Tuesday, July 28, 2026
BREAKING
देशभर में 89,900 से अधिक सीवर एवं सेप्टिक टैंक कर्मियों का सत्यापन, तथा 87,000 से अधिक पीपीई किट वितरित सरकार ने पूर्वोत्तर राज्यों में वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए कल्याणकारी पहलों का विस्तार किया राष्ट्रीय सोवा-रिग्पा संस्थान और मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान ने लेह में योग कल्याण प्रशिक्षक प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रम शुरू किया प्रधानमंत्री ने प्रकृति के संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए संस्कृत सुभाषित साझा किया IB अफसर हत्या केस: कोर्ट से दोषियों के लिए फांसी की मांग पीएम मोदी ने CRPF जवानों को दी स्थापना दिवस की शुभकामनाएं : पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में केंद्र सरकार का बड़ा कदम बांकीपुर उपचुनाव: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया रोड शो भारत के लिए गौरव का क्षण: मीराबाई चानू ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में जिताया भारत को पहला स्वर्ण प्रधानमंत्री ने परीक्षा सुधारों पर उच्चाधिकार प्राप्त कार्यबल के गठन की घोषणा की

एजुकेशन

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सीबीएसई भुगतान गेटवे प्रणाली में सुधार के लिए चार सार्वजनिक बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की

May 27, 2026 08:35 AM

केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज चार प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक और इंडियन बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की भुगतान गेटवे प्रणाली में सुधार के संबंध में विस्तृत चर्चा की।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने बैठक के दौरान, एक मजबूत, विश्वसनीय एवं छात्र-अनुकूल भुगतान प्रणाली की आवश्यकता पर बल दिया जिसमें  परीक्षा के बाद की सेवाओं जैसे कि पुनर्मूल्यांकन, उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी प्राप्त करना और अन्य शुल्क-आधारित प्रक्रियाएं शामिल हैं।

उन्होंने बैंकों को निर्देश दिया कि वे समय पर लेनदेन सुनिश्चित करने, भुगतान संबंधी प्रक्रियाओ का शीध्र समाधान करने और अधिक या असफल भुगतानों के लिए स्वचालित धनवापसी की व्यवस्था करने हेतु मजबूत भुगतान प्रोटोकॉल स्थापित करने में सीबीएसई की सहायता करें। उन्होंने बैंकों को सीबीएसई के साथ मिलकर काम करने और उन्नत तकनीकी सुरक्षा उपायों, वास्तविक समय की निगरानी और त्वरित शिकायत निवारण तंत्र के माध्यम से भुगतान गेटवे अवसंरचना को मजबूत करने का निर्देश दिया।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रधान ने वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया कि वे इस पहल को सर्वोच्च प्राथमिकता दें ताकि भविष्य में छात्रों को तकनीकी समस्याओं या भुगतान में विफलता का सामना न करना पड़े। उन्होंने बैंकों से सुचारू, सुरक्षित और कुशल डिजिटल लेनदेन सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री से बात करने के दौरान चारों बैंकों ने अपने पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया और सीबीएसई के समन्वय से जल्द से जल्द उन्नत प्रोटोकॉल और तकनीकी उन्नयन को लागू करने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इससे पहले, 24 मई, 2026 को श्री प्रधान ने केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण के साथ सीबीएसई के परिणाम घोषित होने के बाद और पुनर्मूल्यांकन प्रक्रियाओं के दौरान छात्रों द्वारा सामना की गई परेशानियों एवं तकनीकी मुद्दों पर चर्चा की थी।

****

Have something to say? Post your comment

और एजुकेशन समाचार

केंद्रीय मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाला

केंद्रीय मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाला

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एक समावेशी, कौशल-केंद्रित और भविष्य के लिए तैयार शिक्षा प्रणाली की नींव रख रही है - केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एक समावेशी, कौशल-केंद्रित और भविष्य के लिए तैयार शिक्षा प्रणाली की नींव रख रही है - केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री

भारत ने ब्रिक्स नेटवर्क विश्वविद्यालय सम्मेलन और अंतर्राष्ट्रीय शासी बोर्ड की बैठक की मेजबानी की, जिससे ब्रिक्स उच्च शिक्षा सहयोग को मजबूती मिली

भारत ने ब्रिक्स नेटवर्क विश्वविद्यालय सम्मेलन और अंतर्राष्ट्रीय शासी बोर्ड की बैठक की मेजबानी की, जिससे ब्रिक्स उच्च शिक्षा सहयोग को मजबूती मिली

विकसित भारत 2047 के लिए भविष्य के अनुरूप शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं - श्री धर्मेंद्र प्रधान

विकसित भारत 2047 के लिए भविष्य के अनुरूप शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं - श्री धर्मेंद्र प्रधान

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए एआईएसएचई की रिपोर्ट जारी की

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए एआईएसएचई की रिपोर्ट जारी की

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने भारत में स्कूली शिक्षा पर यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन प्लस (यूडीआईएसई+) 2025-26 की रिपोर्ट जारी की

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने भारत में स्कूली शिक्षा पर यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन प्लस (यूडीआईएसई+) 2025-26 की रिपोर्ट जारी की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा- आईआईएम बैंगलोर, इंडोनेशिया में अपना परिसर स्थापित करेगा; उन्होंने कहा- इस परिसर से आसियान क्षेत्र के युवाओं को व्यापक लाभ मिलेगा

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा- आईआईएम बैंगलोर, इंडोनेशिया में अपना परिसर स्थापित करेगा; उन्होंने कहा- इस परिसर से आसियान क्षेत्र के युवाओं को व्यापक लाभ मिलेगा

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने पश्चिम बंगाल के उच्च शिक्षा और स्कूल शिक्षा मंत्रियों के साथ बैठक की

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने पश्चिम बंगाल के उच्च शिक्षा और स्कूल शिक्षा मंत्रियों के साथ बैठक की

छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा संस्थानों में आत्महत्या की रोकथाम के लिए गठित राष्ट्रीय कार्य बल ने मई 2025 से अब तक 10 राज्यों के 30 उच्च शिक्षा संस्थानों का दौरा किया

छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा संस्थानों में आत्महत्या की रोकथाम के लिए गठित राष्ट्रीय कार्य बल ने मई 2025 से अब तक 10 राज्यों के 30 उच्च शिक्षा संस्थानों का दौरा किया

युवा संगम चरण-6 का समापन

युवा संगम चरण-6 का समापन

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss