Tuesday, May 26, 2026
BREAKING
अमेरिका–ईरान समझौता: होर्मुज़ खुलने की तैयारी, खत्म होंगे ट्रांजिट चार्ज? Quad Meeting Crisis: सालाना शिखर सम्मेलन पर संकट, भारत से ऑस्ट्रेलिया को मिलेगी कमान 300+ पर्यटक केबल कार में फंसे, गुलमर्ग में मचा हड़कंप! रेस्क्यू ऑपरेशन ने बचाई जान Heatwave Alert: नौतपा में भारत तप रहा, 29 मई के बाद मौसम बदलेगा! केंद्रीय मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने आयुष मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की चौथी बैठक की अध्यक्षता की आयुषएक्सआईएल और भारतीय मसाला बोर्ड ने आयुष उत्पादों और औषधीय मसालों के वैश्विक संवर्धन को सुदृढ़ करने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने नीट (यूजी) पुनर्परीक्षा के सुरक्षित, निष्पक्ष और सफल संचालन के लिए राज्यों को पत्र लिखा केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने अफ्रीका के कुछ हिस्सों में इबोला के बढ़ते मामलों को देखते हुए बीमारी की तैयारियों की समीक्षा की भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने नई दिल्ली में देश का सबसे बड़ा जैव चिकित्सा नवाचार और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण कार्यक्रम "मेडिकल इनोवेशन पेटेंट मित्र : इनोवेटर्स-टू-इंडस्ट्री कनेक्ट" आयोजित किया प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम-अजय) के कार्यान्वयन हेतु सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ‘पीएम-अजय’ पोर्टल एवं पीएम-अजय मोबाइल ऐप लॉन्च करेगा

हेल्थ

आयुषएक्सआईएल और भारतीय मसाला बोर्ड ने आयुष उत्पादों और औषधीय मसालों के वैश्विक संवर्धन को सुदृढ़ करने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए

May 26, 2026 08:53 AM

"स्पाइस एंड हील" पहल से भारत वैश्विक स्वास्थ्य (वेलनेस) के क्षेत्र अग्रणी बन सकता है: केंद्रीय मंत्री श्री प्रतापराव जाधव

आयुषएक्सआईएल–मसाला बोर्ड की साझेदारी से आयुष और मसाला क्षेत्रों के किसानों, एमएसएमई, स्टार्टअप और निर्यातकों को लाभ होगा
 
पारंपरिक वेलनेस और प्राकृतिक उत्पादों के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर भारत की अग्रणी स्थिति को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, आयुष मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री प्रतापराव जाधव की उपस्थिति में आयुष निर्यात संवर्धन परिषद (आयुषएक्सआईएल) और भारतीय मसाला बोर्ड के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

श्री प्रतापराव जाधव ने आयुषएक्सआईएल और भारतीय मसाला बोर्ड को बधाई देते हुए इस साझेदारी को "दूरदर्शी और भविष्योन्मुखी" बताया। उन्होंने कहा कि यह सहयोग भारत की पारंपरिक वेलनेस प्रणालियों को मज़बूत करने और आयुर्वेद, औषधीय पौधों तथा भारतीय मसालों के वैश्विक एकीकरण को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

श्री जाधव ने भारत की समृद्ध विरासत की चर्चा करते हुए कहा कि आयुर्वेद और भारतीय मसाले सदियों से निवारक स्वास्थ्य देखभाल, संतुलित जीवन शैली और प्राकृतिक वेलनेस ज्ञान के प्रतीक रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन दोनों क्षेत्रों का एकजुट होना किसानों, उद्योग जगत, स्टार्टअप्स, निर्यातकों और वैश्विक उपभोक्ताओं के हित में काम करने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

माननीय मंत्री ने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि यह सहयोग गुणवत्ता में सुधार, पता लगाने की क्षमता (ट्रेसिबिलिटी), वैज्ञानिक सत्यापन, नवाचार, निर्यात प्रोत्साहन और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों के विकास जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर केंद्रित है। उन्होंने प्रस्तावित "स्पाइस एंड हील" पहल के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि यह एक प्रभावशाली ब्रांडिंग अभियान के रूप में उभर सकता है, जिससे भारत समग्र स्वास्थ्य और प्राकृतिक उपचार समाधानों के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अग्रणी बन सकता है।

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई), स्टार्टअप, महिला उद्यमियों, किसानों और युवा नवोन्मेषकों को सशक्त बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता पर बल देते हुए मंत्री ने कहा कि यह पहल माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत, वोकल फॉर लोकल, मेक इन इंडिया और हील इन इंडिया के दृष्टिकोण के अनुरूप है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने हमेशा भारत की पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों और वेलनेस विरासत को देश की वैश्विक पहचान और आर्थिक प्रगति के महत्वपूर्ण स्तंभों के रूप में मान्यता दी है।

साझेदारी के दीर्घकालिक प्रभाव में विश्वास व्यक्त करते हुए मंत्री ने कहा कि समझौता ज्ञापन से निर्यात वृद्धि, रोजगार सृजन, ग्रामीण विकास, किसान सशक्तिकरण और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के लिए नए अवसर उपलबध होंगे। उन्होंने साझेदारी की सफलता की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इससे वैश्विक वेलनेस और प्राकृतिक उत्पादों के क्षेत्र में भारत की प्रतिष्ठा और सुदृढ़ होगी।

समझौता ज्ञापन पर आयुषएक्सआईएल के अध्यक्ष डॉ. अनुराग शर्मा और भारतीय मसाला बोर्ड के सचिव श्री एम. एस. मणिवन्नन, आईएएस ने हस्ताक्षर किए। इस सहयोग का उद्देश्य कार्यात्मक खाद्य पदार्थों, न्यूट्रास्युटिकल्स, हर्बल अर्क और मूल्य वर्धित आयुर्वेदिक और मसाला आधारित उत्पादों के लिए निर्यात संवर्धन, गुणवत्ता आश्वासन, मानकीकरण, अनुसंधान, नवाचार और अंतर्राष्ट्रीय बाजार विकास को मजबूत करके आयुष उत्पादों और औषधीय मसालों के क्षेत्र में वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देना है।

इस साझेदारी के तहत, दोनों संगठन ब्रांडिंग पहलों, ट्रेसिबिलिटी फ्रेमवर्क, वैज्ञानिक सत्यापन, क्षमता बढ़ाना, कोडेक्स सहयोग और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेलों व संवर्धन कार्यों में संयुक्त भागीदारी करेंगे। इस पहल से निर्यातकों, किसानों, एमएसएमई, स्टार्टअप, महिला उद्यमियों और आयुष तथा मसाला क्षेत्रों से जुड़े हितधारकों के लिए नए अवसर उपलब्ध होने की उम्मीद है, जिससे भारत के निर्यात में वृद्धि होगी और वेलनेस अर्थव्यवस्था में उसकी वैश्विक पहचान को बढ़ावा मिलेगा।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002SFLW.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003JIAG.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004ZQST.jpg

*****

Have something to say? Post your comment

और हेल्थ समाचार

केंद्रीय मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने आयुष मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की चौथी बैठक की अध्यक्षता की

केंद्रीय मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने आयुष मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की चौथी बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने अफ्रीका के कुछ हिस्सों में इबोला के बढ़ते मामलों को देखते हुए बीमारी की तैयारियों की समीक्षा की

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने अफ्रीका के कुछ हिस्सों में इबोला के बढ़ते मामलों को देखते हुए बीमारी की तैयारियों की समीक्षा की

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने नई दिल्ली में देश का सबसे बड़ा जैव चिकित्सा नवाचार और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण कार्यक्रम

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने नई दिल्ली में देश का सबसे बड़ा जैव चिकित्सा नवाचार और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण कार्यक्रम "मेडिकल इनोवेशन पेटेंट मित्र : इनोवेटर्स-टू-इंडस्ट्री कनेक्ट" आयोजित किया

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इबोला के प्रकोप को अंतर्राष्ट्रीय महत्‍व का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया; जबकि अफ्रीका सीडीसी ने महाद्वीपीय सुरक्षा का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने मुख्यमंत्री श्री सुवेंदु अधिकारी के साथ वर्चुअल बैठक के दौरान पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य प्रणालियों की समीक्षा की

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने मुख्यमंत्री श्री सुवेंदु अधिकारी के साथ वर्चुअल बैठक के दौरान पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य प्रणालियों की समीक्षा की

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने नई दिल्ली में एनबीईएमएस के 23वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने नई दिल्ली में एनबीईएमएस के 23वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

भारतीय चिकित्सा एवं होम्योपैथी के लिए फार्माकोपिया आयोग ने एएसयू एंड एच औषधि नियामकों और हितधारकों के लिए 5 दिवसीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया

भारतीय चिकित्सा एवं होम्योपैथी के लिए फार्माकोपिया आयोग ने एएसयू एंड एच औषधि नियामकों और हितधारकों के लिए 5 दिवसीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया

एबीडीएम के तहत एबीएचए से 100 करोड़ स्वास्थ्य रिकॉर्ड लिंक किए गए, डिजिटल स्वास्थ्य सेवा में एक कदम

एबीडीएम के तहत एबीएचए से 100 करोड़ स्वास्थ्य रिकॉर्ड लिंक किए गए, डिजिटल स्वास्थ्य सेवा में एक कदम

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रेगाबालिन को अनुसूची एच1 के अंतर्गत लाकर इसके दुरुपयोग को रोकने के लिए सख्त प्रावधानों के अंतर्गत विनियमित किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रेगाबालिन को अनुसूची एच1 के अंतर्गत लाकर इसके दुरुपयोग को रोकने के लिए सख्त प्रावधानों के अंतर्गत विनियमित किया

केरल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारी जोरों पर, महिलाओं के लिए समग्र स्वास्थ्य कार्यक्रम

केरल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारी जोरों पर, महिलाओं के लिए समग्र स्वास्थ्य कार्यक्रम

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss