Tuesday, September 22, 2026
BREAKING
Latest News from Punjab September 2026 Latest News from Haryana September 2026 उपराष्ट्रपति ने चाय उद्योग को आधुनिक बनाने, अनुसंधान को मजबूत करने और वैश्विक बाजारों के लिए भारतीय चाय ब्रांड बनाने का आह्वान किया भारतीय चिकित्सा एवं होम्योपैथी औषध संहिता आयोग के तहत सोवा-रिग्पा कार्य समूह की पहली बैठक आयोजित रक्षा मंत्रालय ने टी-72 और टी-90 टैंकों के लिए सहायक विद्युत इकाइयों की खरीद के लिए 586 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने भारत की 7वीं राष्ट्रीय फ़ार्मुलेरी 2026 का शुभारंभ किया, देश में रोगी सुरक्षा प्रणाली दायरा बढ़ाने के लिए जैव सतर्कता कार्यक्रम रेलवे से जुड़े लंबित मामलों के निपटारे और स्वच्छता को संस्थागत रूप देने के लिए विशेष अभियान 6 की तैयारियां जारी इंतजार की घड़ी बीत गई: 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 22 सितंबर को भारतीय सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ को सम्मानित करने के लिए तैयार Horoscope Today: दैनिक राशिफल 22 सितंबर, 2026 भारत-न्यूज़ीलैंड फ्री ट्रेड एग्रीमेंट फाइनल: 20 अक्टूबर से भारतीय एक्सपोर्ट्स को मिलेगा 100% ड्यूटी-फ्री एंट्री, होगा सबसे बड़ा फायदा

हेल्थ

भारतीय चिकित्सा एवं होम्योपैथी औषध संहिता आयोग के तहत सोवा-रिग्पा कार्य समूह की पहली बैठक आयोजित

September 22, 2026 06:35 AM

भारतीय चिकित्सा एवं होम्योपैथी औषध संहिता आयोग (पीसीआईएम एंड एच) के अंतर्गत गठित सोवा-रिग्पा कार्य समूह की पहली बैठक 18 सितंबर को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित पीसीआईएम एंड एच में आयोजित की गई। यह बैठक भारत में सोवा-रिग्पा औषध संहिताओं और प्रपत्रों के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

बैठक की अध्यक्षता पीसीआईएम एंड एच के निदेशक डॉ. कौस्तुभा उपाध्याय ने की। सोवा-रिग्पा का प्रतिनिधित्व विभिन्न सोवा-रिग्पा संस्थानों के चार विशेषज्ञों ने किया, जिनमें लेह स्थित राष्ट्रीय सोवा-रिग्पा संस्थान की निदेशक डॉ. पद्मा गुरमेट भी शामिल थीं। 

डॉ. पद्मा गुरमेट ने सोवा-रिग्पा औषध संहिताओं और प्रपत्रों पर कार्य को औपचारिक रूप से आरंभ करने के लिए भारत सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्य समूह सोवा-रिग्पा दवाओं के नियामक प्रावधानों के कार्यान्वयन और गुणवत्ता आश्वासन को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक फॉर्मूलरी, फार्माकोपिया और अन्य वैधानिक एवं गैर-वैधानिक दस्तावेजों के विकास हेतु चरणबद्ध कार्य योजना तैयार करेगा। यह कार्य पीसीआईएम एंड एच के दायरे में तथा औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम, 1940 और उसके अंतर्गत निर्मित नियमों के अनुसार किया जाएगा।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/sep/image002_20260921175901_dc8fb9.jpg 

इस पहल का उद्देश्य भारत सरकार के पारंपरिक चिकित्सा संबंधी नियामक ढांचे के अंतर्गत सोवा-रिग्पा चिकित्सा प्रणाली का और अधिक विकास एवं मानकीकरण करना है। औषध संहिता और प्रपत्रों का विकास सोवा-रिग्पा औषधियों के लिए गुणवत्ता मानकों और नियामक आवश्यकताओं का एक संरचित आधार प्रदान करेगा।

भारतीय चिकित्सा एवं होम्योपैथी के लिए औषध संहिता आयोग, आयुष मंत्रालय के अधीन एक अधीनस्थ कार्यालय है, जो औषध संहिताओं और प्रपत्रों के विकास के लिए उत्तरदायी है। यह भारतीय चिकित्सा प्रणालियों और होम्योपैथी के लिए केंद्रीय औषधि परीक्षण-सह-अपीलीय प्रयोगशाला के रूप में कार्य करता है।

***

Have something to say? Post your comment

और हेल्थ समाचार

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने भारत की 7वीं राष्ट्रीय फ़ार्मुलेरी 2026 का शुभारंभ किया, देश में रोगी सुरक्षा प्रणाली दायरा बढ़ाने के लिए जैव सतर्कता कार्यक्रम

आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग को बढ़ाया

आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग को बढ़ाया

श्री जे. पी. नड्डा ने मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रगति की समीक्षा की; राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और पीपीपी मॉडल की सराहना की

श्री जे. पी. नड्डा ने मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रगति की समीक्षा की; राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और पीपीपी मॉडल की सराहना की

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अनुसूची एच, एच1 और एक्स दवाओं पर नियामकीय निगरानी मजबूत करने के लिए औषधि नियम, 1945 में संशोधन का प्रस्ताव रखा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अनुसूची एच, एच1 और एक्स दवाओं पर नियामकीय निगरानी मजबूत करने के लिए औषधि नियम, 1945 में संशोधन का प्रस्ताव रखा

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग स्वच्छता को बढ़ावा देने और सरकारी कार्यालयों में लंबित मामलों को कम करने के लिए 2 से 31 अक्टूबर, 2026 तक विशेष अभियान 6 शुरू करेगा

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग स्वच्छता को बढ़ावा देने और सरकारी कार्यालयों में लंबित मामलों को कम करने के लिए 2 से 31 अक्टूबर, 2026 तक विशेष अभियान 6 शुरू करेगा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने आंध्र प्रदेश में क्रिटिकल केयर ब्लॉक और एकीकृत सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशालाओं का उद्घाटन किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने आंध्र प्रदेश में क्रिटिकल केयर ब्लॉक और एकीकृत सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशालाओं का उद्घाटन किया

भारत ने एचपीवी वैक्सीन की 80 लाख खुराकें दीं, जो कि सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है

भारत ने एचपीवी वैक्सीन की 80 लाख खुराकें दीं, जो कि सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है

नीट-पीजी 2026 का देश भर में मजबूत सुरक्षा और तत्क्षण निगरानी के साथ सफलतापूर्वक आयोजन किया गया

नीट-पीजी 2026 का देश भर में मजबूत सुरक्षा और तत्क्षण निगरानी के साथ सफलतापूर्वक आयोजन किया गया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 2030 तक मलेरिया उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में प्रगति की समीक्षा की

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 2030 तक मलेरिया उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में प्रगति की समीक्षा की

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कारोबारी सुगमता को बढ़ावा देने के लिए चिकित्सा उपकरण नियमावली, 2017 में संशोधन का प्रस्ताव किया

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कारोबारी सुगमता को बढ़ावा देने के लिए चिकित्सा उपकरण नियमावली, 2017 में संशोधन का प्रस्ताव किया

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss