Monday, June 08, 2026
BREAKING
भारत और इंडोनेशिया ने व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर किया विचार-विमर्श ‘इंडिया जनबंधन’ बैठक में 23 विपक्षी दल होंगे शामिल, कांग्रेस ने किया दावा दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट, कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना पश्चिम बंगाल आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लागू करने वाला 36 वां राज्य/केंद्र शासित प्रदेश बनने को तैयार महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने युवाओं एवं नागरिकों से स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने का आग्रह किया Horoscope Today: दैनिक राशिफल 09 जून 2026 सीएक्यूएम ने एनसीआर में लागू नियमों की समीक्षा की; 11 से 29 मई के बीच 245 निरीक्षण किए Horoscope Today: दैनिक राशिफल 08 जून 2026 सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय (एमओएसजेई) ने रोकथाम, उपचार और पुनर्वास के माध्यम से मादक द्रव्यों के दुरुपयोग के खिलाफ राष्ट्रीय अभियान को मजबूत कर रहा है नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ सोवा-रिग्पा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान आयोजित किया

हेल्थ

पश्चिम बंगाल आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लागू करने वाला 36 वां राज्य/केंद्र शासित प्रदेश बनने को तैयार

June 08, 2026 05:58 AM

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) व पश्चिम बंगाल सरकार पश्चिम बंगाल में आयुष्मान भारत पीएम-जेएवाई लागू करने के लिए कल एमओयू पर करेंगे हस्ताक्षर

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा मुख्यमंत्री श्री सुवेंदु अधिकारी की गरिमामयी उपस्थिति में पश्चिम बंगाल में आयुष्मान भारत पीएम-जेएवाई को लागू करने के लिए आयोजित एमओयू हस्ताक्षर समारोह की करेंगे अध्यक्षता

सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज की दिशा में भारत की यात्रा में एक बड़ा मील का पत्थर स्थापित करते हुए, पश्चिम बंगाल सरकार कल दुनिया की सबसे बड़ी सरकारी वित्त पोषित स्वास्थ्य आश्वासन योजना, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी पीएम-जेएवाई) में शामिल होने जा रही है। राज्य में इस योजना को लागू करने के लिए विज्ञान भवन, नई दिल्ली में भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) और पश्चिम बंगाल सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने के साथ ही, पश्चिम बंगाल एबी पीएम-जेएवाई को लागू करने वाला देश का 36वां राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश बन जाएगा। यह घटनाक्रम देश भर के सभी नागरिकों के लिए समान और सुलभ स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर है।

इस एमओयू हस्ताक्षर समारोह की अध्यक्षता केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे.पी. नड्डा करेंगे। इस अवसर पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री श्री सुवेंदु अधिकारी, माननीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और आयुष मंत्रालय के राज्य मंत्री श्री प्रताप राव जाधव, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्य सलिला श्रीवास्तव, पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार अग्रवाल, तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण और पश्चिम बंगाल सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी गरिमामयी रूप से उपस्थित रहेंगे।

आयुष्मान भारत पीएम-जेएवाई पात्र लाभार्थियों को सेकेंडरी और टरशियरी  देखभाल के लिए अस्पताल में भर्ती होने पर प्रति परिवार प्रति वर्ष ₹5 लाख तक का स्वास्थ्य कवर प्रदान करता है। अपनी शुरुआत के बाद से, यह योजना भारत के स्वास्थ्य क्षेत्र में बदलाव का एक मुख्य आधार बनकर उभरी है, जिसने जेब से होने वाले खर्च  को कम किया है और सूचीबद्ध  सरकारी व निजी अस्पतालों के एक विशाल नेटवर्क के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण उपचार तक पहुंच में सुधार किया है।

पश्चिम बंगाल में एबी पीएम-जेएवाई के लागू होने से राज्य के लाखों पात्र लाभार्थियों को स्वास्थ्य पर होने वाले भारी-भरकम खर्च के खिलाफ वित्तीय सुरक्षा मिलने की उम्मीद है, साथ ही वे देश भर में स्वास्थ्य लाभों की निर्बाध पोर्टेबिलिटी का लाभ उठा सकेंगे। यह योजना गुणवत्तापूर्ण और सस्ती स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच बढ़ाकर राज्य के समग्र स्वास्थ्य इकोसिस्टम को भी मजबूत करेगी।

Have something to say? Post your comment

और हेल्थ समाचार

सीएक्यूएम ने एनसीआर में लागू नियमों की समीक्षा की; 11 से 29 मई के बीच 245 निरीक्षण किए

सीएक्यूएम ने एनसीआर में लागू नियमों की समीक्षा की; 11 से 29 मई के बीच 245 निरीक्षण किए

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ सोवा-रिग्पा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान आयोजित किया

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ सोवा-रिग्पा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान आयोजित किया

राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ ने विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर वृक्षारोपण अभियान और पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया

राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ ने विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर वृक्षारोपण अभियान और पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया

प्रधानमंत्री ने योग के बढ़ते वैश्विक प्रभाव पर प्रकाश डाला, 'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026' में अधिक से अधिक भागीदारी का आह्वान किया

प्रधानमंत्री ने योग के बढ़ते वैश्विक प्रभाव पर प्रकाश डाला, 'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026' में अधिक से अधिक भागीदारी का आह्वान किया

मिशन लाइफ इनिशिएटिव के तहत राष्ट्रीय सोवा रिग्पा संस्थान में सामान्य योग प्रोटोकॉल सत्र आयोजित किया गया

मिशन लाइफ इनिशिएटिव के तहत राष्ट्रीय सोवा रिग्पा संस्थान में सामान्य योग प्रोटोकॉल सत्र आयोजित किया गया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने एम्स बठिंडा के दूसरे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने एम्स बठिंडा के दूसरे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

लंबे जीवन और आरोग्य पर भारत के समग्र दृष्टिकोण को रेखांकित करती है अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’

लंबे जीवन और आरोग्य पर भारत के समग्र दृष्टिकोण को रेखांकित करती है अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन ने 90 करोड़ 'आभा' खातों का रिकॉर्ड बनाया

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन ने 90 करोड़ 'आभा' खातों का रिकॉर्ड बनाया

संतुलन और सामूहिक आरोग्य के लिए प्रभावी है योग: केंद्रीय मंत्री श्री प्रतापराव जाधव

संतुलन और सामूहिक आरोग्य के लिए प्रभावी है योग: केंद्रीय मंत्री श्री प्रतापराव जाधव

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण–6 जारी किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण–6 जारी किया

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss