Wednesday, September 23, 2026
BREAKING
Latest News from Punjab September 2026 Latest News from Haryana September 2026 भारत की राष्ट्रपति ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किए; श्री अनंत नाग को दादासाहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के ANTF प्रमुखों के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया भारतीय वायु सेना और जापान वायु आत्मरक्षा बल के बीच संयुक्त अभ्यास, वीर गार्जियन 26 संपन्न स्वच्छता ही सेवा 2026 के अंतर्गत राष्ट्रीय मिडिया केंद्र में निवारक स्वास्थ्य देखभाल एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया आज पूरे भारत और दुनिया भर में 11वां आयुर्वेद दिवस मनाया जाएगा नशीले पदार्थों पर निर्भरता से उबरकर खेल के क्षेत्र में आगे बढने की महत्वाकांक्षा तक: जम्मू-कश्मीर के सज्जाद की स्वस्थ होने और समाज की मुख्य धारा में लौटने की यात्रा Horoscope Today: दैनिक राशिफल 23 सितंबर, 2026 बंगाल की खाड़ी में फिर मंडराया खतरा, कोलकाता-दक्षिण बंगाल पर भारी बारिश और तूफान की आफत

हेल्थ

आज पूरे भारत और दुनिया भर में 11वां आयुर्वेद दिवस मनाया जाएगा

September 23, 2026 06:32 AM

आयुर्वेद से स्वस्थ कल : साक्ष्य, अनुसंधान, नवाचार और सामुदायिक कल्याण पर ध्यान

आयुर्वेद दिवस पर सुरक्षा डोज़ियर, दिशानिर्देश, रिपोर्ट और सीसीआरएएस- अग्नि वेब पोर्टल का शुभारंभ होगा

आयुर्वेद दिवस पर आयुष सेवा क्षेत्र पर पहली रिपोर्ट का शुभारंभ होगा

आयुर्वेद की 2047 तक की यात्रा और गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) के बोझ को कम करने पर विचार-विमर्श के लिए वैज्ञानिक सत्र का आयोजन होगा
 
आयुष मंत्रालय कल नागपुर में “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” विषय के तहत 11वें आयुर्वेद दिवस समारोह की मेजबानी करेगा। पूरे भारत और विश्वभर में आयोजित समारोहों में आयुर्वेद संस्थान, चिकित्सक और हितधारक भाग लेंगे।

नागपुर में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में “आयुष सेवा क्षेत्र” पर पहली बार तैयार की गई रिपोर्ट का शुभारंभ होगा, जिसे विकासशील देशों के लिए अनुसंधान और सूचना प्रणाली (आरआईएस) ने तैयार किया है, जो आयुष सेवा क्षेत्र का आकलन प्रस्तुत करती है। कार्यक्रम में गोक्षुर (Tribulus terrestris) और चंद्रसूर (Lepidium sativum) पर सुरक्षा डोजियर, त्वचा विकारों पर मानक उपचार दिशानिर्देश तथा आयुर्वेद में साक्ष्य, अनुसंधान, नवाचार और सामुदायिक कल्याण को मजबूत करने के उद्देश्य से अन्य पहल और प्रकाशनों का भी शुभारंभ किया जाएगा।

कार्यक्रम में “पारंपरिक ज्ञान से वैश्विक नेतृत्व तक: आयुष विजन 2030” रिपोर्ट, भारत में आयुष-संबंधित आविष्कारों पर स्थिति रिपोर्ट और सीसीआरएएस- अग्नि  (केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद– आयुर्वेद ज्ञान नैपुण्य पहल) आकलन स्केल वेब पोर्टल का भी शुभारंभ होगा।

कार्यक्रम में दो वैज्ञानिक सत्र होंगे। वैज्ञानिक सत्र I का शीर्षक “शाश्वतम से विश्वास तक - स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद और 2047 की ओर मार्ग” और वैज्ञानिक सत्र II का शीर्षक “2027 तक एनसीडी (गैर-संचारी रोग) के बोझ को कम करने के लिए उपचारों का एकीकरण आवश्यक” होगा।

आयुष मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, परिषदों के प्रतिनिधि और विभिन्न आयुष संस्थानों के प्रतिनिधि कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। समारोह आयुर्वेद पारिस्थितिकी तंत्र से जुड़े प्रमुख हितधारकों को एक साथ लाएगा, जिससे ज्ञान के आदान-प्रदान और व्यापक सहभागिता के लिए एक मंच उपलब्ध होगा।

11वें आयुर्वेद दिवस समारोह आयुर्वेद को मजबूत करने और सामुदायिक कल्याण को आगे बढ़ाने में साक्ष्य, अनुसंधान और नवाचार के महत्व को रेखांकित करेंगे। देशभर और विश्वभर में होने वाला आयोजन स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद पर ध्यान केंद्रित करने को और मजबूत करेगा।

****

Have something to say? Post your comment

और हेल्थ समाचार

भारतीय चिकित्सा एवं होम्योपैथी औषध संहिता आयोग के तहत सोवा-रिग्पा कार्य समूह की पहली बैठक आयोजित

भारतीय चिकित्सा एवं होम्योपैथी औषध संहिता आयोग के तहत सोवा-रिग्पा कार्य समूह की पहली बैठक आयोजित

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने भारत की 7वीं राष्ट्रीय फ़ार्मुलेरी 2026 का शुभारंभ किया, देश में रोगी सुरक्षा प्रणाली दायरा बढ़ाने के लिए जैव सतर्कता कार्यक्रम

आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग को बढ़ाया

आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग को बढ़ाया

श्री जे. पी. नड्डा ने मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रगति की समीक्षा की; राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और पीपीपी मॉडल की सराहना की

श्री जे. पी. नड्डा ने मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रगति की समीक्षा की; राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और पीपीपी मॉडल की सराहना की

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अनुसूची एच, एच1 और एक्स दवाओं पर नियामकीय निगरानी मजबूत करने के लिए औषधि नियम, 1945 में संशोधन का प्रस्ताव रखा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अनुसूची एच, एच1 और एक्स दवाओं पर नियामकीय निगरानी मजबूत करने के लिए औषधि नियम, 1945 में संशोधन का प्रस्ताव रखा

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग स्वच्छता को बढ़ावा देने और सरकारी कार्यालयों में लंबित मामलों को कम करने के लिए 2 से 31 अक्टूबर, 2026 तक विशेष अभियान 6 शुरू करेगा

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग स्वच्छता को बढ़ावा देने और सरकारी कार्यालयों में लंबित मामलों को कम करने के लिए 2 से 31 अक्टूबर, 2026 तक विशेष अभियान 6 शुरू करेगा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने आंध्र प्रदेश में क्रिटिकल केयर ब्लॉक और एकीकृत सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशालाओं का उद्घाटन किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने आंध्र प्रदेश में क्रिटिकल केयर ब्लॉक और एकीकृत सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशालाओं का उद्घाटन किया

भारत ने एचपीवी वैक्सीन की 80 लाख खुराकें दीं, जो कि सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है

भारत ने एचपीवी वैक्सीन की 80 लाख खुराकें दीं, जो कि सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है

नीट-पीजी 2026 का देश भर में मजबूत सुरक्षा और तत्क्षण निगरानी के साथ सफलतापूर्वक आयोजन किया गया

नीट-पीजी 2026 का देश भर में मजबूत सुरक्षा और तत्क्षण निगरानी के साथ सफलतापूर्वक आयोजन किया गया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 2030 तक मलेरिया उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में प्रगति की समीक्षा की

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 2030 तक मलेरिया उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में प्रगति की समीक्षा की

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss