Sunday, September 27, 2026
BREAKING
• Latest News from Punjab September 2026 • Latest News from Haryana September 2026 • उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 27 सितंबर को केरल का दौरा करेंगे • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह केरलम के कोल्लम में मां अमृतानंदमयी जी के 73वें जन्मदिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए • गुंटूर और नंबूर के बीच 108 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले चार लेन के ओवरब्रिज की आधारशिला रखी गई। • केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने संयुक्त राष्ट्र की उच्च स्तरीय बैठक में वैश्विक महामारी की तैयारियों और उससे निपटने की क्षमता को मजबूत करने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 27 सितंबर, 2026 • महाराष्ट्र पर सूखे का साया: 265 तालुके संकट में, सरकार का 12-सूत्री राहत पैकेज बचा पाएगा किसानों की उम्मीदें? • प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय विकास और समृद्धि को गति देने में ‘मेक इन इंडिया’ की भूमिका को रेखांकित किया • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार महोत्सव के चौथे संस्करण का उद्घाटन किया

सोशल वेलफेयर

सरकार ने पूर्वोत्तर राज्यों में वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए कल्याणकारी पहलों का विस्तार किया

July 28, 2026 11:24 AM

राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत ₹63.67 करोड़ मूल्य के सहायक उपकरण वितरित किए गए; पूर्वोत्तर क्षेत्र में 11 पीएम दिव्याशा-वयोश्री केन्द्र संचालित

भारत सरकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के माध्यम से असम तथा अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है। यह जानकारी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री, श्री रामदास आठवले ने राज्यसभा में श्री तेराश गोवाला द्वारा पूछे गए प्रश्न के लिखित उत्तर में दिया।

अटल वयो अभ्युदय योजना(एवीवाईएवाई) के तहत, मंत्रालय वरिष्ठ नागरिकों के लिए एकीकृत कार्यक्रम(आईपीएसआरसी) के माध्यम से जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को आवास, पोषण, स्वास्थ्य देखभाल तथा मनोरंजन संबंधी सुविधाओं हेतु वित्तीय सहायता प्रदान करना जारी रखे हुए है। पिछले पांच वित्तीय वर्षों के दौरान, सिर्फ असम में आईपीएसआरसी के तहत 1.03 लाख से अधिक लाभार्थी दर्ज किए गए, जबकि अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड, त्रिपुरा तथा अन्य पूर्वोत्तर राज्यों को भी अनुदान सहायता के माध्यम से महत्वपूर्ण सहायता प्रदान की गई है।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए राज्य कार्य योजना ने जन-जागरूकता कार्यक्रमों, मोतियाबिंद के ऑपरेशन तथा अन्य कल्याणकारी गतिविधियों में सहायता देकर राज्यों के नेतृत्व वाली पहलों को और अधिक मजबूत किया है। पिछले पांच वर्षों के दौरान, SAPSrC के अंतर्गत देशभर में ₹48 करोड़ से अधिक की संचयी वित्तीय सहायता जारी की गई है। इसके माध्यम से पूर्वोत्तर राज्यों को भी विभिन्न राज्य-विशिष्ट पहलों के माध्यम से लाभ प्राप्त हुआ है।

मंत्रालय राष्ट्रीय वयोश्री योजना(आरभीवाई) का भी क्रियान्वयन कर रहा है, इस योजना के अंतर्गत गरीबी रेखा(बीपीएल) से नीचे जीवनयापन करने वाले अथवा ₹15,000 तक की मासिक आय वाले तथा आयु-संबंधी दिव्यांगताओं से पीड़ित वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायक जीवनोपयोगी उपकरण उपलब्ध कराए जाते हैं। पिछले पांच वर्षों के दौरान, इस योजना के अंतर्गत पूर्वोत्तर क्षेत्र के 73,572 वरिष्ठ नागरिकों को ₹63.67 करोड़ मूल्य के 3,57,242 सहायक उपकरण वितरित किए गए।

दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग कई प्रमुख योजनाओं को लागू कर रहा है। इनमें सहायक यंत्रों एवं उपकरणों की खरीद/फिटिंग के लिए दिव्यांगजनों को सहायता(एडीआईपी), दिव्यांग छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजना, दिव्यांग अधिकार अधिनियम के कार्यान्वयन की योजना(एसआईपीडीए), दिव्यांगजनों के कौशल विकास के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना(एनएपी-एसडीपी), विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र(यूडूआईडी) और दीनदयाल दिव्यांगजन पुनर्वास योजना(डीडीआरएस) शामिल है।

एडीआईपी योजना के तहत, असम में 71,131 लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया गया, जिसके लिए ₹6,199.86 लाख की राशि का उपयोग किया गया। वहीं, समूचे पूर्वोत्तर क्षेत्र में इस योजना के तहत 81,551 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों एवं सहायक साधनों का वितरण कर लाभान्वित किया गया।

मंत्रालय ने दिव्यांगजनों के लिए जागरूकता तथा प्रारंभिक हस्तक्षेप सेवाओं को भी मजबूत किया गया है। दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु योजना(एसआईपीडीए) के जागरूकता सृजन एवं प्रचार-प्रसार(एजीपी) घटक के अंतर्गत वर्ष 2022-23 से 10 जुलाई, 2026 तक पूर्वोत्तर क्षेत्र में 26 जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों के लिए ₹1.01 करोड़ से अधिक का सहायता अनुदान दिया गया।

समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए पूर्वोत्तर के सभी राज्यों में दिव्यांग छात्रों को छात्रवृत्तियां प्रदान की गई हैं। वर्ष 2025-26 के दौरान, असम में दिव्यांग छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजना के विभिन्न घटकों के अंतर्गत 545 छात्रों को ₹2.01 करोड़ की छात्रवृत्ति प्रदान की गई।

पूर्वोत्तर क्षेत्र में दो क्रॉस डिसएबिलिटी अर्ली इंटरवेंशन सेंटर काम कर रहे हैं, जो सीआरसी गुवाहाटी(असम) तथा सीआरसी इम्फाल(मणिपुर) में स्थित हैं। पिछले पांच वर्षों के दौरान, दिव्यांग बच्चों को प्रारंभिक जांच, उपचारात्मक तथा पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने के लिए सीआरसी गुवाहाटी को ₹72,07,540 तथा सीआरसी इम्फाल को ₹36,73,132 की वित्तीय सहायता प्रदान की गई।

इसके अलावा, नेशनल ट्रस्ट पूर्वोत्तर राज्यों में दिशा, समर्थ और निरामय स्वास्थ्य बीमा योजना को लागू करना जारी रखे हुए है। इस क्षेत्र में वर्तमान में असम में छह दिशा केंद्र और एक समर्थ केंद्र कार्य कर रहे हैं। वर्ष 2025-26 के दौरान निरामय योजना के तहत लाभार्थियों में असम के 331, मणिपुर के 493, मेघालय के 329, त्रिपुरा के 301, मिजोरम के 88, सिक्किम के 76, नागालैंड के 18 और अरुणाचल प्रदेश के 4 व्यक्ति शामिल थे।

पुनर्वास अवसंरचना से संबंधित प्रश्न के उत्तर में श्री रामदास आठवले ने बताया कि भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम(एलिम्को) ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में 11 प्रधानमंत्री दिव्याशा-वयोश्री केंद्र स्थापित किए हैं। एलिम्को समय-समय पर अतिरिक्त केंद्रों की स्थापना की आवश्यकता का आकलन करता है तथा आवश्यकताओं के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करता है।

मंत्रालय यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि पूर्वोत्तर क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को कल्याणकारी योजनाओं के एक मजबूत नेटवर्क के माध्यम से सुलभ स्वास्थ्य सेवा, पुनर्वास, शिक्षा, सहायक उपकरण, आजीविका के अवसर और सामाजिक सुरक्षा मिले; इसके माध्यम से सरकार समावेशी एवं न्यायसंगत विकास के अपने विजन को साकार करने की दिशा में निरंतर अग्रसर है।

Have something to say? Post your comment

और सोशल वेलफेयर समाचार

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने 'स्वच्छता से सभ्यता' सत्र का आयोजन किया

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने 'स्वच्छता से सभ्यता' सत्र का आयोजन किया

आयुष्मान कार्ड बड़े संकट के समय आपके और आपके परिवार के लिए सबसे बड़ा सहारा बन सकता है: श्रीमती अन्नपूर्णा देवी

आयुष्मान कार्ड बड़े संकट के समय आपके और आपके परिवार के लिए सबसे बड़ा सहारा बन सकता है: श्रीमती अन्नपूर्णा देवी

नशीले पदार्थों पर निर्भरता से उबरकर खेल के क्षेत्र में आगे बढने की महत्वाकांक्षा तक: जम्मू-कश्मीर के सज्जाद की स्वस्थ होने और समाज की मुख्य धारा में लौटने की यात्रा

नशीले पदार्थों पर निर्भरता से उबरकर खेल के क्षेत्र में आगे बढने की महत्वाकांक्षा तक: जम्मू-कश्मीर के सज्जाद की स्वस्थ होने और समाज की मुख्य धारा में लौटने की यात्रा

शराब पर निर्भरता से गरिमापूर्ण जीवन तक: दारा सिंह की सुधार यात्रा

शराब पर निर्भरता से गरिमापूर्ण जीवन तक: दारा सिंह की सुधार यात्रा

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय विशेष अभियान के छठे चरण  के कार्यान्वयन के लिए तैयार

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय विशेष अभियान के छठे चरण के कार्यान्वयन के लिए तैयार

एनएमबीए की पहुंच 34.54 करोड़ नागरिकों तक, जिनमें 13.70 करोड़ से अधिक युवा और 10.64 करोड़ महिलाएं शामिल

एनएमबीए की पहुंच 34.54 करोड़ नागरिकों तक, जिनमें 13.70 करोड़ से अधिक युवा और 10.64 करोड़ महिलाएं शामिल

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री, श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने फिलीपींस गणराज्य की प्रथम महिला, महामहिम श्रीमती लुईस अरानेता-मार्कोस से मुलाकात की

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री, श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने फिलीपींस गणराज्य की प्रथम महिला, महामहिम श्रीमती लुईस अरानेता-मार्कोस से मुलाकात की

अनुसूचित जाति के 1.44 करोड़ से अधिक छात्रों को छात्रवृत्ति के तौर पर 12,773 करोड़ रुपये की सहायता

अनुसूचित जाति के 1.44 करोड़ से अधिक छात्रों को छात्रवृत्ति के तौर पर 12,773 करोड़ रुपये की सहायता

एनसीएसके 23 अगस्त, 2026 को अपना स्थापना दिवस मनाएगा; वार्षिक कार्यक्रम में लगभग 900 सफाई कर्मचारियों के भाग लेने की संभावना

एनसीएसके 23 अगस्त, 2026 को अपना स्थापना दिवस मनाएगा; वार्षिक कार्यक्रम में लगभग 900 सफाई कर्मचारियों के भाग लेने की संभावना

केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने की मिशन शक्ति पर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की परामर्श समिति की बैठक की अध्यक्षता

केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने की मिशन शक्ति पर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की परामर्श समिति की बैठक की अध्यक्षता

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss