Tuesday, May 26, 2026
BREAKING
अमेरिका–ईरान समझौता: होर्मुज़ खुलने की तैयारी, खत्म होंगे ट्रांजिट चार्ज? Quad Meeting Crisis: सालाना शिखर सम्मेलन पर संकट, भारत से ऑस्ट्रेलिया को मिलेगी कमान 300+ पर्यटक केबल कार में फंसे, गुलमर्ग में मचा हड़कंप! रेस्क्यू ऑपरेशन ने बचाई जान Heatwave Alert: नौतपा में भारत तप रहा, 29 मई के बाद मौसम बदलेगा! केंद्रीय मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने आयुष मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की चौथी बैठक की अध्यक्षता की आयुषएक्सआईएल और भारतीय मसाला बोर्ड ने आयुष उत्पादों और औषधीय मसालों के वैश्विक संवर्धन को सुदृढ़ करने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने नीट (यूजी) पुनर्परीक्षा के सुरक्षित, निष्पक्ष और सफल संचालन के लिए राज्यों को पत्र लिखा केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने अफ्रीका के कुछ हिस्सों में इबोला के बढ़ते मामलों को देखते हुए बीमारी की तैयारियों की समीक्षा की भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने नई दिल्ली में देश का सबसे बड़ा जैव चिकित्सा नवाचार और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण कार्यक्रम "मेडिकल इनोवेशन पेटेंट मित्र : इनोवेटर्स-टू-इंडस्ट्री कनेक्ट" आयोजित किया प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम-अजय) के कार्यान्वयन हेतु सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ‘पीएम-अजय’ पोर्टल एवं पीएम-अजय मोबाइल ऐप लॉन्च करेगा

हेल्थ

केंद्रीय मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने आयुष मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की चौथी बैठक की अध्यक्षता की

May 26, 2026 08:54 AM

सरकार योग और प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से निवारक स्वास्थ्य देखभाल को दे रही है बढ़ावा: श्री प्रतापराव जाधव

सलाहकार समिति की बैठक में भारत में योग और प्राकृतिक चिकित्सा क्षेत्र के विस्तार पर दिया गया जोर
 
केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने नई दिल्ली में आयुष मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की चौथी बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक का मुख्य विषय "भारत में योग और प्राकृतिक चिकित्सा" था, जिसमें निवारक स्वास्थ्य देखभाल को मजबूत करने, आरोग्य को बढ़ावा देने और भारत की पारंपरिक स्वास्थ्य प्रणालियों की वैश्विक पहुंच का विस्तार करने के लिए सरकार द्वारा की गई पहलकदमियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

संसदीय सलाहकार समिति के सदस्यों का स्वागत करते हुए, श्री प्रतापराव जाधव ने कहा कि योग और प्राकृतिक चिकित्सा का समग्र और निवारक स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में भारत का शाश्वत योगदान हैं और अब ये वैश्विक आरोग्य आंदोलन के महत्वपूर्ण स्तंभों के रूप में उभर रहे हैं। उन्होंने इस बात का उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, आयुष मंत्रालय ने देश भर में निवारक, संवर्धक और जीवनशैली-आधारित स्वास्थ्य देखभाल के लिए प्रभावी उपायों के रूप में इन प्रणालियों को प्राथमिकता दी है।

वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किए जाने का ज़िक्र करते हुए, मंत्री महोदय ने इसे भारत की सांस्कृतिक कूटनीति और वैश्विक नेतृत्व के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने उल्लेख किया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस अब 190 से अधिक देशों में मनाया जाता है, जो दुनिया भर के करोड़ों लोगों को योग से जोड़ रहा है और समग्र स्वास्थ्य तथा आरोग्य के प्रति जागरूक बना रहा है।

श्री जाधव ने कहा कि गैर-संचारी रोगों, तनाव और मानसिक स्वास्थ्य विकारों के प्रबंधन के लिए योग और प्राकृतिक चिकित्सा को प्रभावी पूरक उपायों के रूप में तेजी से मान्यता मिल रही है, जिससे निवारक और एकीकृत स्वास्थ्य देखभाल को बढ़ावा मिल रहा है। इस क्षेत्र के विकास पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने समिति को सूचित किया कि वर्तमान में देश भर में 70 से अधिक प्राकृतिक चिकित्सा और योग विज्ञानं में स्नातक (बीएनवाईएस)  कॉलेज हैं और 5,000 से अधिक योग प्रशिक्षण संस्थान काम कर रहे हैं।

मंत्री महोदय ने आगे इस बात पर प्रकाश डाला कि मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान ने छह लाख से अधिक योग स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया है, जबकि योग प्रमाणन बोर्ड के फ्रेमवर्क के तहत सात लाख से अधिक योग पेशेवरों और स्वयंसेवकों को प्रमाणित किया जा चुका है। सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि योग और प्राकृतिक चिकित्सा भारत की आरोग्य अर्थव्यवस्था, रोजगार सृजन, स्वास्थ्य पर्यटन और वैश्विक सांस्कृतिक प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

संसदीय सलाहकार समिति के सदस्यों ने चर्चा में सक्रिय रूप से भाग लिया और बैठक के दौरान बहुमूल्य सुझाव और विचार साझा किए। उपस्थित सदस्यों में स्वामी एस. हरि साक्षी, श्री लक्ष्मीकांत वाजपेयी, श्रीमती धर्मशिला गुप्ता, श्री परषोत्तमभाई रूपाला, श्री नीलेश डी. लंके, श्रीमती रेणुका चौधरी और श्री अष्टीकर पाटिल एन. बापुराव शामिल थे।

आयुष मंत्रालय की संयुक्त सचिव, सुश्री मोनालिसा दास ने भारत में योग और प्राकृतिक चिकित्सा क्षेत्रों की वर्तमान स्थिति, संस्थागत ढांचा, शैक्षिक अवसंरचना, अनुसंधान पहल, वैश्विक पहुंच और उभरते अवसरों पर एक विस्तृत प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया।

बैठक में आयुष मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुश्री अलारमेलमंगई डी. और श्रीमती कविता जैन, सांसद तथा आयुष मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक का समापन सदस्यों द्वारा योग और प्राकृतिक चिकित्सा को आरोग्य और निवारक स्वास्थ्य देखभाल के लिए विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त प्रणालियों के रूप में और अधिक मजबूत करने के समर्थन के साथ हुआ।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002QT2O.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003ENWK.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004217R.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005ZZI0.jpg

****

Have something to say? Post your comment

और हेल्थ समाचार

आयुषएक्सआईएल और भारतीय मसाला बोर्ड ने आयुष उत्पादों और औषधीय मसालों के वैश्विक संवर्धन को सुदृढ़ करने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए

आयुषएक्सआईएल और भारतीय मसाला बोर्ड ने आयुष उत्पादों और औषधीय मसालों के वैश्विक संवर्धन को सुदृढ़ करने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने अफ्रीका के कुछ हिस्सों में इबोला के बढ़ते मामलों को देखते हुए बीमारी की तैयारियों की समीक्षा की

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने अफ्रीका के कुछ हिस्सों में इबोला के बढ़ते मामलों को देखते हुए बीमारी की तैयारियों की समीक्षा की

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने नई दिल्ली में देश का सबसे बड़ा जैव चिकित्सा नवाचार और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण कार्यक्रम

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने नई दिल्ली में देश का सबसे बड़ा जैव चिकित्सा नवाचार और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण कार्यक्रम "मेडिकल इनोवेशन पेटेंट मित्र : इनोवेटर्स-टू-इंडस्ट्री कनेक्ट" आयोजित किया

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इबोला के प्रकोप को अंतर्राष्ट्रीय महत्‍व का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया; जबकि अफ्रीका सीडीसी ने महाद्वीपीय सुरक्षा का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने मुख्यमंत्री श्री सुवेंदु अधिकारी के साथ वर्चुअल बैठक के दौरान पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य प्रणालियों की समीक्षा की

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने मुख्यमंत्री श्री सुवेंदु अधिकारी के साथ वर्चुअल बैठक के दौरान पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य प्रणालियों की समीक्षा की

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने नई दिल्ली में एनबीईएमएस के 23वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने नई दिल्ली में एनबीईएमएस के 23वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

भारतीय चिकित्सा एवं होम्योपैथी के लिए फार्माकोपिया आयोग ने एएसयू एंड एच औषधि नियामकों और हितधारकों के लिए 5 दिवसीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया

भारतीय चिकित्सा एवं होम्योपैथी के लिए फार्माकोपिया आयोग ने एएसयू एंड एच औषधि नियामकों और हितधारकों के लिए 5 दिवसीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया

एबीडीएम के तहत एबीएचए से 100 करोड़ स्वास्थ्य रिकॉर्ड लिंक किए गए, डिजिटल स्वास्थ्य सेवा में एक कदम

एबीडीएम के तहत एबीएचए से 100 करोड़ स्वास्थ्य रिकॉर्ड लिंक किए गए, डिजिटल स्वास्थ्य सेवा में एक कदम

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रेगाबालिन को अनुसूची एच1 के अंतर्गत लाकर इसके दुरुपयोग को रोकने के लिए सख्त प्रावधानों के अंतर्गत विनियमित किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रेगाबालिन को अनुसूची एच1 के अंतर्गत लाकर इसके दुरुपयोग को रोकने के लिए सख्त प्रावधानों के अंतर्गत विनियमित किया

केरल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारी जोरों पर, महिलाओं के लिए समग्र स्वास्थ्य कार्यक्रम

केरल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारी जोरों पर, महिलाओं के लिए समग्र स्वास्थ्य कार्यक्रम

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss