🔴 मेष राशि
दोस्तों के साथ मिलकर नया व्यापार आरम्भ कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन बहुत ही आनन्दमय रहने वाला है। बैंकिंग से जुड़ी हुयी कोई समस्या दूर होगी। करियर को लेकर लक्ष्यों को आज पूर्ण कर सकते हैं। घर के सदस्यों के साथ आप शॉपिंग करने की योजना बनायेंगे।
🟢 वृषभ राशि
पूरा दिन आनन्द में ही बीतने वाला है। धार्मिक पूजा-पाठ में अत्यधिक सक्रिय रहेंगे। नये कार्यों में कुछ बाधा आ सकती है। अनुशासनहीनता के कारण आप अपने अवसरों का लाभ नहीं उठा पायेंगे। पुराने अनुभवों से लाभ उठाने का प्रयास करेंगे।
🟡 मिथुन राशि
यदि आप व्यापार से जुड़े हुये हैं तो सावधानी रखें। आप जो भी बोलें, सोच-समझकर ही बोलें। असामाजिक तत्वों से आपका सामना हो सकता है। बेहतर है कि आज सभी से विनम्र भाव ही रखें। उल्टी-दस्त की समस्या हो सकती है। जल का सेवन पर्याप्त मात्रा में करें।
🔵 कर्क राशि
कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। रुके हुये सभी कार्य आसानी से हो जायेंगे। भाई-बहनों के साथ आनन्दपूर्ण समय व्यतीत करेंगे। घरेलू कारोबार में आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है। दूसरों पर निर्भरता कम रखें।
🟠 सिंह राशि
आपकी वाक्पटुता से लोग प्रभावित रहेंगे। आपकी आय बढ़ने से आप अत्यन्त उत्साहित रहेंगे। अधिकारों के साथ आपको अपने उत्तरदायित्व की चिन्ता रहेगी। कुसंगति से आपको बचना चाहिये। अपनी भावनाओं पर नियन्त्रण रखें।
🟣 कन्या राशि
प्रतियोगी परीक्षा में आपको सफलता मिल सकती है। दूसरों की भलाई और सेवा में लगे रहेंगे। बुद्धि और तर्क का प्रयोग करने से आपको लाभ मिलेगा। सन्तान की उन्नति से उत्साहित रहेंगे। आज आप प्रसन्न रहने वाले हैं।
🩷 तुला राशि
भविष्य को लेकर बड़ा एवं महत्त्वपूर्ण निर्णय न लें। दिखावे और आडम्बर युक्त व्यवहार से आपको बचना चाहिये। घर के लोगों के व्यवहार से आपको परेशानी होगी। आपको अपने खर्चों पर नियन्त्रण रखना होगा। बीमार लोगों को स्वास्थ्य लाभ होगा। बहुमूल्य सम्पत्ति को खरीदने का विचार बनायेंगे।
🦂 वृश्चिक राशि
विवाहादि मंगल कार्यों को लेकर घर में चर्चा हो सकती है। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। व्यापार में उत्तम डील प्राप्त हो सकती है। जीवनसाथी के प्रति विश्वास बनाये रखें। कार्यक्षेत्र में बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं।
🏹 धनु राशि
भारी और अत्यधिक गर्म भोजन का सेवन तुरन्त न करें। इससे आपको पाचन एवं एसिडिटी की समस्या हो सकती है। गृहस्थ जीवन थोड़ा उथल-पुथल भरा हो सकता है। अपनी जीवनशैली को सन्तुलित रखें। घर के नवीनीकरण पर धन खर्च कर सकते हैं।
🐊 मकर राशि
कार्यक्षेत्र में विशेष रुचि ले सकते हैं। जीवनसाथी के व्यवहार से अत्यन्त सन्तुष्ट रहेंगे। आप अपनी स्किल्स में काफी सुधार करेंगे। नजदीकी मित्रों के साथ पार्टी कर सकते हैं। शाम को जीवनसाथी के साथ एकान्त में पल बितायेंगे।
🌊 कुंभ राशि
व्यापार में अचानक गिरावट आने की आशंका है। संवेदनशील विषयों को लेकर मन व्यथित होगा। सेहत को लेकर अपने चिकित्सक से परामर्श कर सकते हैं। किसी व्यक्ति के उकसावे में न आयें। काम करने के दौरान अपने मन को शान्त रखें।
🐟 मीन राशि
आप दूसरों पर अपने व्यक्तित्व की छाप डाल पायेंगे। मार्केटिंग सम्बन्धी कार्यों में अत्यधिक लाभ होगा। सरकारी कार्य आसानी से पूर्ण हो जायेंगे। बच्चों को अपने माता-पिता से सम्वाद रखना चाहिये। बचत के धन का व्यवसाय में अच्छा उपयोग कर पायेंगे।