Thursday, September 24, 2026
BREAKING
भारत बना ग्लोबल साउथ की आवाज़: जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में गिनाईं दुनिया की पाँच बड़ी चुनौतियां Latest News from Punjab September 2026 Latest News from Haryana September 2026 भारत की राष्ट्रपति ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किए; श्री अनंत नाग को दादासाहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के ANTF प्रमुखों के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया भारतीय वायु सेना और जापान वायु आत्मरक्षा बल के बीच संयुक्त अभ्यास, वीर गार्जियन 26 संपन्न स्वच्छता ही सेवा 2026 के अंतर्गत राष्ट्रीय मिडिया केंद्र में निवारक स्वास्थ्य देखभाल एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया आज पूरे भारत और दुनिया भर में 11वां आयुर्वेद दिवस मनाया जाएगा नशीले पदार्थों पर निर्भरता से उबरकर खेल के क्षेत्र में आगे बढने की महत्वाकांक्षा तक: जम्मू-कश्मीर के सज्जाद की स्वस्थ होने और समाज की मुख्य धारा में लौटने की यात्रा Horoscope Today: दैनिक राशिफल 23 सितंबर, 2026

एजुकेशन

प्रधानमंत्री पोषण योजना में विकल्पों की पोषण समतुल्यता

August 04, 2026 08:15 AM

शिक्षा संविधान की समवर्ती सूची का विषय है तथा अधिकांश सरकारी विद्यालय और विद्यालय शिक्षा बोर्ड राज्य सरकारों एवं केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) प्रशासन के अधीन हैं। प्रधानमंत्री पोषण (पीएम पोषण) योजना का क्रियान्वयन राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन के सहयोग से किया जाता है। बाल वाटिका (कक्षा 1 से ठीक पहले) तथा कक्षा 1 से 8 तक के सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में अध्ययनरत सभी बच्चों को गर्म एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने की समग्र जिम्मेदारी राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन की है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्धारित पोषण एवं खाद्य मानकों के भीतर स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप मेनू निर्धारित करने तथा मोटे अनाज, सब्जियां, मसाले आदि जैसे स्थानीय स्तर पर उत्पादित खाद्य पदार्थों की खरीद के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

प्रधानमंत्री पोषण योजना के अंतर्गत सभी पात्र बच्चों को विद्यालय के प्रत्येक कार्य दिवस पर एक बार गर्म पका हुआ भोजन उपलब्ध कराया जाता है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 तथा योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार योजना के अंतर्गत निर्धारित पोषण एवं खाद्य मानक निम्नलिखित हैं:

 

मद

प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों के लिए

उच्चतर प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों के लिए

ए) पोषण संबंधी मानक (प्रति बच्चा प्रतिदिन)

कैलरी

450

700

प्रोटीन

12 ग्राम

20 ग्राम

बी) खाद्य मानकों की मात्रा (प्रति बच्चा प्रतिदिन)

खाद्यान्न

100 ग्राम

150 ग्राम

 

दालें

20 ग्राम

30 ग्राम

 

सब्जियां

50 ग्राम

75 ग्राम

 

तेल एवं वसा

5 ग्राम

7.5 ग्राम

 

नमक एवं मसाले

आवश्‍यकतानुसार

आवश्‍यकतानुसार

 

इसके अतिरिक्त, राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा विद्यालय पोषण वाटिकाएं (एसएनजी) स्थापित करने तथा चिन्हित जिलों में पूरक पोषण संबंधी हस्तक्षेपों के लिए कुल आवर्ती बजट का 5 प्रतिशत फ्लेक्सी घटक (लचीला बजटीय प्रावधान) के रूप में उपयोग करने का प्रावधान है। अनेक राज्य/केंद्र शासित प्रदेश स्थानीय खान-पान की आदतों, सांस्कृतिक प्राथमिकताओं, उपलब्धता तथा आहार संबंधी व्यवहार को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त पूरक पोषण भी उपलब्ध कराते हैं।

यह जानकारी शिक्षा राज्य मंत्री श्री जयंत चौधरी ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी।

 

*****

 

Have something to say? Post your comment

और एजुकेशन समाचार

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

13वीं ब्रिक्स शिक्षा मंत्रियों की बैठक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने ब्रिक्स सहयोग के प्रति भारत की जन-केंद्रित और मानवता-प्रथम दृष्टिकोण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

13वीं ब्रिक्स शिक्षा मंत्रियों की बैठक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने ब्रिक्स सहयोग के प्रति भारत की जन-केंद्रित और मानवता-प्रथम दृष्टिकोण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

भ्रामक एडटेक प्लेटफॉर्म और फर्जी विश्वविद्यालय

भ्रामक एडटेक प्लेटफॉर्म और फर्जी विश्वविद्यालय

युवा संगम के सातवें चरण के लिए 4 अगस्त 2026 से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होंगे

युवा संगम के सातवें चरण के लिए 4 अगस्त 2026 से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होंगे

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी), 2020

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी), 2020

शिक्षा को रोजगार अवसरों के साथ जोड़ना

शिक्षा को रोजगार अवसरों के साथ जोड़ना

पीएम श्री योजना का कार्यान्वयन

पीएम श्री योजना का कार्यान्वयन

सरकार और बीआईटी मेसरा के बीच एमओयू, 850 विद्यार्थियों को मिलेगी नि:शुल्क तकनीकी शिक्षा

सरकार और बीआईटी मेसरा के बीच एमओयू, 850 विद्यार्थियों को मिलेगी नि:शुल्क तकनीकी शिक्षा

भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं पर संजय सेठ के सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं पर संजय सेठ के सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

केंद्रीय मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाला

केंद्रीय मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाला

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss