Thursday, September 24, 2026
BREAKING
भारत बना ग्लोबल साउथ की आवाज़: जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में गिनाईं दुनिया की पाँच बड़ी चुनौतियां Latest News from Punjab September 2026 Latest News from Haryana September 2026 भारत की राष्ट्रपति ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किए; श्री अनंत नाग को दादासाहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के ANTF प्रमुखों के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया भारतीय वायु सेना और जापान वायु आत्मरक्षा बल के बीच संयुक्त अभ्यास, वीर गार्जियन 26 संपन्न स्वच्छता ही सेवा 2026 के अंतर्गत राष्ट्रीय मिडिया केंद्र में निवारक स्वास्थ्य देखभाल एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया आज पूरे भारत और दुनिया भर में 11वां आयुर्वेद दिवस मनाया जाएगा नशीले पदार्थों पर निर्भरता से उबरकर खेल के क्षेत्र में आगे बढने की महत्वाकांक्षा तक: जम्मू-कश्मीर के सज्जाद की स्वस्थ होने और समाज की मुख्य धारा में लौटने की यात्रा Horoscope Today: दैनिक राशिफल 23 सितंबर, 2026

एजुकेशन

भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं पर संजय सेठ के सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

July 29, 2026 01:21 AM

रांची: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और रांची सांसद संजय सेठ ने झारखंड की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने भर्ती प्रक्रियाओं की निष्पक्ष जांच और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की है।  संजय सेठ ने कहा कि झारखंड में भर्ती परीक्षाओं की पारदर्शिता पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस परीक्षा एजेंसी को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने ब्लैकलिस्ट किया था, उसी एजेंसी को झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा परीक्षा आयोजित करने की जिम्मेदारी दी गई।  उन्होंने कहा कि विभिन्न परीक्षाओं में ओएमआर शीट में कथित हेराफेरी, चयन प्रक्रिया में अनियमितताओं और योग्य अभ्यर्थियों के न्यायालय जाने की घटनाओं ने युवाओं का भरोसा कमजोर किया है।  संजय सेठ ने 26 हजार सहायक आचार्य नियुक्ति प्रक्रिया का उल्लेख करते हुए कहा कि एक ही परीक्षा के परिणाम सात चरणों में जारी किए गए, जबकि अंतिम परिणाम अब तक घोषित नहीं हुआ है। उन्होंने कट-ऑफ और अभ्यर्थियों के अंक सार्वजनिक करने की भी मांग की।  उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी झारखंड के भर्ती विवादों पर अपनी चुप्पी तोड़ने का आग्रह किया। साथ ही राज्य सरकार से सभी विवादित भर्ती प्रक्रियाओं की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की।

Have something to say? Post your comment

और एजुकेशन समाचार

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

13वीं ब्रिक्स शिक्षा मंत्रियों की बैठक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने ब्रिक्स सहयोग के प्रति भारत की जन-केंद्रित और मानवता-प्रथम दृष्टिकोण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

13वीं ब्रिक्स शिक्षा मंत्रियों की बैठक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने ब्रिक्स सहयोग के प्रति भारत की जन-केंद्रित और मानवता-प्रथम दृष्टिकोण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

भ्रामक एडटेक प्लेटफॉर्म और फर्जी विश्वविद्यालय

भ्रामक एडटेक प्लेटफॉर्म और फर्जी विश्वविद्यालय

युवा संगम के सातवें चरण के लिए 4 अगस्त 2026 से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होंगे

युवा संगम के सातवें चरण के लिए 4 अगस्त 2026 से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होंगे

प्रधानमंत्री पोषण योजना में विकल्पों की पोषण समतुल्यता

प्रधानमंत्री पोषण योजना में विकल्पों की पोषण समतुल्यता

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी), 2020

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी), 2020

शिक्षा को रोजगार अवसरों के साथ जोड़ना

शिक्षा को रोजगार अवसरों के साथ जोड़ना

पीएम श्री योजना का कार्यान्वयन

पीएम श्री योजना का कार्यान्वयन

सरकार और बीआईटी मेसरा के बीच एमओयू, 850 विद्यार्थियों को मिलेगी नि:शुल्क तकनीकी शिक्षा

सरकार और बीआईटी मेसरा के बीच एमओयू, 850 विद्यार्थियों को मिलेगी नि:शुल्क तकनीकी शिक्षा

केंद्रीय मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाला

केंद्रीय मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाला

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss