Sunday, May 31, 2026
BREAKING
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन ने 90 करोड़ 'आभा' खातों का रिकॉर्ड बनाया Horoscope Today: दैनिक राशिफल 01 जून 2026 संतुलन और सामूहिक आरोग्य के लिए प्रभावी है योग: केंद्रीय मंत्री श्री प्रतापराव जाधव केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण–6 जारी किया केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्य सलीला श्रीवास्तव ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान (टीओएफईआई) एप्लिकेशन के पायलट संस्करण का शुभारंभ किया केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने सीबीएसई मुख्यालय में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की त्रिपुरा के राज्यपाल ने युवा संगम के छठे चरण के तहत छात्र प्रतिनिधिमंडल से बातचीत की Horoscope Today: दैनिक राशिफल 30 मई, 2026 Horoscope Today: दैनिक राशिफल 29 मई, 2026 विश्व धरोहर स्थल खजुराहो, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के लिए 25 दिवसीय काउंट डाउन कार्यक्रम की मेजबानी के लिए तैयार

हेल्थ

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन ने 90 करोड़ 'आभा' खातों का रिकॉर्ड बनाया

May 31, 2026 05:59 AM

2021 में आभा खातों की संख्या 14.7 करोड़ से बढ़कर 2026 में 90 करोड़ हुई

उत्तर प्रदेश 15.3 करोड़ से अधिक आभा खातों के साथ देश में सबसे आगे; राजस्थान और महाराष्ट्र ने 7 करोड़ का आंकड़ा पार किया

कुल आभा खाताधारकों में महिलाओं की हिस्सेदारी लगभग आधी, यह डिजिटल स्वास्थ्य तंत्र के समावेशी विकास को दर्शाता है

प्रविष्टि तिथि: 30 MAY 2026 4:23PM by PIB Delhi
 

स्वास्थ्य सेवा तंत्र को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा कार्यान्वित आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन ने पूरे देश में 90 करोड़ 'आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खातों' (आभा) को खोलने का रिकॉर्ड बनाया है। यह भारत की एक जुड़े हुए, परस्पर सुसंगत और नागरिक-केंद्रित डिजिटल स्वास्थ्य तंत्र की यात्रा में बड़ी उपलब्धि है।

आभा एक विशिष्ट 14-अंकीय डिजिटल स्वास्थ्य पहचान है, जो नागरिकों को उनकी सहमति से उनके स्वास्थ्य रिकॉर्ड को सुरक्षित रूप से जोड़ने, देखने और साझा करने में सक्षम बनाती है। 'आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन' के प्रमुख आधार स्तंभों में से एक के रूप में, ‘आभा’ विभिन्न स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं, केंद्रों और डिजिटल स्वास्थ्य ऐप्स के बीच लंबे समय तक चलने वाले स्वास्थ्य रिकॉर्ड बनाने में मदद करती है, जिससे नागरिकों को उनकी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी पर अधिक नियंत्रण और अधिकार मिलता है।

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की शुरुआत के बाद से आभा खाते बनाने में लगातार बढ़ोतरी हुई है। कैलेंडर वर्ष के आधार पर, कुल आभा खातों की संख्या 2021 में 14.7 करोड़ से बढ़कर 2022 में 30.4 करोड़, 2023 में 50.6 करोड़, 2024 में 72.2 करोड़ और 2025 में 84.5 करोड़ हो गई। 2026 में इन खातों की संख्या ने 90 करोड़ के ऐतिहासिक आंकड़े को पार कर लिया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0023U5L.jpg

इस उपलब्धि पर बात करते हुए, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, डॉ. सुनील कुमार बर्नवाल ने कहा कि, ‘90 करोड़ से अधिक आभा खातों का खुलना आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में नागरिकों, राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और इस तंत्र में  बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है। ‘आभा’ नागरिकों को उनकी अपनी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी तक सुरक्षित और सहमति-आधारित पहुंच प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जैसे-जैसे आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन को अपनाने की संख्या  और बढ़ेगी, आभा इलाज की निरंतरता सुनिश्चित होगी और कागजी रिकॉर्ड पर निर्भरता कम होगी साथ ही एक अधिक सुगम, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित स्वास्थ्य सेवा वितरण प्रणाली बनाने में मदद मिलेगी।

इस उपलब्धि को हासिल करने में देश भर के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की मजबूत भागीदारी का बड़ा योगदान रहा है। उत्तर प्रदेश 15.3 करोड़ से अधिक आभा खातों के साथ देश में सबसे आगे है, इसके बाद राजस्थान और महाराष्ट्र प्रत्येक 7.1 करोड़ खातों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, बिहार 6.3 करोड़ के साथ तीसरे और पश्चिम बंगाल 5.9 करोड़ आभा खातों के साथ चौथे स्थान पर है।  मध्य प्रदेश, गुजरात, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और कर्नाटक ने  भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जो डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को राष्ट्रव्यापी स्तर पर अपनाए जाने को दिखाता है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003ENJY.png

कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने अपनी आबादी के अनुपात में आभा  खातों का उच्च स्तर भी हासिल कर लिया है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लद्दाख, लक्षद्वीप और दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव ने शत प्रतिशत खाते खोल लिए हैं। बड़े राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में, आंध्र प्रदेश ने 98.5% आभा खातों की संख्या दर्ज की है, इसके बाद ओडिशा (91.9%), चंडीगढ़ (90.8%), राजस्थान (89.7%), हिमाचल प्रदेश (88.9%) और छत्तीसगढ़ (86.6%) का स्थान है। जम्मू और कश्मीर, त्रिपुरा और तेलंगाना ने भी 75 प्रतिशत से अधिक आभा खाते खोले हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004T510.png

यह उपलब्धि भारत के डिजिटल स्वास्थ्य तंत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को भी दर्शाती है। बनाए गए कुल आभा खातों में महिलाओं की हिस्सेदारी लगभग आधी है, जो कुल आभा खाताधारकों का 49.75% है। यह ग्रामीण क्षेत्रों सहित महिलाओं को उनके स्वास्थ्य रिकॉर्ड तक सुरक्षित डिजिटल पहुंच प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ‘आभा’ स्वास्थ्य प्रणाली के तहत पहली बार में ही इलाज कराने में सहायता कर सकता है, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल, टीकाकरण और अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं भी इसमें शामिल हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005G4YV.jpg

केंद्र सरकार, राज्य सरकारों, स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं और निजी क्षेत्र के भागीदारों के बीच सक्रिय सहयोग के माध्यम से 90 करोड़ से अधिक आभा खाते बनाने का काम संभव हो पाया है। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन-सक्षम हेल्थ-टेक प्लेटफॉर्म, अस्पताल, डायग्नोस्टिक प्रयोगशालाओं, बीमा कंपनियाँ और डिजिटल स्वास्थ्य एप्लिकेशन ने कई माध्यमों से ‘आभा’ कार्ड बनाने के काम को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है, जिससे नागरिकों के लिए डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएँ ज़्यादा सुलभ हो गई हैं।

देशभर में एक मजबूत और आपस में जुड़े रहने वाले डिजिटल स्वास्थ्य तंत्र को स्थापित करने के लिए आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन को लागू किया जा रहा है। आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा), हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स रजिस्ट्री (एचपीआर), हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री (एचएफआर), हेल्थ इन्फॉर्मेशन एक्सचेंज और कंसेंट मैनेजर (एचआईइ-सीएम), यूनिफाइड हेल्थ इंटरफ़ेस (युएचआई) और नेशनल हेल्थ क्लेम्स एक्सचेंज (एनएचसीएक्स) जैसी मुख्य डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में सुरक्षित, मरीज की सहमति पर आधारित और आपस में साझा की जा सकने वाली स्वास्थ्य जानकारी के आदान-प्रदान को संभव बनाया जाता है।

नागरिकों के लिए, 'आभा'  विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं और ऐप्स के माध्यम से तैयार किए गए स्वास्थ्य रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से जोड़ने की सुविधा प्रदान करता है। इससे कागजी चिकित्सा दस्तावेज साथ ले जाने की आवश्यकता कम हो जाती है और जब भी जरूरत हो, सुरक्षित तरीके से और मरीज की सहमति से स्वास्थ्य प्रदाताओं के साथ स्वास्थ्य जानकारी साझा करना संभव हो जाता है। इससे स्वास्थ्य सेवा देने के काम में कुशलता, पारदर्शिता और सुविधा बढ़ती है और साथ ही देखभाल की निरंतरता भी मज़बूत होती है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन को अपनाने की गति तेज करने के लिए राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और इस इकोसिस्टम के अन्य भागीदारों के साथ मिलकर लगातार काम कर रहा है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि देश भर के नागरिकों को एक भरोसेमंद, आपस में जुड़े और डिजिटल रूप से सक्षम स्वास्थ्य सेवा तंत्र का लाभ मिल सके।

Have something to say? Post your comment

और हेल्थ समाचार

संतुलन और सामूहिक आरोग्य के लिए प्रभावी है योग: केंद्रीय मंत्री श्री प्रतापराव जाधव

संतुलन और सामूहिक आरोग्य के लिए प्रभावी है योग: केंद्रीय मंत्री श्री प्रतापराव जाधव

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण–6 जारी किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण–6 जारी किया

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्य सलीला श्रीवास्तव ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान (टीओएफईआई) एप्लिकेशन के पायलट संस्करण का शुभारंभ किया

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्य सलीला श्रीवास्तव ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान (टीओएफईआई) एप्लिकेशन के पायलट संस्करण का शुभारंभ किया

विश्व धरोहर स्थल खजुराहो, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के लिए 25 दिवसीय काउंट डाउन कार्यक्रम की मेजबानी के लिए तैयार

विश्व धरोहर स्थल खजुराहो, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के लिए 25 दिवसीय काउंट डाउन कार्यक्रम की मेजबानी के लिए तैयार

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 बहुभाषी विवरण पुस्तिका आम लोगों के लिए अब उपलब्ध

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 बहुभाषी विवरण पुस्तिका आम लोगों के लिए अब उपलब्ध

एनएचआरसी, भारत ने उत्तराखंड के देहरादून जिले के एक निजी अस्पताल में आग लगने से एक  मरीज की मौत की खबर का लिया स्वत: संज्ञान

एनएचआरसी, भारत ने उत्तराखंड के देहरादून जिले के एक निजी अस्पताल में आग लगने से एक मरीज की मौत की खबर का लिया स्वत: संज्ञान

एनएचआरसी, भारत ने बिहार के नालंदा जिले में मध्याह्न भोजन खाने के बाद 60 छात्रों के बीमार होने की मीडिया रिपोर्ट पर स्वत: संज्ञान लिया

एनएचआरसी, भारत ने बिहार के नालंदा जिले में मध्याह्न भोजन खाने के बाद 60 छात्रों के बीमार होने की मीडिया रिपोर्ट पर स्वत: संज्ञान लिया

भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने हरियाणा के रेवाड़ी जिले के एक औद्योगिक क्षेत्र में स्थित रासायनिक कारखाने में हुए विस्फोट के कारण तीन श्रमिकों की मृत्यु और अन्य के घायल होने की घटना पर छपी ख़बरों का स्वतः संज्ञान लिया है

भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने हरियाणा के रेवाड़ी जिले के एक औद्योगिक क्षेत्र में स्थित रासायनिक कारखाने में हुए विस्फोट के कारण तीन श्रमिकों की मृत्यु और अन्य के घायल होने की घटना पर छपी ख़बरों का स्वतः संज्ञान लिया है

केंद्रीय मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने आयुष मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की चौथी बैठक की अध्यक्षता की

केंद्रीय मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने आयुष मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की चौथी बैठक की अध्यक्षता की

आयुषएक्सआईएल और भारतीय मसाला बोर्ड ने आयुष उत्पादों और औषधीय मसालों के वैश्विक संवर्धन को सुदृढ़ करने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए

आयुषएक्सआईएल और भारतीय मसाला बोर्ड ने आयुष उत्पादों और औषधीय मसालों के वैश्विक संवर्धन को सुदृढ़ करने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss