Wednesday, May 27, 2026
BREAKING
विश्व धरोहर स्थल खजुराहो, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के लिए 25 दिवसीय काउंट डाउन कार्यक्रम की मेजबानी के लिए तैयार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 बहुभाषी विवरण पुस्तिका आम लोगों के लिए अब उपलब्ध केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सीबीएसई भुगतान गेटवे प्रणाली में सुधार के लिए चार सार्वजनिक बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने अनुसूचित जाति कल्याण योजनाओं के कार्यान्वयन को डिजिटाइज़ करने और मजबूत बनाने के लिए पीएम-अजय पोर्टल और अजय मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया एनएचआरसी, भारत ने उत्तराखंड के देहरादून जिले के एक निजी अस्पताल में आग लगने से एक मरीज की मौत की खबर का लिया स्वत: संज्ञान एनएचआरसी, भारत ने बिहार के नालंदा जिले में मध्याह्न भोजन खाने के बाद 60 छात्रों के बीमार होने की मीडिया रिपोर्ट पर स्वत: संज्ञान लिया भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने हरियाणा के रेवाड़ी जिले के एक औद्योगिक क्षेत्र में स्थित रासायनिक कारखाने में हुए विस्फोट के कारण तीन श्रमिकों की मृत्यु और अन्य के घायल होने की घटना पर छपी ख़बरों का स्वतः संज्ञान लिया है Horoscope Today: दैनिक राशिफल 28 मई, 2026 अमेरिका–ईरान समझौता: होर्मुज़ खुलने की तैयारी, खत्म होंगे ट्रांजिट चार्ज? Quad Meeting Crisis: सालाना शिखर सम्मेलन पर संकट, भारत से ऑस्ट्रेलिया को मिलेगी कमान

हेल्थ

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 बहुभाषी विवरण पुस्तिका आम लोगों के लिए अब उपलब्ध

May 27, 2026 08:36 AM

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, सामान्य योग अभ्यासक्रम और मंत्रालय की पहल संबंधी विस्तृत मार्गदर्शिका अब अंग्रेजी, हिंदी और 21 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस – आईडीवाई 2026 की देश भर और पूरी दुनिया में तैयारियां तेज हो गई हैं। आयुष मंत्रालय ने सभी हितधारकों के लिए इस आयोजन के व्यापक संसाधन के रूप में आईडीवाई हैंडबुक 2026 (विवरण पुस्तिका) प्रस्तुत की है। आयोजकों, संस्थानों, योग अभ्यासकर्ताओं, सरकारी एजेंसियों, शैक्षणिक संस्थानों और सामुदायिक समूहों के सहयोग से तैयार यह बहुभाषी विवरणिका, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, सामान्य योग अभ्यासक्रम, मंत्रालय की पहल और सार्वजनिक भागीदारी से संबंधित आवश्यक जानकारी की सुलभ संदर्भ पुस्तिका है।

अंग्रेजी, हिंदी और 21 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध यह पुस्तिका, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, सामान्य योग अभ्यासक्रम (सीवाईपी), मंत्रालय की प्रमुख पहलों और वर्ष 2026 से संबंधित आयोजन में भाग लेने संबंधी जानकारी का एकल संदर्भ स्रोत है।

इसके प्रकाशन का उद्देश्य योग और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से संबंधित प्रामाणिक जानकारी कई भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराकर इसकी सुलभता बढ़ाना और व्यापक भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करना है। यह शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी विभागों, नागरिक समाज संगठनों और योग गतिविधियों के आयोजन में शामिल सामुदायिक समूहों सहित देश भर के हितधारकों के लिए सहायक है।

यह पुस्तिका वर्ष 2026 के लिए नियोजित प्रमुख पहलों की रूपरेखा सहित वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्राचीन शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक अभ्यास योग को अपनाए जाने के बाद से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के विकास का संक्षिप्त विवरण प्रदान करती है। इसमें योग संगम, हरित योग, योग समावेश, योग पार्क और योग अनप्लग्ड (आयुष मंत्रालय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के तहत आरंभ की गई प्रमुख युवा-केंद्रित पहल, जिसका उद्देश्य आधुनिक जीवनशैली के बीच अगली पीढ़ी को योग के प्रति आकर्षित करना और इसे उनके दैनिक जीवन का सहज, गतिशील तथा सुलभ हिस्सा बनाना है) जैसे मंत्रालय के प्रमुख कार्यक्रमों का विवरण दिया गया है, साथ ही इसमें 21 जून, 2026 तक की निर्धारित गतिविधियों की भी जानकारी उपलब्ध कराई गई है।

सूचना के स्रोत के साथ ही यह पुस्तिका व्यावहारिक डिजिटल टूलकिट का काम भी करती है। इसमें क्यूआर कोड और निर्देशात्मक सामग्रियों के लिंक दिए गए हैं, जिनमें अंग्रेजी, हिंदी और 21 क्षेत्रीय भाषाओं में सामान्य योग अभ्यासक्रम (कॉमन योगा प्रोटोकॉल) वीडियो शामिल हैं। इससे देश भर में लोग आसानी से मानकीकृत योग मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।

पुस्तिका में विभिन्न जन सहभागिता गतिविधियों और भागीदारी के अवसरों की भी जानकारी दी गई है, जिसमें माईगॉव माध्यम से आयोजित प्रतियोगिताएं शामिल हैं। यह लोगों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 में सक्रियता से भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करती है।

यह पुस्तिका आईडीवाई हैंडबुक 2026 पर उपलब्ध है।

Have something to say? Post your comment

और हेल्थ समाचार

विश्व धरोहर स्थल खजुराहो, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के लिए 25 दिवसीय काउंट डाउन कार्यक्रम की मेजबानी के लिए तैयार

विश्व धरोहर स्थल खजुराहो, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के लिए 25 दिवसीय काउंट डाउन कार्यक्रम की मेजबानी के लिए तैयार

एनएचआरसी, भारत ने उत्तराखंड के देहरादून जिले के एक निजी अस्पताल में आग लगने से एक  मरीज की मौत की खबर का लिया स्वत: संज्ञान

एनएचआरसी, भारत ने उत्तराखंड के देहरादून जिले के एक निजी अस्पताल में आग लगने से एक मरीज की मौत की खबर का लिया स्वत: संज्ञान

एनएचआरसी, भारत ने बिहार के नालंदा जिले में मध्याह्न भोजन खाने के बाद 60 छात्रों के बीमार होने की मीडिया रिपोर्ट पर स्वत: संज्ञान लिया

एनएचआरसी, भारत ने बिहार के नालंदा जिले में मध्याह्न भोजन खाने के बाद 60 छात्रों के बीमार होने की मीडिया रिपोर्ट पर स्वत: संज्ञान लिया

भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने हरियाणा के रेवाड़ी जिले के एक औद्योगिक क्षेत्र में स्थित रासायनिक कारखाने में हुए विस्फोट के कारण तीन श्रमिकों की मृत्यु और अन्य के घायल होने की घटना पर छपी ख़बरों का स्वतः संज्ञान लिया है

केंद्रीय मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने आयुष मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की चौथी बैठक की अध्यक्षता की

केंद्रीय मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने आयुष मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की चौथी बैठक की अध्यक्षता की

आयुषएक्सआईएल और भारतीय मसाला बोर्ड ने आयुष उत्पादों और औषधीय मसालों के वैश्विक संवर्धन को सुदृढ़ करने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए

आयुषएक्सआईएल और भारतीय मसाला बोर्ड ने आयुष उत्पादों और औषधीय मसालों के वैश्विक संवर्धन को सुदृढ़ करने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने अफ्रीका के कुछ हिस्सों में इबोला के बढ़ते मामलों को देखते हुए बीमारी की तैयारियों की समीक्षा की

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने अफ्रीका के कुछ हिस्सों में इबोला के बढ़ते मामलों को देखते हुए बीमारी की तैयारियों की समीक्षा की

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने नई दिल्ली में देश का सबसे बड़ा जैव चिकित्सा नवाचार और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण कार्यक्रम

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने नई दिल्ली में देश का सबसे बड़ा जैव चिकित्सा नवाचार और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण कार्यक्रम "मेडिकल इनोवेशन पेटेंट मित्र : इनोवेटर्स-टू-इंडस्ट्री कनेक्ट" आयोजित किया

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इबोला के प्रकोप को अंतर्राष्ट्रीय महत्‍व का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया; जबकि अफ्रीका सीडीसी ने महाद्वीपीय सुरक्षा का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने मुख्यमंत्री श्री सुवेंदु अधिकारी के साथ वर्चुअल बैठक के दौरान पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य प्रणालियों की समीक्षा की

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने मुख्यमंत्री श्री सुवेंदु अधिकारी के साथ वर्चुअल बैठक के दौरान पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य प्रणालियों की समीक्षा की

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss