सम्बन्धी कारोबार में वृद्धि होगी। अधिकारी आपसे अप्रसन्न हो सकते हैं। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें।
🟣 कन्या राशि
उच्च शिक्षा में उत्तम परिणाम मिलने से मन उत्साहित रहेगा। आयात-निर्यात से जुड़े व्यवसाय में बड़ा धन लाभ होगा। बच्चे अपनी गलतियों में सुधार करेंगे। व्यवसाय में नये अनुबन्ध करने को लेकर सावधानी रखें। प्रेमीजन से अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं।
🩷 तुला राशि
दाम्पत्य सम्बन्ध काफी रोमान्टिक रहेंगे। आध्यात्मिक चर्चाओं में सम्मिलित हो सकते हैं। छोटे उद्योगों में नुकसान हो सकता है। होटल कारोबारियों के व्यापार में कमी होने की आशंका है। दूसरों के मामलों में टाँग न अड़ायें।
🦂 वृश्चिक राशि
आपके सम्मान में वृद्धि होगी। बुजुर्ग लोग आज पुराने अनुभवों का स्मरण कर प्रसन्न रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम विवाह के लिये परिजनों को मनाने में आसानी होगी। रुके हुये कार्यों के प्रारम्भ होने से आपकी उन्नति होगी। अच्छे ग्राहकों के कारण आपके कारोबार में स्थिरता रहेगी।
🏹 धनु राशि
कारोबार को स्थिर रखने के लिये उधार लेना पड़ सकता है। आपकी सामाजिक छवि काफी अच्छी रहेगी। रोगियों की सेहत अच्छी नहीं रहेगी। तनावयुक्त परिस्थितियों से बचें। उटपटांग कार्यों में आपका मन उलझेगा। बेरोजगार लोगों को नौकरी की चिन्ता हो सकती है।
🐊 मकर राशि
कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियाँ रहेंगी। वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। परिजनों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। कला जगत से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन विशेष है। कार्य थोड़े विलम्ब से पूर्ण होंगे। वैवाहिक जीवन काफी रोमान्टिक रहने वाला है।
🌊 कुंभ राशि
कार्यक्षेत्र में आपको गलत लोगों के कारण परेशानी उठानी पड़ेगी। स्वभाव में विनम्रता का भाव बनाकर रखें। कमर से निचले भाग में दर्द की शिकायत हो सकती है। विवाहेतर सम्बन्धों को लेकर थोड़े आकर्षित हो सकते हैं। हालाँकि आपका विवेक सदैव आपके पक्ष में रहेगा। पर्यटन के लिये की गयी यात्रा से बचें।
🐟 मीन राशि
नौकरी को लेकर इन्टरव्यू में सफलता मिल सकती है। लोग आपकी विचारधारा से बहुत जल्दी प्रभावित हो जायेंगे। बड़े भाई-बहनों के जीवन में कुछ सकारात्मक परिवर्तन आ सकते हैं। रुके हुये काम तेजी से पूरे कर लेंगे।