Sunday, September 20, 2026
BREAKING
Latest News from Punjab September 2026 Latest News from Haryana September 2026 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 20वें रोजगार मेले में सरकारी नौकरी पाने वाले युवाओं को 51,000 से ज्यादा नियुक्ति पत्र सौंपे केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज कर्नाटक के हुबली में JGMM मेडिकल कॉलेज और KLE हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर के कैंपस का दौरा किया भारतीय रेलवे ने लखनऊ मंडल के 607.7 रूट किलोमीटर पर 'कवच 4.0' के लिए ₹252 करोड़ की मंजूरी दी सरकार की प्रमुख योजनाओं के कारण बेरोजगारी दर 6 प्रतिशत से घटकर 3.2 प्रतिशत हुई: केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग को बढ़ाया शराब पर निर्भरता से गरिमापूर्ण जीवन तक: दारा सिंह की सुधार यात्रा Horoscope Today: दैनिक राशिफल 20 सितंबर, 2026 एफटीए से खुल रहे भारतीय युवाओं के लिए रोजगार और उद्यमिता के नए द्वार: पीएम मोदी

दैनिक राशिफल

Horoscope Today: दैनिक राशिफल 20 सितंबर, 2026

September 20, 2026 10:02 AM

🔴 मेष राशि

यदि आप कुछ उधार लेना चाह रहे हैं तो आपको थोड़ी सावधानी रखनी होगी। विद्यार्थियों के लिये दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। व्यवसाय में प्रतिष्ठा की हानि हो सकती है। व्यर्थ की यात्रा से आपको बचना चाहिये। परिवारजनों की भावनाओं का ध्यान रखें। प्रेमीजन के साथ समय बितायेंगे।

🟢 वृषभ राशि

नये कार्यों को लेकर थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। ऑफिस में किसी व्यक्ति के साथ झड़प होने की सम्भावना है। इसके कारण आपका मन अशान्त हो सकता है। महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले आपको इष्ट मित्रों से सलाह ले लेनी चाहिये। गम्भीर विषयों का अध्ययन करने के लिये दिन बहुत ही शानदार है।

🟡 मिथुन राशि

जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। यदि किसी स्वास्थ्य समस्या से पीड़ित हैं तो उसका समाधान मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में समृद्धि का वातावरण रहेगा। नया वाहन खरीदने का विचार बनायेंगे। बुजुर्गों के अनुभवों से सीखने का प्रयास करें।

🔵 कर्क राशि

अपनी जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठावान रहेंगे। आपकी निर्णय क्षमता में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। रिश्तों को लेकर आपके दृष्टिकोण में काफी बदलाव आ सकता है। शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिये।

🟠 सिंह राशि

किसी बनते हुये काम के बिगड़ने की सम्भावना है। विवाहेतर सम्बन्धों से आपको बचना चाहिये। त्वचा में कुछ इन्फेक्शन जैसी समस्या हो सकती है। सरकारी अधिकारियों को जॉब में काफी मेहनत करनी पड़ेगी। सन्तान के व्यवहार से आपको लज्जित होना पड़ सकता है।

🟣 कन्या राशि

आज का दिन आपकी आशाओं पर खरा उतरता प्रतीत नहीं हो रहा है। धन की कमी का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का वातावरण रहेगा। किसी परिवार के ऊपर आपको धन खर्च करना पड़ेगा। अहङ्कार के कारण मित्रों के साथ मतभेद हो सकते हैं।
 

🩷 तुला राशि

अपनी विचारधारा का प्रभाव लोगों पर छोड़ पायेंगे। व्यवसाय से होने वाली आय में वृद्धि होगी। छोटे भाई-बहनों को उपहार दे सकते हैं। सेल्स से जुड़े लोग अपना टार्गेट समय से पहले ही पूर्ण कर लेंगे। पति-पत्नी आज काफी रोमान्टिक मूड में हो सकते हैं।
 

🦂 वृश्चिक राशि

विवादों में घिरने के बजाय उनसे जितनी हो सके उतनी दूरी बनाकर रखें। घर में आपका मन नहीं लगेगा। लोग अपनी गलतियों का आरोप भी आपके ऊपर थोपने का प्रयास कर सकते हैं। समाज में आपकी विशेषताओं पर चर्चा हो सकती है। ससुराल पक्ष से कुछ मनमुटाव हो सकता है। मित्रों के माध्यम से शुभ सूचना मिल सकती है।

🏹 धनु राशि

व्यापार में वृद्धि होने के कारण आप पुराने ऋणों से मुक्त हो सकते हैं। आप अपने विषय में लोगों के विचारों को जानने के लिये उत्सुक रहेंगे। कोई मनोकामना आज पूर्ण हो सकती है। कारोबार में विस्तार के लिये नये तरीकों का प्रयोग करना हितकर होगा। लेकिन अधिकांश कार्य आपको अपने ही दम पर और बिना किसी समर्थन के करने पड़ेंगे।

🐊 मकर राशि

व्यापारियों को नयी डील करने से पहले थोड़ी सावधानी और जाँच-परख कर लेनी चाहिये। अपनी क्षमताओं का सही तरह से मूल्याङ्कन करते हुये ही कोई काम हाथ में लें। किसी विदेशी कम्पनी से जॉब ऑफर हो सकती है। नींद न आने के कारण सिरदर्द और थकान की समस्या हो सकती है।

🌊 कुंभ राशि

सोशल मीडिया पर आप काफी समय बितायेंगे। रिश्तों को पूरी निष्ठा से निभाने का प्रयास करें। सन्तान की उपलब्धियों से उत्साहित रहेंगे। मित्र आपकी परेशानियों को समझेंगे और उन्हें दूर करने का प्रयास करेंगे। साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को धन लाभ और सम्मान प्राप्त हो सकता है।

🐟 मीन राशि

अपने स्वभाव में नम्रता बनाये रखें। अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रति नम्रता का भाव रखें। परिवार को लेकर कुछ भावनात्मक रहेंगे। नये कार्यों में निवेश आरम्भ कर सकते हैं। व्यावसायिक अनुबन्धों को समय से पूर्ण कर लेंगे। पति-पत्नी के बीच आपसी सम्बन्ध मजबूत होंगे।

 

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss