Thursday, September 24, 2026
BREAKING
भारत बना ग्लोबल साउथ की आवाज़: जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में गिनाईं दुनिया की पाँच बड़ी चुनौतियां Latest News from Punjab September 2026 Latest News from Haryana September 2026 भारत की राष्ट्रपति ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किए; श्री अनंत नाग को दादासाहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के ANTF प्रमुखों के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया भारतीय वायु सेना और जापान वायु आत्मरक्षा बल के बीच संयुक्त अभ्यास, वीर गार्जियन 26 संपन्न स्वच्छता ही सेवा 2026 के अंतर्गत राष्ट्रीय मिडिया केंद्र में निवारक स्वास्थ्य देखभाल एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया आज पूरे भारत और दुनिया भर में 11वां आयुर्वेद दिवस मनाया जाएगा नशीले पदार्थों पर निर्भरता से उबरकर खेल के क्षेत्र में आगे बढने की महत्वाकांक्षा तक: जम्मू-कश्मीर के सज्जाद की स्वस्थ होने और समाज की मुख्य धारा में लौटने की यात्रा Horoscope Today: दैनिक राशिफल 23 सितंबर, 2026

एजुकेशन

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉं 14 जून, 2026 को फ्रांस के नीस में भारत इनोवेट्स 2026 का संयुक्त रुप से उद्घाटन करेंगे

June 13, 2026 08:19 AM

ग्लोबल डीप टेक, नवाचार और स्टार्टअप पारितंत्र को बढ़ावा देने के लिए भारत-फ्रांस साझेदारी 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉं के साथ 14 जून 2026 को फ्रांस के नीस स्थित पैलेस डेस एक्सपोजिशन्स में भारत इनोवेट्स 2026 का संयुक्त रूप से उद्घाटन करेंगे।

भारत सरकार द्वारा आयोजित, भारत इनोवेट्स 2026 केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की पहल है। इसमें 120 भारतीय नवोन्मेषक, 15 उच्च शिक्षा संस्थान और 500 से अधिक निवेशक भाग लेंगे, जिनमें प्रमुख कॉरपोरेट और वेंचर कैपिटल फर्म तथा वैश्विक मुख्य कार्यकारी अधिकारी और उद्योग जगत के दिग्गज शामिल होंगे। यह आयोजन एडवांस्ड कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, स्वास्थ्य सेवा और विनिर्माण जैसे 13 प्रमुख क्षेत्रों में विस्तारित होगा, जो भारत के बढ़ते नवाचार और डीप टेक इकोसिस्टम को दर्शाता है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के साथ विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल के भी आयोजन में शामिल होने की संभावना है। भारत इनोवेट्स 2026 के लिए देश से 120 स्टार्टअप का चयन करने वाली तकनीकी निरीक्षण समिति के अध्यक्ष तथा भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार श्री अजय कुमार सूद भी इसमें भाग लेंगे।

भारत इनोवेट्स 2026 का नीस में पहली बार आयोजन, वैश्विक निवेशकों और उद्योग जगत के सामने भारत के डीप टेक नवोन्मेषकों और स्टार्टअप्स को प्रदर्शित करेगा। यह आयोजन भारत और वैश्विक हितधारकों के बीच नवाचार-आधारित साझेदारी बढ़ाने का प्रभावशाली मंच होगा। इस आयोजन के दौरान कई महत्वपूर्ण घोषणाएं और परिणाम की आशा है, जिनमें डीप टेक, अनुसंधान एवं विकास, स्टार्टअप विस्तार और सीमा पार निवेश सुविधा में सहयोग ढांचे सुदृढ़ बनाना शामिल है।

यह आयोजन भारतीय और फ्रांसीसी नवाचार पारितंत्रों के बीच संस्थागत साझेदारी के नए अवसर भी खोलेगा, जिसमें सह-विकास, प्रौद्योगिकी आदान-प्रदान और उभरती प्रौद्योगिकियों के त्वरण पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया जाएगा। भारत इनोवेट्स का उद्देश्य प्रतिभागी नवोन्मेषकों और संस्थानों को निवेशकों, निगमों, विश्वविद्यालयों, अनुसंधान संगठनों और सरकारी हितधारकों से जोड़ना है ताकि निवेश, प्रौद्योगिकी सत्यापन, सह-विकास के अवसर, अग्रिम परियोजनाएं, विनिर्माण साझेदारी, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और इन्हें अपनाने के मार्ग प्रशस्त किया जा सके तथा बाजार में पहुंच और भारतीय नवाचारों का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार सुनिश्चित हो सके।

भारत इनोवेट्स 2026 से वैश्विक नवाचार नेटवर्कों के साथ भारत की सहभागिता उल्लेखनीय रूप से बढ़ने और प्रौद्योगिकी-संचालित विकास तथा उद्यमिता के अग्रणी केंद्र के रूप में इसकी स्थिति सुदृढ़ होने की उम्मीद है। भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष के तत्वावधान में इसका आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति ने संयुक्त रूप से फरवरी 2026 में मुंबई में किया था।

 

भारत इनोवेट्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए, https://bharatinnovates.in/  क्लिक करें।

***

Have something to say? Post your comment

और एजुकेशन समाचार

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

13वीं ब्रिक्स शिक्षा मंत्रियों की बैठक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने ब्रिक्स सहयोग के प्रति भारत की जन-केंद्रित और मानवता-प्रथम दृष्टिकोण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

13वीं ब्रिक्स शिक्षा मंत्रियों की बैठक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने ब्रिक्स सहयोग के प्रति भारत की जन-केंद्रित और मानवता-प्रथम दृष्टिकोण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

भ्रामक एडटेक प्लेटफॉर्म और फर्जी विश्वविद्यालय

भ्रामक एडटेक प्लेटफॉर्म और फर्जी विश्वविद्यालय

युवा संगम के सातवें चरण के लिए 4 अगस्त 2026 से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होंगे

युवा संगम के सातवें चरण के लिए 4 अगस्त 2026 से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होंगे

प्रधानमंत्री पोषण योजना में विकल्पों की पोषण समतुल्यता

प्रधानमंत्री पोषण योजना में विकल्पों की पोषण समतुल्यता

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी), 2020

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी), 2020

शिक्षा को रोजगार अवसरों के साथ जोड़ना

शिक्षा को रोजगार अवसरों के साथ जोड़ना

पीएम श्री योजना का कार्यान्वयन

पीएम श्री योजना का कार्यान्वयन

सरकार और बीआईटी मेसरा के बीच एमओयू, 850 विद्यार्थियों को मिलेगी नि:शुल्क तकनीकी शिक्षा

सरकार और बीआईटी मेसरा के बीच एमओयू, 850 विद्यार्थियों को मिलेगी नि:शुल्क तकनीकी शिक्षा

भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं पर संजय सेठ के सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं पर संजय सेठ के सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss