Tuesday, September 22, 2026
BREAKING
Latest News from Punjab September 2026 Latest News from Haryana September 2026 उपराष्ट्रपति ने चाय उद्योग को आधुनिक बनाने, अनुसंधान को मजबूत करने और वैश्विक बाजारों के लिए भारतीय चाय ब्रांड बनाने का आह्वान किया भारतीय चिकित्सा एवं होम्योपैथी औषध संहिता आयोग के तहत सोवा-रिग्पा कार्य समूह की पहली बैठक आयोजित रक्षा मंत्रालय ने टी-72 और टी-90 टैंकों के लिए सहायक विद्युत इकाइयों की खरीद के लिए 586 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने भारत की 7वीं राष्ट्रीय फ़ार्मुलेरी 2026 का शुभारंभ किया, देश में रोगी सुरक्षा प्रणाली दायरा बढ़ाने के लिए जैव सतर्कता कार्यक्रम रेलवे से जुड़े लंबित मामलों के निपटारे और स्वच्छता को संस्थागत रूप देने के लिए विशेष अभियान 6 की तैयारियां जारी इंतजार की घड़ी बीत गई: 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 22 सितंबर को भारतीय सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ को सम्मानित करने के लिए तैयार Horoscope Today: दैनिक राशिफल 22 सितंबर, 2026 भारत-न्यूज़ीलैंड फ्री ट्रेड एग्रीमेंट फाइनल: 20 अक्टूबर से भारतीय एक्सपोर्ट्स को मिलेगा 100% ड्यूटी-फ्री एंट्री, होगा सबसे बड़ा फायदा

चंडीगढ़

इंतजार की घड़ी बीत गई: 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 22 सितंबर को भारतीय सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ को सम्मानित करने के लिए तैयार

September 22, 2026 06:30 AM

दिल्ली से एकता नगर तक: 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों ने राज्यों में एक नई यात्रा की शुरुआत की

भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान के लिए अनंत नाग को 2024 का दादासाहेब फाल्के पुरस्कार

सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म से लेकर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री तक, उत्कृष्ट सिनेमाई उपलब्धियों को प्रमुखता
 
मंच तैयार है, बत्तियां जल रही हैं, और भारतीय सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ कलाकारों पर अलख जगने वाला है। 22 सितंबर, 2026 को गुजरात के केवडि़या स्थित एकता नगर में आयोजित होने वाले 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट उपलब्धियों को मान्यता देने के लिए राष्ट्रपति वर्ष 2024 के लिए इन प्रतिष्ठित पुरस्कारों को प्रदान करेंगी।

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक हैं। 1954 में स्थापित ये पुरस्कार फीचर फिल्मों, गैर-फीचर फिल्मों और सिनेमा पर लेखन के क्षेत्र में उत्कृष्टता को मान्यता देते हैं और इसमें भाषाओं, क्षेत्रों और फिल्म निर्माण के विभिन्न रूपों को शामिल किया गया है।

दादासाहेब फाल्के पुरस्कार

भारतीय सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देते हुए, वर्ष 2024 का दादासाहेब फाल्के पुरस्कार दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को प्रदान किया जाएगा। राष्ट्रपति 22 सितंबर, 2026 को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में उन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान करेंगी।

पांच दशकों से अधिक के अपने करियर में अनंत नाग ने अपने विविध अभिनय के माध्यम से कन्नड़ और भारतीय सिनेमा में अमिट योगदान दिया है।

यह सम्मान उनकी उल्लेखनीय कलात्मक यात्रा और भारतीय सिनेमा की समृद्ध विरासत में उनके सतत योगदान को दर्शाता है।

भारतीय सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ को समर्पित

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में देश भर की कुछ बेहतरीन फिल्मों, प्रदर्शनों और रचनात्मक प्रतिभाओं को एक साथ लाया जाएगा।

'आर्टिकल 370' को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म घोषित किया गया है, जबकि 'भंगार' को सर्वश्रेष्ठ गैर-फीचर फिल्म और 'राम-नामी' को सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र के रूप में चुना गया है।

अभिनय श्रेणियों में, 'ब्रह्मयुगम' के लिए ममूटी और 'चंदू चैंपियन' के लिए कार्तिक आर्यन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के रूप में चुना गया है, जबकि 'आर्टिकल 370' के लिए यामी गौतम को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिलेगा।

रणदीप हुडा को फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक पुरस्कार के लिए चुना गया है।

भारतीय सिनेमा की विविधता और समृद्धि को दर्शाते हुए, कई अन्य फिल्मों और कलाकारों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा।

कल्कि 2898 एडी, आमरण, पुष्पा: द रूल पार्ट-02, भूल भुलैया 3 और स्त्री 2 सहित कई फिल्मों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मान प्राप्त होगा।

पुरस्कार विजेताओं और निर्णायक मंडल की पूरी सूची देखें

पूरे भारत के लिए उत्सव

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भारतीय सिनेमा के उत्सव में एक नया अध्याय भी जोड़ रहे हैं। यह समारोह गुजरात के एकता नगर में आयोजित किया जा रहा है, जिससे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का दायरा राष्ट्रीय राजधानी से बाहर तक फैल रहा है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आगामी वर्षों में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का उत्सव देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस पहल से भारतीय सिनेमा का उत्सव विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के करीब आएगा और देश की समृद्ध सांस्कृतिक और सिनेमाई विविधता का प्रदर्शन होगा।

तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और मंच तैयार है, अब सबकी निगाहें 22 सितंबर, 2026 पर टिकी हैं, जब फिल्म निर्माता, अभिनेता, तकनीशियन और भारतीय फिल्म जगत के अन्य सदस्य 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के लिए एकता नगर में एकत्रित होंगे।

मंच तैयार है। सितारे तैयार हैं। भारतीय सिनेमा जश्न मनाने के लिए तैयार है।

**.**

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

उपराष्ट्रपति ने चाय उद्योग को आधुनिक बनाने, अनुसंधान को मजबूत करने और वैश्विक बाजारों के लिए भारतीय चाय ब्रांड बनाने का आह्वान किया

उपराष्ट्रपति ने चाय उद्योग को आधुनिक बनाने, अनुसंधान को मजबूत करने और वैश्विक बाजारों के लिए भारतीय चाय ब्रांड बनाने का आह्वान किया

रक्षा मंत्रालय ने टी-72 और टी-90 टैंकों के लिए सहायक विद्युत इकाइयों की खरीद के लिए 586 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने टी-72 और टी-90 टैंकों के लिए सहायक विद्युत इकाइयों की खरीद के लिए 586 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रेलवे से जुड़े लंबित मामलों के निपटारे और स्वच्छता को संस्थागत रूप देने के लिए विशेष अभियान 6 की तैयारियां जारी

रेलवे से जुड़े लंबित मामलों के निपटारे और स्वच्छता को संस्थागत रूप देने के लिए विशेष अभियान 6 की तैयारियां जारी

भारत की राष्‍ट्रपति “पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन का भविष्य” पर आयोजित अंतरराष्‍ट्रीय सम्‍मेलन के समापन सत्र में शामिल हुईं

भारत की राष्‍ट्रपति “पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन का भविष्य” पर आयोजित अंतरराष्‍ट्रीय सम्‍मेलन के समापन सत्र में शामिल हुईं

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन 22 सितंबर को नई दिल्ली में 9वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय जल सप्ताह 2026 का उद्घाटन करेंगे

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन 22 सितंबर को नई दिल्ली में 9वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय जल सप्ताह 2026 का उद्घाटन करेंगे

सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम का पहली बार मेरठ के आसमान में हवाई करतब प्रदर्शन

सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम का पहली बार मेरठ के आसमान में हवाई करतब प्रदर्शन

न्याय विभाग, विधि और न्याय मंत्रालय 21 सितंबर को गोवा में दिशा 2.0 योजना के अंतर्गत क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन करेगा

न्याय विभाग, विधि और न्याय मंत्रालय 21 सितंबर को गोवा में दिशा 2.0 योजना के अंतर्गत क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन करेगा

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 20वें रोजगार मेले में सरकारी नौकरी पाने वाले युवाओं को 51,000 से ज्यादा नियुक्ति पत्र सौंपे

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 20वें रोजगार मेले में सरकारी नौकरी पाने वाले युवाओं को 51,000 से ज्यादा नियुक्ति पत्र सौंपे

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज कर्नाटक के हुबली में JGMM मेडिकल कॉलेज और KLE हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर के कैंपस का दौरा किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज कर्नाटक के हुबली में JGMM मेडिकल कॉलेज और KLE हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर के कैंपस का दौरा किया

भारतीय रेलवे ने लखनऊ मंडल के 607.7 रूट किलोमीटर पर 'कवच 4.0' के लिए ₹252 करोड़ की मंजूरी दी

भारतीय रेलवे ने लखनऊ मंडल के 607.7 रूट किलोमीटर पर 'कवच 4.0' के लिए ₹252 करोड़ की मंजूरी दी

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss